Alpha: 'हर शहर एक जंगल है', कौन है Sharvari Wagh? जिसे देखकर बोले बॉबी- 'हसीना दमदार, पैसा वसूल'
Sharvari Wagh: हिंदी सिनेमा के चॉकलेटी स्टार से खतरनाक खलनायक बनकर लोगों का दिल चुराने वाले बॉबी देओल इन दिनों अपनी फिल्म 'Alpha' को लेकर लोगों के बीच सुर्खियां बने हुए हैं। फिल्म 3 जुलाई 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी लेकिन इसके ट्रेलर ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है, इसके पीछे वजह है दो हसीनाएं जिनके एक्शन और अदाएं देखने के बाद बॉबी देओल एकदम चकित रह गए, आपने सही समझा हम यहां पर बात कर रहे हैं आलिया भट्ट और शर्वरी वाघ की।
आलिया भट्ट और शर्वरी वाघ दोनों इस फिल्म में एक्शन करते दिखेगी, ट्रेलर में दोनों का कातिलाना अंदाज देखकर दर्शक अभी से सीटियां बजा रहे हैं। आलिया तो अक्सर अपने किरदारों से लोगों को चकित करती आई हैं लेकिन शर्वरी वाघ का धांसू अंदाज भी लोगों को पानी-पानी कर रहा है।

आपको बता दें कि बहुत कम समय में लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली शर्वरी वाघ ने अपने करियर की शुरुआत सहायक निर्देशक के तौर पर की थी लेकिन किस्मत ने उन्हें अभिनेत्री बना दिया।
शर्वरी वाघ के नाना महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री थे
14 जून 1997 को एक मराठी परिवार में जन्मी शर्वरी वाघ का संबंध एक मजबूत सियासी परिवार से हैं, दरअसल उनके नाना मनोहर जोशी महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं। शर्वरी वाघ की मम्मी का नाम नम्रता वाघ है जो कि एक आर्किटेक्ट हैं और उनके पापा का नाम शैलेश वाघ है, जो कि एक बिल्डर हैं। उन्होंने 2020 में Amazon Prime की सीरीज़ 'The Forgotten Army -Azaadi Ke Liye' से सनी कौशल के साथ अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।

'Alpha'के साथ धमाल मचाने को तैयार Sharvari
शर्वरी ने यश राज फिल्म्स (YRF) की क्राइम कॉमेडी फिल्म 'Bunty Aur Babli 2' से फिल्मों में डेब्यू किया। इस फिल्म में अपनी परफॉर्मेस के लिए उन्हें 'Best Female Debut' का Filmfare Award और 'Star Debut of the Year - Female' का IIFA Award मिला था। इसके बाद उन्होंने 'मुंज्या बेला', 'महाराज विराज', 'वेदा वेदा', जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं और इस वक्त वो 'Alpha' के साथ धमाल मचाने को तैयार हैं।

बॉबी देओल ने क्या-क्या कहा?
बॉबी देओल ने 'अल्फा' की जोरदार तारीफ करते हुए इसे एक स्टाइलिश और हाई-एनर्जी मसाला एंटरटेनर बताया है। उन्होंने कहा कि 'मैं हर दिन शूटिंग पर जाने के लिए उत्साहित रहता था क्योंकि सेट पर हमेशा कुछ न कुछ दिलचस्प और रोमांचक होता था। कलाकारों और तकनीकी टीम के बीच हर दिन आत्मीयता और गर्मजोशी महसूस होती थी, जिससे शूटिंग का माहौल बेहद ही कूल रहता था, जिसका क्रेडिट निर्देशक शिव रवैल को जाता है।' इसके बाद उन्होने आलिया और शर्वरी की तारीफ करते हुए दोनों को दमदार बताया।

'पूरी तरह से मसाला टाइम पैसा वसूल फिल्म होगी अल्फा'
उन्होंने कहा कि 'आलिया और शर्वरी को एक बड़े एक्शन स्पेक्टेकल के केंद्र में देखना भी बेहद रोमांचक था। दोनों ने अपने किरदारों के लिए जबरदस्त समर्पण और एनर्जी दिखाई, जिसने इस प्रोजेक्ट पर काम करने के अनुभव को और भी खास बना दिया, दोनों कमाल हैं और दोनों का किरदार और अभिनय बेहद दमदार है, मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस फिल्म को भरपूर प्यार देंगे, ये पूरी तरह से पैसा वसूल फिल्म होगी।'














Click it and Unblock the Notifications