Fact Check: क्या सच में गुजरात के चुनाव में हुआ है फर्जीवाड़ा, जानिए सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का सच
गुजरात में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके दावा किया जा रहा है कि चुनाव में फर्जीवाड़ा हुआ है। जानिए क्या है इस दावे की हकीकत।
Gujarat Election Fact Check: गुजरात में विधानसभा चुनाव का पहला चरण खत्म हो गया है। एक दिसंबर को प्रदेश में पहले चरण का मतदान संपन्न हुआ और अब दूसरे व आखिरी चरण का मतदान 5 दिसंबर को होना है। लेकिन पहले चरण के मतदान को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि इसमे धांधली हुई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे आरोप लगाया जा रहा है कि गुजरात में चुनाव में फर्जीवाड़ा हुआ है। वीडियो में दिख रहा है कि एक व्यक्ति ईवीएम के करीब खड़ा है और वह वह मतदाताओं को रोक रहा है, वह उनसे कहता है कि मैं आपके बदले वोट डाल देता हूं।

सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि ये है भारतीय जनता पार्टी का असली चेहरा। इस तरह की हरकत करके ये लोग चुनाव जीतना चाहते हैं। ईवीएम ऐसे मैनेज करते हैं ये। लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ है। चुनाव आयोग क्या आप इसपर एक्शन लेंगे। लेकिन जब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में किए जा रहे दावे की हमने पड़ताल शुरू की तो कहानी कुछ और ही निकली। पड़ताल में यह बात सामने आई कि यह वीडियो फरवरी 2022 का है। जब बंगाल म्युनिसपल चुनाव हो रहा था उस समय यह कथित वीडियो सामने आया है। यह वीडियो साउथ दम दम निकाय का है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग बंगाली भाषा में बोल रहे हैं, जोकि इस बात को साफ दर्शा रहा है कि यह वीडियो गुजरात में शूट ना होकर पश्चिम बंगाल में शूट हुआ है। इसी तरह का वीडियो 27 फरवरी 2022 में भी सोशल मीडिया पर लोगों ने शेयर किया था। इस वीडियो को सीपीआईएम पश्चिम बंगाल ने अपने फेसबुक पेज पर भी 27 फरवरी 2022 को शेयर किया था। सीपीआईएम ने आरोप लगाया था कि बूथ नंबर 108 लेकव्यू स्कूल में वार्ड 33 पर फर्जीवाड़ा हो रहा है।
उसी समय भारतीय जनता पार्टी ने भी इस वीडियो को भारतीय जनता पार्टी बंगाल के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया था। साथ ही पश्चिम बंगाल कांग्रेस ने भी इस वीडियो को शेयर किया था और आरोप लगाया था कि टीएमसी चुनाव में फर्जीवाड़ा कर रही है। इसके साथ ही कई मीडिया आउटलेट ने भी इस वीडियो को रिपोर्ट किया था पश्चिम बंगाल में 108 निकाय का चुनाव 27 फरवरी को हुआ था। ऐसे में साफ है कि सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करके जो दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो गुजरात का है, वह पूरी तरह से गलत है।

Fact Check
दावा
video is old and claim is wrong.
नतीजा
video is old and claim is wrong.
Rating
-
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक?












Click it and Unblock the Notifications