देश की पहली VJ बनीं वैरागी, भगवान कृष्‍ण को बनाया दोस्‍त! कभी बुलाया जाता था ड्रग एडिक्ट

Ruby Bhatia Spiritual Transformation: आज की तेज़ रफ्तार और ग्लैमर से भरी दुनिया में जहां लोग लगातार सफलता, शोहरत और परफॉर्मेंस के दबाव में जी रहे हैं, वहीं तनाव और मानसिक थकान भी उतनी ही तेजी से बढ़ रही है। ऐसे माहौल में कई लोग अब भीतर की शांति और संतुलन की तलाश में अध्यात्म और भक्ति मार्ग की ओर रुख कर रहे हैं।

इसी बदलते ट्रेंड की एक इंस्पिरेशन (Inspiration) भारत की पहली वीजे रुबी भाटिया बन गई हैं। टीवी की च‍िर्चित वीजे रूबी भाटिया ने चकाचौंध से भरी द‍ुनिया को अलविदा कर संन्‍यासी बन चुकी हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट में उन्होंने ग्लैमर की दुनिया से निकलकर कैसे अपने जीवन को आत्मिक शांति और आध्यात्मिक साधना की दिशा में मोड़ दिया है।

India s First VJ Ruby Bhatia

भक्ति में लीन Ruby Bhatia रातों-रात बनीं स्‍टार

रूबी भाटिया पॉडकास्ट में बताया आध्यात्म ने बतौर वीजे उनके करियर को काफी ऊंचाइयों तक पहुंचाया था। भारत लौटने के बाद, उनकी आध्यात्मिक यात्रा जुहू के इस्कॉन मंदिर से शुरू हुई थी। उन्हें रातोंरात सफलता मिली और वह एक स्टार बन गईं।

Ruby Bhatia क्‍यों बन गईं कृष्‍ण भक्‍त?

रूबी भाटिया ने 25-30 साल की उम्र में उन्होंने कई टीवी शो किए। इस दौरान वह इस्कॉन की पक्की भक्त बन चुकी थीं, कंठी पहनतीं, तिलक लगातीं और साड़ी में नजर आती थीं। शूट पर जाने से पहले खुद को रिचार्ज करने के लिए वह अक्सर इस्कॉन जाती थीं।

Ruby Bhatia की टूट शादी तो?

हालांकि, बाद में रुबी ने परिवार की खातिर टीवी और फिल्‍म इंडस्‍ट्री छोड़ दी। 30 साल की उम्र जब थी पापा शादी का दबाव बनाने लगे और शादी करवा दी। जिसके चलते रुबी ने इस्कॉन से दूरी बना ली, जिसके बाद उन्हें महसूस हुआ कि जैसे उनकी आध्यात्मिक ऊर्जा उनसे छीन ली गई हो। दुर्भाग्यवश, रुबी की यह शादी जल्द ही टूट गई और उनका तलाक हो गया।

Ruby Bhatia ऐसे बन गईं संन्‍यासी?

इस सदमें के बाद रूबी भाटिया ने पूरी तरह से आध्यात्म की राह अपना ली। उन्होंने संन्यास लिया, फोन बंद कर दिया और लोगों से बातचीत भी रोक दी। रुबी भारत आकर विभिन्न धर्मगुरुओं से मिलीं और उन्हें अपने गुरु परमहंस योगानंद मिले। उनके उपदेशों ने रुबी के सभी प्रश्नों के उत्तर दिए। इस दौर में, वह दो साल तक मौन रहीं और क्रिया योग का अभ्यास किया, जो उनकी आंतरिक यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव था।

Ruby Bhatia को लोग कहने लगे ड्रग एडिक्ट

रूबी के गहरे आध्यात्मिक परिवर्तन को देखकर कई लोगों को लगा कि वह शायद नशे का शिकार हो गई हैं। इस पर रुबी कहती हैं, "लोग मेरी आंखों को देखकर समझते थे मैं ड्रग्स लेती हूं, लेकिन मैं मेडिटेशन में थी। मेरा फेस पूरी तरह बदल गया था।" 'कपड़े हो गए छोटे', नसीहत देते ही हुईं ट्रोल, परेशान कंटेंट क्रिएटर ने उठाया बड़ा कदम, कौन हैं Anita Bishnoi

Ruby Bhatia ने कृष्‍ण भगवान को बनाया दोस्‍त

रुबी भाटिया ने इंटरव्‍यू में बताया भगवान कृष्ण उनके जीवन में एक दोस्त की तरह हैं। मैं कृष्ण के साथ बैठती हैं। वह मानती हैं, "मेरा मानना है दो भगवान हैं। एक आसमान में, दूसरा वो जो मेरे साथ रहते हैं, मेरे दोस्त।"

रुबी कृष्ण से बातें करती हैं; वे अक्सर रेस्तरां में उनके साथ लंच करती हैं और जिंदगी के बारे में गहरे विचार साझा करती हैं। उनका कहना है कि कृष्ण उनके आध्यात्मिक सफर शुरू होने से पहले ही उनके दोस्त बन गए थे और आज वो ही मेरे सच्‍चे सच्‍चे साथी हैं।

Who is Ruby Bhatia: रूबी भाटिया कौन हैं?

रूबी भाटिया भारत की पहली VJ (वीडियो जॉकी) मानी जाती हैं, जिन्होंने 1990 के दशक में Channel V के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। ये टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपने ग्लैमरस और एनर्जेटिक प्रेजेंटेशन स्टाइल के लिए जानी जाती थीं।

Roshan Anand कौन? खान सर की कोचिंग फायरिंग केस में शिक्षक का नाम आया सामने? कभी फीस के बदले लेते थे खाना
Roshan Anand कौन? खान सर की कोचिंग फायरिंग केस में शिक्षक का नाम आया सामने? कभी फीस के बदले लेते थे खाना
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+