Bihar Rajya Sabha Election: जेडीयू कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा का दावा, 'पांचों सीट जीतेंगे, CM का फैसला जल्द'
Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। आरएलपी सुप्रीमो के घर हुई बैठक के बाद जेडीयू सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि एनडीए इन सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगा। उन्होंने बताया कि विधायक दल की बैठक उपेंद्र कुशवाहा के आवास पर आयोजित की जा रही है। अगली बैठक मंत्री विजय कुमार चौधरी के घर होगी। इन
बैठकों में चुनावी रणनीति और गठबंधन की आगे की योजना पर चर्चा होगी। झा ने विश्वास जताया कि एनडीए एकजुट होकर राज्यसभा चुनाव में मजबूत प्रदर्शन करेगा। बता दें कि राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवारों में सीएम नीतीश कुमार भी हैं। संख्या बल के हिसाब से पांचों सीटें एनडीए के खाते में जाना तय है।

Bihar Rajya Sabha Election: नीतीश जाएंगे राज्यसभा अगला सीएम कौन?
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना तय है। इसके बाद से सवाल उठ रहे हैं कि प्रदेश का अगला सीएम कौन होगा? मीडिया से बात करते हुए जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला एनडीए के शीर्ष नेता मिलकर तय करेंगे। संजय झा ने कहा कि गठबंधन अभी सभी पांचों सीटों पर जीत हासिल करने की रणनीति पर काम कर रहा है।
उन्होंने बताया कि विधायकों की बैठकें आयोजित की जा रही हैं, जिनमें चुनावी रणनीति और आगे की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा होगी। जेडीयू और एनडीए नेतृत्व राज्यसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है।
Bihar Politics में होने वाले हैं बड़े बदलाव
बिहार की राजनीति में अब बड़े बदलाव होने वाले हैं जिसका असर प्रदेश ही नहीं देश की राजनीति पर भी पड़ सकता है। नीतीश कुमार के बेटे निशांत की औपचारिक तौर पर राजनीति में एंट्री हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो निशांत प्रदेश के नए डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं। सीएम के लिए बीजेपी के कई नामों की चर्चा चल रही है। इसमें सम्राट चौधरी से लेकर गिरिराज सिंह जैसे नाम शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications