भारत-अफगानिस्तान टेस्ट WTC का हिस्सा क्यों नहीं? ICC का वो नियम जिसके चलते टीम इंडिया को नहीं मिलेंगे अंक

IND Vs AFG Test: आईपीएल 2026 के समापन के बाद भारतीय क्रिकेट टीम एक बार फिर रेड-बॉल से टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए मैदान पर लौटने के लिए पूरी तरह तैयार है। न्यू चंडीगढ़ के मुल्लनपुर में भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाना है। हालांकि, भारतीय टीम ने इस मुकाबले के लिए अपनी पूरी ताकत के साथ मजबूत टीम उतारी है, लेकिन यह मैच मौजूदा आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC 2025-27) के चक्र का हिस्सा नहीं होगा।

भारत पर मंडराया WTC से बाहर होने का खतरा (IND Vs AFG Test)

नतीजा यह होगा कि इस मैच को जीतने के बाद भी दोनों में से किसी भी टीम को डब्लूटीसी (WTC) पॉइंट्स नहीं मिलेंगे, जबकि इसे आधिकारिक टेस्ट मैच का दर्जा प्राप्त रहेगा। शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया के लिए यह पॉइंट्स बटोरने का एक शानदार मौका हो सकता था, खासकर तब जब भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में 2-0 से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है। इस हार के बाद भारत पर डब्लूटीसी 2025-27 के फाइनल की रेस से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।

IND Vs AFG Test 1

अफगानिस्तान डब्लूटीसी की टॉप-9 टीमों में शामिल नहीं

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नियमों के मुताबिक इस टूर्नामेंट के मौजूदा चक्र में केवल दुनिया की टॉप 9 टेस्ट खेलने वाली टीमें ही आपस में प्रतिस्पर्धा करती हैं। इन नौ टीमों में भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और वेस्टइंडीज शामिल हैं। हालांकि अफगानिस्तान को आईसीसी की पूर्ण सदस्यता और आधिकारिक टेस्ट टीम का दर्जा प्राप्त है, लेकिन वह इस चैंपियनशिप के मौजूदा ढांचे से बाहर है।

इस वजह से नहीं जुड़ेंगे जीत के अंक

अफगानिस्तान के साथ-साथ आयरलैंड और जिम्बाब्वे भी डब्लूटीसी का हिस्सा नहीं हैं। इसलिए, इन टीमों के साथ खेले जाने वाले टेस्ट मैच को केवल एक सामान्य 'द्विपक्षीय मुकाबला' माना जाता है। दूसरा सबसे बड़ा तकनीकी कारण इस सीरीज का फॉर्मेट है। भारत और अफगानिस्तान के बीच यह मुकाबला एक स्टैंडअलोन या वन-ऑफ (एकमात्र) टेस्ट मैच है।

आईसीसी के डब्लूटीसी नियमों के मुताबिक किसी भी टेस्ट सीरीज को चैंपियनशिप के अंकों के लिए तभी मान्य माना जाएगा, जब उस सीरीज में कम से कम दो टेस्ट मैच खेले जाएं। चूंकि यह सिर्फ एक मैच की सीरीज है, इसलिए अगर दोनों टीमें डब्लूटीसी का हिस्सा होतीं, तब भी इस मैच से कोई अंक नहीं मिलता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+