Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Israel Iran War: कौन हैं धीरज जैन? जंग के बीच कर रहे भारतीयों की मदद, एयरलिफ्ट के अक्षय कुमार से हो रही तुलना

Israel Iran War: जनवरी 2016 में एक अक्षय कुमार की एक फिल्म आई थी Airlift, जिसने में अक्षय कुमार ने एक भारतीय कारोबारी रंजीत कात्याल का किरदार निभाया था। जिसमें कुवैत में हुए इराक के हमले के बाद वे कैसे भारतीय समुदाय के हजारों लोगों के लिए रहनुमा बन जाते हैं और अपनी पर्सनल कमाई से लोगों के लिए न सिर्फ व्यवस्थाएं करते हैं बल्कि उन्हें एयरलिफ्ट करवा कर भारत भी लाते हैं। ठीक इसी तरह, ईरान इजरायल के युद्ध के बीच एक और भारतीय कारोबारी धीरज जैन UAE में लोगों के लिए मददगार बनकर जमीन पर उतरे हैं। जिसमें उन्होंने अपनी पर्सनल रोल्स रॉयस कार से लेकर फार्म हाउस तक सब के दरवाजे UAE में फंसे लोगों के लिए खोल दिए।

दरअसल, पश्चिम एशिया में बढ़ते इजरायल, अमेरिका और ईरान के युद्ध की वजह से फ्लाइट लगभग बंद हो गई हैं और कई यात्रियों को अचानक UAE में रुकना पड़ा। होटल बुकिंग खत्म हो चुकी थी और नई व्यवस्था करना मुश्किल हो गया था। ऐसे में धीरज जैन ने अजमान स्थित अपने फार्महाउस को अस्थायी राहत राहत कैम्प में बदल दिया।

israel-iran-war

फार्महाउस बना फंसे यात्रियों का सहारा

United Arab Emirates के अजमान में स्थित धीरज जैन का बड़ा फार्महाउस अब राहत कैम्प की तरह काम कर रहा है। यहां फंसे हुए यात्रियों को मुफ्त में रहने की जगह, खाना और अन्य जरूरी सुविधाएं दी जा रही हैं। यह व्यवस्था तब शुरू हुई जब क्षेत्रीय संकट के कारण कई उड़ानें रद्द या देर से होने लगीं और यात्रियों के होटल में बुकिंग खत्म हो गई। वहीं, फार्महाउस में लोग तब तक रह सकते हैं जब तक उनकी नई उड़ान तय नहीं हो जाती। इस पहल से कई भारतीय परिवारों को बड़ी राहत मिली है।

11 गाड़ियां और छह रोल्स-रॉयस से मदद

धीरज जैन ने यात्रियों को लाने-ले जाने के लिए कुल 11 गाड़ियों की व्यवस्था की है। इनमें छह लग्जरी Rolls-Royce कारें भी शामिल हैं। ये गाड़ियां दुबई और आसपास के इलाकों से यात्रियों को फार्महाउस तक लाती हैं और जब उनकी उड़ान कन्फर्म हो जाती है, तो उन्हें एयरपोर्ट तक भी छोड़ती हैं। इस राहत कैम्प में Maharashtra और Gujarat जैसे भारतीय राज्यों से आए टूरिस्ट भी ठहरे हुए हैं।

ईरानी साइकिलिस्ट मुस्तफा को भी मिला सहारा

इस राहत कैम्प में अलग-अलग देशों के लोग भी रुके हुए हैं। इनमें Iran के साइकिलिस्ट मुस्तफा भी शामिल हैं। मुस्तफा Muscat, Oman से साइकिल यात्रा करते हुए UAE पहुंचे थे। लेकिन अचानक बिगड़े हालात के कारण वे अपने देश वापस नहीं जा सके। ऐसे में धीरज जैन के फार्महाउस ने उन्हें भी सुरक्षित ठिकाना दिया। याद रहे, ईरान वही देश है जो इस वक्त UAE पर हमले कर रहा है।

राहत कैम्प में बना छोटा सा समुदाय

फार्महाउस में ठहरे लोगों ने मुश्किल समय में एक छोटा सा समुदाय बना लिया है। यहां मौजूद कुछ महिलाओं ने मिलकर सामुदायिक रसोई शुरू की है। वे न सिर्फ अपने लिए बल्कि सभी मेहमानों के लिए खाना बना रही हैं। इससे कैम्प में एक परिवार जैसा माहौल बन गया है। कई यात्रियों ने बताया कि उन्होंने आसमान में फाइटर जेट्स और तेज धमाकों की आवाजें भी सुनीं, लेकिन फिर भी शांत रहने की कोशिश करते रहे। धीरज जैन भारतीय मीडिया की सुर्खियों में तब आए जब उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने उनकी X पर तारीफ की।

फार्महाउस में रह रहे 200 से ज्यादा यात्री

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ ही घंटों में धीरज जैन का फार्महाउस 200 से अधिक भारतीय यात्रियों के लिए अस्थायी कैम्प बन गया। इस प्रॉपर्टी में दो बड़े हॉल हैं, जिनमें से प्रत्येक में लगभग 50 लोग आराम से रह सकते हैं। इसके अलावा पूरे परिसर में टेंट और गद्दों की व्यवस्था की गई है। यात्रियों को घर का बना ताजा खाना, चाय और स्नैक्स भी दिए जा रहे हैं।

योग, क्रिकेट और कम्युनिटी डिनर

जो यात्री शुरुआत में टेंशन में थे वे जल्द ही इस माहौल में सहज हो गए। फार्महाउस के लॉन में योग सत्र, क्रिकेट मैच और सामूहिक डिनर जैसी एक्टिविटी भी शुरू हो गईं। इससे तनाव भरे माहौल में भी लोगों को एक-दूसरे से जुड़ने का मौका मिला। एक वीडियो में दिखाया गया कि करीब 150 मेहमान अपनी उड़ानें शुरू होने के बाद वहां से रवाना हो चुके थे, जबकि 80 से 90 लोग अभी भी अपनी अगली यात्रा का इंतजार कर रहे थे।

80,000 वर्ग फुट का फार्महाउस बना राहत केंद्र

धीरज जैन का यह फार्महाउस लगभग 80,000 वर्ग फुट में फैला हुआ है और दुबई से कुछ किलोमीटर दूर अजमान में स्थित है। यह पहल लगभग 28 फरवरी के आसपास शुरू हुई, जब पश्चिम एशिया में संघर्ष तेज होने लगा और कई उड़ानें प्रभावित हो गईं। सोशल मीडिया पर इस कदम की काफी सराहना हो रही है और लोग इसे इंसानियत की मिसाल बता रहे हैं।

धीरज जैन के बारे में आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+