Guru Gochar 2026: बृहस्पति का कर्क राशि में गोचर, तुला समेत इन 5 राशियों की बदलेगी किस्मत, मिलेगा धन-पद और यश

Guru Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष के हिसाब से आज का दिन बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है क्योंकि आज से देवगुरु बृहस्पति लगभग 12 साल बाद अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करेंगे और 31 अक्टूबर 2026 तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे,इस महत्वपूर्ण गोचर से हर राशि को फायदा होगा लेकिन काशी के पंडित दयानंद शास्त्री के मुताबिक आने वाले 5 महीनों में 5 राशियों की किस्मत एकदम से पलटने वाली है और ये 5 राशियां हैं- तुला, वृश्चिक , धनु, मकर और कुंभ राशि।'

Guru Gochar 2026

तुला राशि को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता

दयानंद शास्त्री ने कहा कि 'तुला राशि के जातकों को करियर में बड़ी सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है और कार्यस्थल पर सम्मान बढ़ेगा। नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। वाहन, मकान या अन्य सुख-सुविधाओं की प्राप्ति हो सकती है।'

वृश्चिक राशि की खुलेगी किस्मत

दयानंद शास्त्री ने कहा कि 'उच्च शिक्षा, ज्ञान और आध्यात्मिक प्रगति के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। व्यक्तित्व अधिक प्रभावशाली बनेगा और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। साहस में वृद्धि करेगी, संतान की ओर से भी गुड न्यूज मिलेगी।'

धनु राशि का बढ़ेगा आकर्षण

दयानंद शास्त्री ने कहा कि 'धनु राशि के जातकों को करियर, आर्थिक स्थिति, शिक्षा, वैवाहिक जीवन और आध्यात्मिक क्षेत्र में उन्नति मिलेगी और इनका यश बढ़ेगी। ये आकर्षण के पात्र रहेंगे।'

मकर राशि का वैवाहिक जीवन रहेगा सुखद

दयानंद शास्त्री ने कहा कि 'मकर वालों का वैवाहिक जीवन काफी सुखद रहेगा । जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे और आपसी समझ बढ़ेगी। आय में वृद्धि और नए लाभ के अवसर मिलेंगे। निर्णय क्षमता मजबूत होगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा।'

कुंभ राशि को मेहनत का मिलेगा पूरा फल

दयानंद शास्त्री ने कहा कि 'कुंभ राशि के जातकों की कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन यही जिम्मेदारियां भविष्य में सफलता का आधार बनेंगी और करियर में उन्नति के नए रास्ते खोलेगी। आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रहेगी और योजनाबद्ध निवेश से लाभ हो सकता है। आध्यात्मिक गतिविधियों में भी रुचि बढ़ेगी।'

यह पढ़ें:Bada Mangal 2026: 'संकट कटे मिटे सब पीरा, जो सुमिरे हनुमत बलबीरा', अपनों को भेजें खास संदेश
यह पढ़ें:Bada Mangal 2026: 'संकट कटे मिटे सब पीरा, जो सुमिरे हनुमत बलबीरा', अपनों को भेजें खास संदेश
यह पढ़ें: Hanuman Chalisa: 'ना डर ना संकट', रोज करें हनुमान चालीसा का पाठ, हर मुश्किल हो जाएगी आसान
यह पढ़ें: Hanuman Chalisa: 'ना डर ना संकट', रोज करें हनुमान चालीसा का पाठ, हर मुश्किल हो जाएगी आसान
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+