Astro Tips: विवाह को टूटने से बचाएं, ये उपाय करें
नई दिल्ली। विवाह केवल दो स्त्री-पुरुष के बीच का संबंध नहीं है, यह दो परिवारों को भी जोड़ता है। इसलिए विवाह का सफल होना जरूरी है। लेकिन आजकल स्त्री और पुरुष दोनों में सहनशीलता की कमी और गुरुर के कारण कई विवाह थोड़े समय में ही टूट जाते हैं। इससे दो परिवारों के बीच भी विवाद पैदा होते हैं और सामाजिक रूप से कई बार अपमानजनक स्थितियों का सामना करना पड़ता है। ज्योतिषिय दृष्टि से देखा जाए तो विवाह टूटने के कई कारण होते हैं। इनमें सबसे प्रमुख कारण स्त्री या पुरुष में से किसी एक को मंगल दोष होना।

विवाह को टूटने से बचाएं, ये उपाय करें
इसके अलावा कुंडलियों का सही मिलान नहीं होना, नाड़ी दोष होना, स्त्री या पुरुष की जन्मकुंडली के सप्तम स्थान में दूषित ग्रहों का होना, सप्तम भाव में ग्रहण दोष होना जैसे अनेक कारण हो सकते हैं। यदि ऐसा ही कोई दोष हो और विवाह टूटने की कगार तक पहुंच गया हो तो शास्त्रों में कुछ उपाय बताए गए हैं, जिससे टूटते रिश्तों को बचाया जा सकता है।

पुरुष अपने कुलदेवता या कुलदेवी की नियमित पूजा करे
- इसके लिए सबसे पहली बात, पुरुष अपने कुलदेवता या कुलदेवी की नियमित पूजा करे। अपने पूर्वजों के निमित्त दान, तर्पण, पिंड दान करवाएं। क्योंकि परिवार टूटने के पीछे कहीं ना कहीं पितरों की असंतुष्टि होती है। खासकर अमावस्या के दिन पितरों के नाम से धूप देकर दान-पुण्य करें।
- जिन स्त्रियों का विवाह संकट में हैं वे नियमित रूप से शिव परिवार की पूजा करें। स्त्रियां देवी पार्वती की नियमित पूजा करके उन्हें प्रत्येक गुरुवार को सुहाग की सामग्री भेंट करें।
- विवाह संबंध को टूटने से बचाने और संबंधों को मजबूत बनाने के लिए शुक्लपक्ष के प्रत्येक शुक्रवार को देवी पार्वती को हरी दाल अर्पित करें। खड़े हरे मूंग देवी को अर्पित करना चाहिए।
- विवाह सुख की प्राप्ति के लिए प्रत्येक सोमवार को सफेद पत्थर के शिवलिंग को कच्चा दूध अर्पित करें। साथ में देवी पार्वती को सिंदूर अर्पित करें और उनके चरणों से सिंदूर लेकर स्त्रियां अपनी मांग में भरें, इससे विवाह सुख स्थायी बना रहता है।
- मंगल की शांति कराने से भी वैवाहिक जीवन में आ रही समस्याएं दूर होती हैं।
- प्रत्येक गुरुवार को चने की दाल में कच्ची हल्दी का टुकड़ा रखकर किसी सुहागिन स्त्री को दान दें। यदि सुहागिन स्त्री यह दान ना लें तो किसी देवी मंदिर में जाकर रख दें। इससे विवाह बच जाता है।

विवाह सुख
-
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने












Click it and Unblock the Notifications