'जय माता दी', Abhishek Sharma ने वैष्णो देवी में टेका माथा, SRH के धुरंधर ने IPL से पहले लिया मां का आशीर्वाद

IPL 2026 Abhishek Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम को फाइनल जिताने में युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का अहम रोल रहा है। आईसीसी टी20 रैंकिंग के नंबर-1 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित पवित्र वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन किए। टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ऐतिहासिक जीत के हीरो में से एक रहे अभिषेक ने अपनी इस सफर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए 'जय माता दी' लिखा।

श्रद्धालु की तरह मंदिर की चढ़ाई करते आए नजर (IPL 2026 Abhishek Sharma)

सफेद कुर्ता-पायजामा पहने और माथे पर तिलक लगाए अभिषेक शर्मा एक साधारण श्रद्धालु की तरह मंदिर की चढ़ाई करते नजर आए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उन्हें त्रिकुटा पहाड़ियों पर पैदल चलते, बैटरी कार का उपयोग करते और रास्ते में फैंस के साथ गर्मजोशी से बातचीत करते देखा गया। वर्ल्ड कप जीतने के बाद उनकी सादगी ने फैंस का दिल जीत लिया है।

Abhishek Sharma 1

अभिषेक शर्मा ने फाइनल में लगाया था अर्धशतक

अभिषेक शर्मा के लिए यह वर्ल्ड कप उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। टूर्नामेंट की शुरुआत में उन्होंने लगातार तीन 'डक' (शून्य पर आउट) दर्ज किए, जिससे उन पर काफी दबाव था। हालांकि, कप्तान और कोच के भरोसे पर खरा उतरते हुए उन्होंने सबसे अहम मंच यानी अहमदाबाद में खेले गए फाइनल को चुना। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ निर्णायक मुकाबले में अभिषेक ने महज 21 गेंदों में 52 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल थे। उनकी इस पारी ने भारत को 255 रनों के विशाल स्कोर तक पहुंचाने में नींव का काम किया, जिसके दम पर भारत ने न्यूज़ीलैंड को 96 रनों से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब जीता।

नंबर-1 का ताज और आईपीएल की तैयारी

अपनी दमदार बल्लेबाजी की वजह से अभिषेक शर्मा बुधवार को जारी आईसीसी टी20 रैंकिंग में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बने हुए हैं। वर्ल्ड कप का जश्न मनाने और आध्यात्मिक शांति के बाद अब अभिषेक सीधे आईपीएल 2026 की तैयारी में जुटेंगे। जहां वे सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए ओपनिंग करते नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+