Baghdad US Embassy Attack: बगदाद में अमेरिकी एंबेसी पर मिसाइल हमले से हड़कंप, हेलीपैड पर धमाका
Baghdad US Embassy Attack: मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष शनिवार (14 मार्च) को और तेज हो गया है। इराक की राजधानी बगदाद में अमेरिका के दूतावास पर बड़ा हमला हुआ है। जानकारी के मुताबिक दूतावास परिसर के हेलीपैड पर मिसाइल गिरने से जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद परिसर में आग लग गई। हर तरफ धुआं उठता देखा गया। सुरक्षा बलों ने तुरंत इलाके को घेर लिया और आग बुझाने का काम शुरू किया।
फिलहाल हमले में किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार यह हमला ऐसे समय हुआ है जब क्षेत्र में पहले से ही तनाव बना हुआ है। हमले के बाद पूरे इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

Baghdad US Embassy Attack: दूतावास पर हमले से हड़कंप
- अमेरिका के दूतावास दुनिया भर में देश के सबसे सुरक्षित इलाके माने जाते हैं। इस जंग में सीधे यूएस एंबेसी पर मिसाइल दागी गई है।
- इस घटना के बाद से संघर्ष और तेज होने के आसार हैं। अब तक ईरान और अमेरिका की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
- हालांकि, राष्ट्रपति ट्रंप स्पष्ट कर चुके हैं कि ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले अभी नहीं रुकेंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए अगले हफ्ते और तेज एयर स्ट्राइक की धमकी दी है।
Iran Israel Conflict: खर्ग पर हमले के बाद से तनाव चरम पर
ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले दो हफ्ते से ज्यादा वक्त से जारी हैं। इस बीच शनिवार को ईरान की दुखती रग कहे जाने वाले खर्ग आइलैंड पर हमले ने तनाव को चरम पर बढ़ा दिया है। दूसरी ओर ईरान की ओर से भी ताबड़तोड़ कार्रवाईइ जारी है। इजरायल ने लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर स्ट्राइक तेज कर दी है। लेबनान का दावा है कि इजरायली हमलों में 1,000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। खाड़ी देशों का संकट अब कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के तौर पर पूरी दुनिया में नजर आने लगा है।












Click it and Unblock the Notifications