Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Fact Check: क्या सच में 300 इंसानों का खाने वाला मगरमच्छ 'गुस्ताव' पकड़ा गया, जानिए सच्चाई

नई दिल्ली, जून 24: सोशल मीडिया पर झूठ को सच बताकर परोस दिया जाता है और लोग उस पर आंख बंद करके भरोसा भी कर लेते हैं। ऐसा ही कुछ आजकल हो रहा है, जब एक बड़े से आदमखोर मगरमच्छ की तस्वीर वायरल हुई तो बताया गया कि पकड़ा गया मगरमच्छ और कोई नहीं अपने जीवनकाल में सबसे ज्यादा जानवरों और लोगों का शिकार करने वाला गुस्ताव नाम का मगरमच्छ है, जिसने 300 से ज्यादा इंसानों को अपने खूंखार जबड़े से मौत के घाट उतार दिया, लेकिन जब सच्चाई सामने आई तो हकीकत से कोसों दूर थी।

गुस्ताव जिसने 300 लोगों का किया शिकार

गुस्ताव जिसने 300 लोगों का किया शिकार

आपसे से ज्यादातर लोगों ने अफ्रीका के दलदली इलाकों में पाए जाने वाले कुख्यात आदमखोर मगरमच्छ गुस्ताव की कहानियां सुनी होगी। दानवाकार का वो मगरमच्छ 300 से ज्यादा इंसानों को मारने के बाद भी पकड़ा नहीं गया था। अब एक बड़े से मगरमच्छ की तस्वीर सोशल मीडिया पर इस दावे के साथ वायरल हो रही है कि यह गुस्ताव है, जिसने तांगानिका झील के किनारे को अपना शिकार करने का अड्डा बनाया था। वायरल तस्वीर मगरमच्छ के पीछे खड़े लोगों की तुलना में ज्यादा विशालकाल दिखने की वजह से ऐसा दावा किया जा रहा है, लेकिन हकीकत कुछ और है। इंडिया टुडे की फैक्ट चेक रिपोर्ट के मुताबिक वायरल की गई तस्वीर गुस्ताव की नहीं, बल्कि किसी दूसरे मगरमच्छ की है, जिसे जिम्बाब्वे के एक शिकारी ने गायों को चराने के लिए मार डाला था। ऑप्टिकल इल्यूजन के कारण तस्वीर में मगरमच्छ बड़ा दिख रहा है।

आखिर कौन है मगरमच्छ गुस्ताव?

फेमस हंटर फ्रांसीसी पैट्रिस फेय समेत कई शिकारी जिन्होंने स्थानीय लोगों को मदद करने के लिए कई सालों तक गुस्ताव को मृत या जीवित को पकड़ने की तमाम कोशिशें की, लेकिन सभी के सभी प्रयास विफल रहे हैं। बीबीसी और नेशनल ज्योग्राफिक जैसी ग्लोबल वेबसाइटों ने गुस्ताव पर आर्टिकल लिखे गए हैं। हॉलीवुड फिल्म फ्लिक प्राइमवल भी इस मगरमच्छ पर आधारित थी। क्योंकि गुस्ताव को कभी पकड़ा या मारा नहीं गया इसलिए इसकी लंबाई या वजन को सटीक रूप से नहीं मापा जा सकता, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के हिसाब से अनुमानित लंबाई करीब 20 फीट और वजन करीब एक टन होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसने 300 से अधिक इंसानों का शिकार किया है।

वायरल तस्वीर में फिर कौन है वो मगरमच्छ?

वायरल तस्वीर में फिर कौन है वो मगरमच्छ?

जैसा कि अंतरराष्ट्रीय फैक्ट चेक वेबसाइट स्नोप्स (Snopes) की रिपोर्ट में बताया गया कि वायरल तस्वीर स्टीव कर्ल ने शूट की थी। वहीं फोटो में दिखने वाले लोग जिम्बाब्वे के समुदायों और नेशनल पार्क में काम करने वाले है, जो समस्या पशु नियंत्रण (पीएसी) में मदद करते थे। बताया गया कि यह मगरमच्छ गायों को मार रहा था और स्थानीय लोगों के लिए एक समस्या बन गया था। अंत में इसे जिम्बाब्वे-मोजाम्बिक सीमा पर शूट किया गया। जिसमें अनुमान लगाया गया था कि मगरमच्छ 15-16 फीट लंबा होगा।

फोटो में कैसे दिख रहा इतना भयानक मगरमच्छ

फोटो में कैसे दिख रहा इतना भयानक मगरमच्छ

दरअसल, एक स्पेशल कैमरा एंगल की वजह से फोटो में यह मगरमच्छ काफी विशालकाय आकार का लग रहा है। लोग शायद कुछ फीट पीछे बैठे थे और मगरमच्छ कैमरे के करीब था। Forced Perspective Photography एक ऐसा तकनीक है, जो किसी वस्तु को वास्तव में उससे अधिक या फिर बड़ा-छोटा दिखाने के लिए ऑप्टिकल इल्यूजन का इस्तेमाल करती है। बता दें कि वर्तमान में कैद में सबसे बड़ा मगरमच्छ कैसियस है, जिसकी साइज 17 फीट 11 इंच है। इसे 1987 में उत्तरी ऑस्ट्रेलिया में पकड़ा गया था। हालांकि अब तक कैद में रहने वाला सबसे बड़ा मगरमच्छ लोलोंग था।

Fact Check

दावा

दावा किया जा रहा है कि मगरमच्छ गुस्ताव पकड़ा गया।

नतीजा

वायरल दावा पूरी तरह से फेक है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+