CEC Gyanesh Kumar पर टीएमसी के महाभियोग प्रस्ताव लाने पर चिराग पासवान भड़के, 'हर संस्था पर शक कहां से जायज?'
CEC Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी में हैं। कुमार का बंगाल दौरा भी चर्चा में है, जहां सीएम ममता बनर्जी खुद उनके खिलाफ मोर्चा संभाले हुए हैं। इस पूरे प्रकरण पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को न तो लोकसभा अध्यक्ष पर भरोसा है और न ही चुनाव आयोग जैसी स्वतंत्र संवैधानिक संस्थाओं पर। हर संवैधानिक संस्था पर शक करना कहां से जायज हो गया?
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि यह समझ से परे है कि विपक्ष देश को किस तरह की अराजकता की ओर ले जाना चाहता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष हर संस्था पर लगातार सवाल उठा रहा है, जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था कमजोर होती है।

Chirag Paswan ने विपक्ष को दी चिंतन करने की नसीहत
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने विपक्ष को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें आत्ममंथन करना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'विपक्षी दल चिंतन करने के बजाय केवल आरोप लगाने में लगे रहते हैं। इसी वजह से जनता का भरोसा उनसे कम होता जा रहा है।' पासवान ने कहा कि देश की संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करना जरूरी है और हर मुद्दे पर शक करना सही तरीका नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर विपक्ष हर संस्था पर संदेह जताता रहेगा तो जनता का भरोसा भी उन पर कम होता जाएगा।
CEC Gyanesh Kumar पर टीएमसी लगा चुकी है बड़े आरोप
बता दें कि टीएमसी लगातार चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त पर हमलावर है। SIR प्रक्रिया को लेकर विवाद सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया। इसके बाद कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों की निगरानी में प्रक्रिया की जांच का आदेश दिया है। चुनाव आयोग पर टीएमसी ही नहीं कांग्रेस भी धांधली करने और बीजेपी के लिए काम करने के आरोप लगाती रही है।












Click it and Unblock the Notifications