Dhan Prapti ke Upay: कुबेर को कैसे करें प्रसन्न? अपनाएं ये उपाय और बन जाएं धनवान

Dhan Prapti KE Upay: धन के देवता कुबेर को प्रसन्न करने के लिए शास्त्रों में कई सरल और प्रभावी उपाय बताए गए हैं। मान्यता है कि यदि सही तरीके से पूजा और आचरण किया जाए तो धन, वैभव और समृद्धि प्राप्त हो सकती है।

देश के मशहूर ज्योतिषाचार्य आचार्य लव भूषण ने बताया है कि 'कुबेर को प्रसन्न करने के लिए "ॐ वं ह्रीं श्रीं रति प्रिय स्वाहा." का जाप करना चाहिए, इससे आपके घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास होगा।

Dhan Prapti KE Upay

Dhan Prapti KE Upay Hindi: कुबेर को प्रसन्न करने की पूजा विधि

रोज सुबह स्नान करके कुबेर जी की पूजा करें। इसके बाद "ॐ वं ह्रीं श्रीं रति प्रिय स्वाहा."मंत्र का 108 बार जाप करें। शुक्रवार या धनतेरस के दिन विशेष पूजा करना अधिक फलदायी माना जाता है। वास्तु के अनुसार उत्तर दिशा कुबेर की दिशा मानी जाती है। इस दिशा को साफ-सुथरा रखें और यहां तिजोरी या लॉकर रखें। तिजोरी में लाल कपड़े में हल्दी की गांठ, चांदी का सिक्का और कमलगट्टा रखें। इससे धन की वृद्धि मानी जाती है।

Kuber Puja Hindi: कुबेर देवता देवताओं के खजांची हैं

आपको बता दें कि कुबेर हिंदू धर्म में धन, वैभव और संपत्ति के देवता माने जाते हैं। इन्हें धनाध्यक्ष और यक्षों के राजा के रूप में भी जाना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार कुबेर देवता देवताओं के खजांची हैं, जो पूरे संसार की संपत्ति और धन का संचालन करते हैं। कुबेर जी का वर्णन कई प्राचीन ग्रंथों जैसे रामायण और महाभारत में मिलता है। उनकी राजधानी "अलका" या "अलकापुरी" मानी जाती है, जो हिमालय के पास स्थित एक दिव्य नगर है। वे भगवान शिव के परम भक्त हैं और कैलाश पर्वत के पास ही उनका निवास बताया गया है।

Astro Tips: धन का संतुलन आवश्यक

कुबेर केवल भौतिक धन के ही नहीं, बल्कि आध्यात्मिक समृद्धि के भी प्रतीक हैं। वे यह सिखाते हैं कि धन का सही उपयोग और संतुलन आवश्यक है। ईमानदारी, परिश्रम और दान के माध्यम से प्राप्त धन ही स्थायी और शुभ फल देता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+