Indians Arrested in USA: अमेरिका में 11 भारतीय गिरफ्तार, USA वीजा के लिए करवा डाली डकैती, क्या है पूरा मामला?
Indians arrested in USA: विदेशी धरती पर बसने की चाहत कभी-कभी लोगों से ऐसे काम करवा देती है जो कानून की नजर में भारी पड़ जाते हैं। हाल ही में अमेरिका से एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां कुछ भारतीय नागरिकों ने वहां का वीज़ा हासिल करने के लिए एक अनोखा और खतरनाक रास्ता चुना।
संघीय जांच एजेंसी (FBI) ने इस पूरे गिरोह का भंडाफोड़ किया है और 11 भारतीय को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से न केवल इन लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं, बल्कि अमेरिका में रह रहे प्रवासी समुदाय के बीच भी यह चर्चा का विषय बन गया है।

U-Visa fraud case: क्या है पूरा मामला?
यह मामला अमेरिका में कानूनी रूप से बसने के लिए रची गई एक फिल्मी साजिश जैसा है। साल 2023 में मैसाचुसेट्स और आसपास के राज्यों की शराब दुकानों और फास्ट-फूड रेस्तरां में अचानक सशस्त्र डकैतियों की बाढ़ सी आ गई। शुरुआती जांच में ये घटनाएं सामान्य अपराध लगीं, लेकिन जब एफबीआई (FBI) ने सीसीटीवी फुटेज और पीड़ितों के बयानों की बारीकी से जांच की, तो उन्हें दाल में कुछ काला नजर आया।
जांच में खुलासा हुआ कि ये डकैतियां असली नहीं, बल्कि पूरी तरह 'स्क्रिप्टेड' थीं। आरोपी जानबूझकर सीसीटीवी कैमरों के ठीक सामने डकैती का नाटक करते थे ताकि पुख्ता सबूत बन सके। लुटेरा बंदूक दिखाकर कैश लेकर भागता और दुकान का मालिक या कर्मचारी (जो खुद इस साजिश का हिस्सा थे) जानबूझकर 5 से 10 मिनट तक पुलिस को फोन नहीं करते थे। इसका मकसद केवल पुलिस रिकॉर्ड में खुद को 'गंभीर अपराध का पीड़ित' दर्ज कराना था, ताकि वे इसके आधार पर अमेरिका में विशेष 'U-Visa' के लिए आवेदन कर सकें और वहां पक्का ठिकाना बना सकें।
ये भी पढ़ें: US Iran War: ईरान ने गिराया अमेरिका का KC-135 एयरक्राफ्ट! Trump ने छुपाई जानकारी? अब खुल रही पोल?
U-Visa का लालच और खेल
अमेरिका में 'U-Visa' उन लोगों को मिलता है जो किसी गंभीर अपराध का शिकार हुए हों और जांच में पुलिस की मदद कर रहे हों। आरोपियों का मकसद यही वीज़ा हासिल करना था। अगर वे खुद को डकैती का शिकार दिखा देते, तो उन्हें अमेरिका में रहने का कानूनी अधिकार और भविष्य में ग्रीन कार्ड मिलने का रास्ता साफ हो जाता। इसी आव्रजन लाभ (Immigration Benefit) के चक्कर में उन्होंने अपनी ही सुरक्षा को दांव पर लगाकर फर्जी एफआईआर दर्ज कराईं।
Fake robbery for US Visa: साजिश रचने का तरीका
इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड रामभाई पटेल नाम का व्यक्ति बताया जा रहा है। वह दुकान मालिकों और क्लर्कों से पैसे लेकर उनके यहां फर्जी लूट की सेटिंग करता था। योजना के मुताबिक, एक फर्जी लुटेरा दुकान में आता, बंदूक दिखाकर डराता और कैश लेकर भाग जाता। यह सब कैमरे में रिकॉर्ड होता था। लूट के बाद दुकानदार जानबूझकर 5-10 मिनट बाद पुलिस को फोन करते थे ताकि 'लुटेरा' सुरक्षित निकल जाए और पुलिस को लगे कि वारदात असली थी।
ये भी पढ़ें: Iran Vs USA: स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में 3 जहाजों पर मिसाइल हमला, किस देश का था शिप?
America Indian nationals arrested: कहां-कहां हुई गिरफ्तारियां?
FBI ने इस मामले में कड़ा एक्शन लेते हुए अमेरिका के अलग-अलग राज्यों से कुल 10 भारतीयों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 6 आरोपियों (जितेंद्र, महेश, संजय, अमिताबेन, संगीताबेन और मितुल) को मैसाचुसेट्स में पकड़ा गया। अन्य 4 आरोपियों (रमेशभाई, रोनाकुमार, सोनल और मिनकेश) को केंटकी, मिसौरी और ओहियो से गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि एक अन्य आरोपी को पहले ही भारत वापस भेज दिया गया है। इन सभी पर वीज़ा धोखाधड़ी की साजिश रचने का आरोप है।
World News Hindi: कितनी सख्त होगी सजा?
अमेरिकी कानून के मुताबिक, वीज़ा के लिए धोखाधड़ी करना एक गंभीर संघीय अपराध है। पकड़े गए आरोपियों पर दोष सिद्ध होने के बाद उन्हें 5 साल तक की जेल की सजा काटनी पड़ सकती है। इसके साथ ही, उन पर 2,50,000 डॉलर (करीब 2 करोड़ रुपये से अधिक) का भारी जुर्माना भी लगाया जा सकता है। सजा पूरी होने के बाद इन लोगों को अमेरिका से डिपोर्ट (निर्वासित) किया जा सकता है, जिससे उनका भविष्य में अमेरिका लौटने का सपना हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा।
-
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला












Click it and Unblock the Notifications