Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Hanuman Jayanti 2021: सिद्धि योग में प्रभु हनुमान का जन्मोत्सव, जानिए खास बातें

नई दिल्ली, 27 अप्रैल। सप्त चिरंजीवी में से एक और भगवान राम के अनन्य सेवक भगवान श्री हनुमानजी का जन्मोत्सव आज यानी कि चैत्र पूर्णिमा पर सिद्धि योग और स्वाति नक्षत्र में मनाया जा रहा है। इस दिन सूर्य भरणी नक्षत्र में प्रवेश करेगा और वैशाख स्नान भी इसी दिन से प्रारंभ होगा। विशेष योग-संयोगों में आ रहा हनुमान जन्मोत्सव सर्वसिद्धिदायक रहेगा। इस दिन हनुमानजी को प्रसन्न करने के लिए उन्हें सिंदूर का चोला चढ़ाएं, श्रीफल, गुड़, चने-चिरौंजी, हलवे आदि का नैवेद्य लगाएं और सुंदरकांड, हनुमान चालीसा, हनुमान बाहु अष्टक, बजरंग बाण आदि का पाठ करने से सर्वत्र रक्षा होगी, सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी, रोगों से मुक्ति मिलेगी।

Recommended Video

    Hanuman Jayanti 2021: Hanuman Jayanti आज, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का महत्व । वनइंडिया हिंदी
    Hanuman Jayanti 2021: सिद्धि योग में मंगलवार को मनेगा हनुमान जन्मोत्सव

    घर में कैसे करें हनुमानजी की पूजा

    इस समय कोरोना महामारी के कारण कई राज्यों में मंदिर बंद हैं। जहां खुले हैं वहां भी मंदिरों में भीड़ लगाकर इकठ्ठा होना स्वयं के स्वास्थ्य की दृष्टि से ठीक नहीं है, इसलिए अपने घरों में रहते हुए ही हनुमान जन्मोत्सव का पूजन करें। इसके लिए अपने घर में एक चौकी पर लाल वस्त्र बिछाकर उस पर हनुमानजी की मूर्ति या चित्र स्थापित करें। पंचोपचार, दशोपचार या शोडषोपचार पूजन संपन्न करें। हनुमान जी को हलवे का नैवद्य अर्पित करें। हनुमान चालीसा या जो भी स्तोत्र-पाठ आदि आप करना चाहते हैं वह करें। कर्पूर से आरती करें और प्रसाद ग्रहण करें।

    सिद्धि योग और मंगलवार का शुभ संयोग

    हनुमानजी का जन्म मंगलवार को ही हुआ था और इस बार मंगलवार को ही पूर्णिमा आ रही है। इसलिए यह दिन विशेष बन गया है। इस दिन 27 योगों में सर्वत्र सिद्धि प्रदान करने वाला सिद्धि योग भी बन रहा है। इसलिए हनुमानजी की पूजा विशेष फलदायी होगी। इस दिन मंगल-शनि का षडाष्टक योग भी बना हुआ है जिसके दुष्प्रभाव कम करने में हनुमानजी की पूजा विशेष प्रभावी रहेगी।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+