Lakshmi Puja: घर में बार-बार फट रहा है दूध, क्या मां लक्ष्मी हैं नाराज? आचार्य लव भूषण ने बताया

Lakshmi Puja: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर व्यक्ति अपनी तरफ से पूरी जान लगा रहा है. कोई दिन-रात नौकरी में पसीना बहाता है, कोई अपना व्यापार चमकाने में जुटा है, तो कोई अतिरिक्त काम करके पाई-पाई जोड़ रहा है. इसके बावजूद, अक्सर लोगों की एक ही शिकायत होती है-"पैसा आता तो है, पर टिकता नहीं."

मशहूर ज्योतिषाचार्य और वास्तु विशेषज्ञ आचार्य लव भूषण का कहना है कि सिर्फ मेहनत ही सब कुछ नहीं होती, कई बार हमारी रोजमर्रा की आदतें और घर का वास्तु हमारी सारी मेहनत पर पानी फेर देते हैं. जब तक आपकी जीवनशैली, घर की दिशाएं और आपके ग्रह एक साथ कदमताल नहीं करेंगे, तब तक आर्थिक समृद्धि का टिकना मुश्किल है।

Lakshmi Puja

क्या मं लक्ष्मी आपसे रूठ चुकी हैं?

  • रसोई में दूध का बार-बार उबलकर गिरना या फटना, जो कि कमजोर शुक्र का प्रतीक है।
  • अचानक पैसे या कीमती पर्स का बार-बार खो जाना, जो राहु-केतु की गड़बड़ी को दिखाता है।
  • घर में बार-बार बिजली का फ्यूज उड़ना या वायरिंग का जलना, जो मंगल और सूर्य के अशुभ प्रभाव को दर्शाता है।

दिशाओं का दोष: अनजाने में खड़ी की गई बाधाएं

  • गलत दिशा में दीवार घड़ी: यदि आपने अपने घर की पूर्व या दक्षिण दिशा में गोल घड़ी लगाई है, तो यह आपकी तरक्की में देरी और आर्थिक नुकसान का कारण बन सकती है. सही दिशा में लगी घड़ी समय को आपके पक्ष में करती है।
  • CCTV कैमरों की पोजीशन: अगर घर या दफ्तर के कैमरे पूर्व (East), आग्नेय (South-East) या पश्चिम-उत्तर-पश्चिम (West-North-West) दिशा में लगे हैं, तो यह कानूनी पचड़े, टैक्स की परेशानी या अदालती मामलों को न्यौता देते हैं।
  • साउथ-वेस्ट में पौधे: घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लोग कहीं भी पेड़-पौधे रख देते हैं. लेकिन नैऋत्य कोण (South-West) में पौधे लगाना सीधे तौर पर दरिद्रता और पारिवारिक झगड़ों को बुलावा देना है।

कंगाली की वजह बनती हैं ये रोजमर्रा की आदतें

आचार्य लव भूषण बताते हैं कि कलयुग के इस दौर में राहु और शनि का प्रभाव सबसे ज्यादा है, हमारी कुछ आदतें इन ग्रहों को खराब कर देती हैं, जिससे लक्ष्मी जी द्वार से ही लौट जाती हैं।

  • देर रात तक जागना और देर से उठना: यह आदत सीधे तौर पर राहु को दूषित करती है. इससे इंसान की सोच नकारात्मक होने लगती है और बनते काम बिगड़ने लगते हैं।
  • वाद-विवाद और झूठ का सहारा: जो लोग बात-बात पर झूठ बोलते हैं या क्लेश करते हैं, उनका बुध और मंगल कमजोर हो जाता है. ऐसे लोगों को करियर और रिश्तों दोनों में भारी संघर्ष करना पड़ता है.
  • मुफ्तखोरी और कर्ज का शौक: बिना वजह कर्ज लेना या दूसरों से मुफ्त में चीजें ऐंठने की आदत शनि देव को कुपित करती है. ऐसे लोगों के पास पैसा कभी नहीं रुकता और वे हमेशा कर्ज के बोझ तले दबे रहते हैं.

छोटे-छोटे लेकिन अचूक उपाय: जो बदल देंगे आपकी किस्मत

  • शनिवार का विशेष उपाय: शनिवार के दिन किसी काले कुत्ते को तेल चुपड़ी हुई रोटी जरूर खिलाएं. ऐसा करने से शनि देव की विशेष कृपा होगी और आपके रास्ते में आने वाली तमाम बाधाएं दूर हो जाएंगी.
  • बुधवार का चमत्कारी टोटका: बुधवार के दिन खुद हरे रंग के वस्त्र धारण करें और इसके साथ ही जरूरतमंद बच्चों को हरी मूंग की दाल दान करें. इससे आपका बुध ग्रह मजबूत होगा और जीवन में आर्थिक स्थिरता आएगी.
  • अमावस्या की रात का उपाय: अमावस्या के दिन सूर्यास्त के बाद किसी पीपल के पेड़ के नीचे जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाएं. यह उपाय राहु-केतु को शांत करता है और आपके जीवन में अचानक धन लाभ के योग बनाता है.
  • अपने घर के उत्तर (North) कोने में एक फिश एक्वेरियम यानी मछलीघर जरूर रखें. इससे राहु का नकारात्मक असर पूरी तरह खत्म होता है और घर में बरकत बढ़ने लगती है।

भोजन और रंगों का जादुई तालमेल

  • कमजोर मंगल वाले सावधान: जिन लोगों का मंगल ठीक नहीं है, उन्हें लाल रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए, अन्यथा विवाद और आर्थिक नुकसान बढ़ सकता है।
  • राहु का प्रकोप: यदि घर में बार-बार कांच चटकता है या बिजली के उपकरण खराब होते हैं, तो नीले या भूरे रंग के वस्त्रों का प्रयोग करें।
  • शुक्र को बलवान बनाएं: जीवन में ऐश्वर्य और सुख-सुविधाएं बढ़ाने के लिए मीठी चीजों और दूध का सेवन करें. इससे शुक्र मजबूत होता है।

लक्ष्मी कृपा के लिए विशेष मंत्र और तिलक

  • राहु दोष से मुक्ति के लिए: "ॐ रां राहवे नमः" का नियमित जाप करें।
  • शनि देव को शांत करने के लिए: "ॐ शं शनैश्चराय नमः" का पाठ करें।
  • तिलक का नियम: हमेशा अपनी कुंडली और ग्रहों के अनुसार तिलक लगाएं. राहु की शांति के लिए चंदन। का तिलक सर्वोत्तम है, लेकिन यदि कुंडली में मंगल-राहु की युति है, तो लाल तिलक लगाने की भूल न करें।
यह पढ़ें:Sankashti Chaturthi 2026: विभुवन संकष्टी व्रत आज, क्या है शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व?
यह पढ़ें:Sankashti Chaturthi 2026: विभुवन संकष्टी व्रत आज, क्या है शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व?
यह पढ़ें:Guru Gochar 2026: बृहस्पति का कर्क राशि में गोचर, तुला समेत इन 5 राशियों की बदलेगी किस्मत, मिलेगा धन-पद और यश
यह पढ़ें:Guru Gochar 2026: बृहस्पति का कर्क राशि में गोचर, तुला समेत इन 5 राशियों की बदलेगी किस्मत, मिलेगा धन-पद और यश
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+