Astro Tips: रातों रात कैसे बनें अमीर? क्या होता है 'Wish Board'?

Astro Tips: क्या आपने कभी सोचा है कि इतनी मेहनत करने के बावजूद पैसा हाथ से फिसल क्यों जाता है? या फिर यह कि किस्मत कब बदलेगी ? देश के मशहूर ज्योतिषाचार्य आचार्य लव भूषण ने बताया है कि कैसे उन्होंने ज्योतिषीय उपायों से न सिर्फ अपनी किस्मत पूरी तरह बदली, बल्कि आज हजारों लोगों को सफलता की दिशा दिखा रहे हैं, आचार्य लव भूषण जी की मानें तो ज्योतिष किसी को भी सामान्य से असाधारण बना सकता है, बस शर्त है कि आप सही उपाय और सही सोच अपनाएं।

Astro Tips for money

Astro Tips Mantra: करोड़पति बनने का पहला मंत्र

आचार्य लवभूषण के मुताबिक सोच को बदलें, आपकी किस्मत बदल जाएगी, छोटी सोच वाला इंसान कभी बड़ा नहीं बन सकता. जिन्हें छोटी-छोटी परेशानियां डराती हैं, वे बड़ी मंजिल तक नहीं पहुंच सकते हैं, अगर आप करोड़पति बनना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपनी सोच बदलें।

चंद्रमा और आत्मविश्वास का रहस्य

अगर आप मेहनत बहुत करते हैं लेकिन हर बार Self-Doubt घेर लेता है तो आचार्य लवभूषण बताते हैं कि इसका कारण आपकी कुंडली में कमजोर चंद्रमा है, विशेषकर जिनका गुरु (Jupiter) मकर राशि या दशम भाव में स्थित होता है, वे निर्णय लेने में असमंजस महसूस करते हैं।

उपाय: बरगद के पेड़ को मीठा जल चढ़ाएं।

  • आटे में नारियल बर्फी, तिल और खसखस मिलाकर चींटियों को खिलाएं।
  • मंगलवार को निर्जन स्थान में 10 लौंग दबाएं, मंगल मज़बूत होगा।
  • 4 किलो चने की दाल बहते पानी में प्रवाहित करें ,गुरु शांत होगा और घर में शांति आएगी।

करोड़पति बनने का असली रहस्य, 11वें भाव का 'Wish Board'

आचार्य लव भूषण जी के मुताबिक आप उतना ही पाते हैं, जितना मांगते हैं, लोग ईश्वर से एक लाख रुपये मांगते हैं और उतना ही पाते हैं. कभी 100 करोड़ मांगकर देखिए! आपकी कुंडली का 11वां भाव यानी Wish Fulfilment House, जितना मज़बूत होगा, उतनी ही बड़ी आपकी इच्छाएं पूरी होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+