Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सूर्य 13 फरवरी को करेंगे कुंभ राशि में प्रवेश, जानिए आपकी राशि पर क्या होगा असर

नई दिल्ली। ग्रहों का राजा सूर्य हर माह अपनी राशि बदलता है। 13 फरवरी 2019, बुधवार को सुबह 9 बजकर 4 मिनट पर सूर्य मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहा है। 15 मार्च तक सूर्य कुंभ राशि में ही रहेगा। वैदिक ज्योतिष में सूर्य आत्मा, पिता, पूर्वज, उच्च सरकारी नौकरी, पद-प्रतिष्ठा और मान-सम्मान का कारक ग्रह है। सूर्य के शुभ प्रभाव से जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उच्च सफलता हासिल होती है, जबकि खराब स्थिति होने से मान-सम्मान में कमी, पिता को कष्ट और नेत्र पीड़ा का सामना करना पड़ता है। कुंभ राशि का स्वामी शनि है जो सूर्य का पुत्र भी है, लेकिन दोनों ग्रहों में शत्रुता है। इसलिए सूर्य का अपने पुत्र शनि की राशि में प्रवेश करना आपकी राशि पर क्या असर डालेगा, आइए जानते हैं :

मेष राशि वालों की आय में कमी होने के संकेत

मेष राशि वालों की आय में कमी होने के संकेत

मेष : राशि चक्र की इस प्रथम राशि के लिए सूर्य का गोचर एकादश स्थान में होगा। यह आय स्थान है इसलिए मेष राशि वालों की आय में कमी होने के संकेत जरूर हैं लेकिन साथ ही पुराना अटका हुआ पैसा मिलने के भी योग बनेंगे। इस राशि के सूर्य विरोधाभासी व्यवहार करता नजर आ रहा है। जातक के स्वभाव में उग्रता, गुस्सा अधिक आने जैसी स्थिति भी बनेगी। सूर्य का यह गोचर पिता के लिए अनुकूल साबित हो सकता है।

वृषभ : वृषभ राशि के लिए सूर्य का गोचर दसवें भाव में होगा। यह कार्य स्थान है। सूर्य के प्रभाव से इस राशि वालों का कॅरियर गति पकड़ने वाला है। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स उच्च शिक्षा के लिए विदेश जा सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से सूर्य का यह गोचर ठीक नहीं है। हड्डियों में दर्द, फ्रैक्चर जैसी स्थिति बन सकती है। इसलिए वाहन आदि का प्रयोग करते समय सावधानी रखें। हालांकि इस दौरान शत्रुओं को परास्त करने में आप कामयाब होंगे।

मिथुन: मिथुन राशि के लिए सूर्य का गोचर नवम स्थान में होगा। यह भाग्य भाव है। इसलिए इस राशि के लोगों को प्रत्येक कार्य में भाग्य का साथ मिलेगा। यदि आप नौकरी में हैं तो वेतनवृद्धि मिलेगी। बिजनेस में हैं तो प्रॉफिट होगा। इस राशि के जो लोग आर्ट, कल्चर से जुड़े हैं उन्हें कोई बड़ा सम्मान मिलने के योग बनेंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। प्रेमी-प्रेमिकाओं का वक्त में प्रेमालाप में बीतेगा। अविवाहितों के विवाह की बात चलेगी।

सिंह राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ

सिंह राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ

कर्क : चंद्र की इस राशि के लिए सूर्य का गोचर आठवें भाव में होगा। अष्टम में सूर्य का गोचर कर्क के लिए ठीक नहीं रहेगा। इन्हें मानसिक, शारीरिक कष्टों का सामना करना पड़ेगा। दांपत्य जीवन में तनाव पैदा होगा। सेहत के प्रति सचेत रहें। पेट और किडनी संबंधी रोग उभरने के संकेत हैं। हालांकि दूसरी ओर कार्यक्षेत्र में आपका कद बढ़ेगा। सरकारी कामकाज में कोई रूकावट नहीं आएगी। मानसिक तनाव हो तो अपने गुरुजनों या ईष्ट देव की आराधना करें।

सिंह : सिंह सूर्य की ही राशि है और इस राशि के लिए सूर्य का गोचर सप्तम भाव में होगा। सप्तम स्थान वैवाहिक सुख, दांपत्य जीवन का स्थान है। रिश्तों में चल रही कड़वाहट दूर होगी। पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ेगा। पुराने समय से रूके हुए कार्यों में तेजी आएगी। किस्मत का साथ मिलेगा और व्यापारी तरक्की की नई राह पर चल पड़ेंगे। इस एक माह के दौरान सिंह राशि वालों को लंबी दूरी की यात्राएं करना पड़ेंगी।

