Kundali Analysis: पैसे की तंगी और रिश्तों की उलझन! आचार्य लव भूषण ने बताए ग्रहों के संकेत

Kundali Analysis: आज के दौर में हर व्यक्ति एक सुकून भरी जिंदगी, मजबूत रिश्ते और मजबूत बैंक बैलेंस की चाहत रखता है. लेकिन कमाई होने के बाद भी पैसा पानी की तरह बह जाता है और जीतोड़ कोशिशों के बाद भी रिलेशनशिप में कड़वाहट आ जाती है। आखिर इन समस्याओं के पीछे की वजह क्या है? देश के विख्यात ज्योतिषाचार्य आचार्य लव भूषण का कहना है कि इन तमाम अनुत्तरित सवालों के जवाब आपकी जन्म कुंडली के ग्रहों और नक्षत्रों की चाल में छिपे हैं।

kundali

संबंध बने रहेंगे या टूटेंगे? पंचम और सप्तम भाव का गणित

  • क्रूर ग्रहों का साया: यदि पंचम भाव में शनि, मंगल या राहु जैसे ग्रह विराजमान हों, तो प्रेम संबंध बार-बार टूटते हैं।
  • कमजोर सप्तम भाव: विवाह का कारक यानी सातवां घर यदि निर्बल हो, उस पर पापी ग्रहों की नजर हो और गुरु का आशीर्वाद न मिले, तो वैवाहिक जीवन में कलह या कोर्ट-कचहरी की नौबत आ जाती है।
  • गंभीर विवाद: स्थिति बिगड़ने पर जीवनसाथी कानूनी पचड़ों या तंत्र-मंत्र जैसी नकारात्मक गतिविधियों में भी उलझा सकता है।
  • मुख्य बात: केवल गुण मिलान कर लेना शादी की सफलता की गारंटी नहीं है, सप्तम भाव का सूक्ष्म विश्लेषण करना बेहद जरूरी है।

प्रेम के मामले में राशियों का मिजाज

  • सिंह राशि: ये लोग बहुत जल्दी आकर्षित होते हैं, पहली नजर में दिल हारना इनकी आदत होती है, इसलिए इनके जीवन में प्रेम की कई कहानियां बनती-बिगड़ती हैं।
  • तुला राशि: वफादारी के मामले में ये सबसे आगे हैं. ये बार-बार साथी बदलने के बजाय एक ही रिश्ते को ताउम्र निभाने का जज्बा रखते हैं।
  • वृश्चिक राशि: ये अपने जज्बातों को मन के भीतर कैद रखते हैं. दुनिया भर की बातें सुन लेंगे, मगर अपना दर्द किसी के सामने बयान नहीं करेंगे।

आर्थिक तंगी और पैसा न टिकने की वजह

  • कर्ज का जाल: कुंडली में मंगल और बुध की युति इंसान को बार-बार लोन या उधारी के दलदल में धकेलती है।
  • सोना गिरवी रखना: यदि देवगुरु बृहस्पति कन्या राशि में नीच के होकर बैठे हों, तो जातक को अपना गोल्ड लोन पर रखना पड़ता है या बेचना पड़ता है।
  • विशेष उपाय: ऐसे लोगों को नियमित तौर पर सफाई कर्मचारियों को ठंडी खीर अथवा दूध का दान करना चाहिए. यह उपाय आर्थिक संपन्नता लाने और धन को रोकने में बेहद असरदार है।

व्यवसाय या नौकरी: क्या चुनेगा आपका भाग्य?

  • कन्या राशि: ये लोग नौकरी में बेहतरीन परिणाम देते हैं, लेकिन यदि ये व्यापार के क्षेत्र में उतरें, तो इन्हें जॉब जैसा कड़ा अनुशासन और पंचुआलिटी अपनानी होगी।
  • तुला राशि: ये लोग जन्म से ही बिजनेसमैन होते हैं. इन्हें हर विपरीत परिस्थिति में भी मुनाफे का रास्ता खोजना बखूबी आता।
यह पढ़ें: Lakshmi Puja: घर में बार-बार फट रहा है दूध, क्या मां लक्ष्मी हैं नाराज? आचार्य लव भूषण ने बताया
यह पढ़ें: Lakshmi Puja: घर में बार-बार फट रहा है दूध, क्या मां लक्ष्मी हैं नाराज? आचार्य लव भूषण ने बताया
यह पढ़ें:Astro Tips: रातों रात कैसे बनें अमीर? क्या होता है 'Wish Board'
यह पढ़ें:Astro Tips: रातों रात कैसे बनें अमीर? क्या होता है 'Wish Board'
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+