कन्या : कन्या राशि के लिए सूर्य का गोचर छठे भाव में होगा। सूर्य के प्रभाव से पुराने रोग दूर होंगे। बीमारियों पर हो रहा खर्च भी थम जाएगा। परिवार के साथ किसी सुखद और मनोरंजक यात्रा पर जाने का संयोग बनेगा। व्यापार विस्तार की योजना बनेगी और उसमें कामयाब भी होंगे। दांपत्य जीवन मधुर होगा। व्यर्थ के वाद-विवादों से बचने का प्रयास करें। आर्थिक रूप से किसी भी नए व्यक्ति या नई योजना पर सहसा विश्वास ना करें।

प्रेम संबंध में सावधानी से चलें धनु राशि वाले

प्रेम संबंध में सावधानी से चलें धनु राशि वाले

तुला : तुला राशि के लिए सूर्य का गोचर पंचम स्थान में होगा। यह गोचर इनके पारिवारिक जीवन और खासकर संतानपक्ष के लिए बेहतर साबित होने वाला है। दांपत्य जीवन में चला आ रहा मनमुटाव दूर होगा। अविवाहितों के विवाह के योग बनेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाई-बंधुओं से चल रहा मनमुटाव भी दूर होगा। तुला राशि के जातकों को आगामी एक माह में कोई नया रिश्ता मिल सकता है। प्रेम संबंध बनेंगे।

वृश्चिक : वृश्चिक राशि के लिए सूर्य चतुर्थ स्थान में गोचर करेगा। यह सुख स्थान है। इसलिए सूर्य का प्रभाव पूर्ण रूप से इस राशि पर रहने वाला है। इनकी आय में वृद्धि होगी, सुख संपत्ति प्राप्त होगी। मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूती आएगी। कठिन से कठिन चुनौती से निपटने की हिम्मत मिलेगी। विरोधियों और शत्रुओं को आसानी से पराजित कर सकेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में प्रमोश्ान, वेतनवृद्धि मिलेगी।

धनु: धनु राशि के लिए सूर्य का गोचर तीसरे भाव में होगा। पारिवारिक दृष्टि से यह गोचर धनु के लिए शुभ साबित होने वाला है। कार्य योजनाएं सफल होंगी। प्रेम संबंध में सावधानी से चलने की जरूरत होगी। व्यर्थ की बहस में उलझेंगे तो प्रेम संबंध टूट सकता है। इस राशि के जो लोग नौकरी में परिवर्तन करना चाहते हैं वे बेशक कर सकते हैं। आर्थिक जरूरतों में भाई-बहन आपकी मदद के लिए आगे आएंगे।

कुंभ राशि वालों को मजबूती मिलेगी

कुंभ राशि वालों को मजबूती मिलेगी

मकर: मकर राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर द्वितीय भाव यानी धन स्थान में होगा। धन स्थान में सूर्य का गोचर होना मकर राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ साबित होने वाला है। ये जातक आर्थिक योजनाओं में सफल होंगे। धन संबंधी समस्त जरूरतें पूरी होंगी। मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा प्राप्त होगी, लेकिन ध्यान रहे किसी बात का अत्यधिक घमंड आपके लिए घातक साबित हो सकता है। परिवार को साथ लेकर चलना होगा।

कुंभ: सूर्य इस राशि के लिए प्रथम स्थान में प्रवेश करेगा। शारीरिक रूप से इस राशि वाले जातकों को मजबूती मिलेगी। रोग दूर होंगे। नेत्र और मस्तिष्क संबंधी रोगों से छुटकारा मिलेगा। आप अपने व्यवहार और कुशल बातचीत के जरिए दूसरों को प्रभावित करने में सफल होंगे। इस दौरान आपकी निणर््ाय क्षमता मजबूत रहेगी। अपने कार्य के प्रति इमानदार और लक्ष्य के प्रति संकल्पबद्ध रहेंगे। पिता की सेहत के प्रति सजग रहें।

मीन: मीन राशि के लिए सूर्य का गोचर द्वादश स्थान में होगा। इस राशि वालों के खर्च में वृद्धि होगी, लेकिन यह खर्च पारिवारिक जरूरतों पर ही होगा। व्यर्थ के खर्चों पर रोक लगेगी। प्रगति के अवसर प्राप्त होंगे। इस दौरान अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, वरना मुसीबत में पड़ जाएंगे। स्वास्थ्य को लेकर भी किसी परेशानी से गुजरना पड़ सकता है। कोशिश करें इस एक माह में कोई वाहन, संपत्ति न खरीदें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+