साल 2016 में मेष, सिंह, तुला, वृश्चिक, धनु पर है शनि की साढ़ेसाती व ढैय्या
[पं. अनुज के शुक्ल] न्याय के अधिष्ठाता शनि की वक्र दृष्टि से सभी डरते हैं, चाहे राजा हो या रंक माफी किसी को नहीं मिलती है। लेकिन फिर भी शनि देव से इतना डरने की जरूरत नहीं है। दण्ड उन्हीं को मिलता है, जो लोग दुष्टता, अपराध व अन्याय करते हैं। शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या किन राशियों पर चलेगी इसका सही आकलन तो जन्मपत्री देखकर ही किया जा सकता है लेकिन फिर भी एक मोटे तौर यह जानते हैं कि वर्ष 2016 में शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या किन दो राशियों पर चलेगी एंव उसका प्रभाव कैसा रहेगा।

पढ़ें- कैसे पता करें कि आपकी राशि पर शनि की साढ़े साती या ढैय्या का प्रभाव है कि नहीं?
साल 2016 में तुला, वृश्चिक व धनु राशि पर शनि की साढ़ेसाती रहेगी तथा मेष व सिंह राशि पर शनि की ढैय्या चलेगी।
तुला राशि के लिये 2016
इस राशि के जातकों के लिए रजत पाद की पैरों से उतरती शनि की साढ़ेसाती रहेगी। तुला राशि में उतरती साढ़ेसाती पूरे वर्ष तुला राशि वालों के खर्चो में वृद्धि करायेगी। अनावश्यक रूप से शत्रुओं के विरोध का सामना करना पड़ेगा। कोई भी रिस्क लेकर करना उचित नहीं है। सरकारी या गैर सरकारी कार्यो में उलझे लोगों को पूरे वर्ष सावधानी बरतनी होगी। जन्म कुण्डली में जिन लोगों का गुरू अच्छा है, उन्हे आकस्मिक लाभ मिल सकता है।
वृश्चिक राशि के लिये 2016
इस राशि के जातकोे कें लिए लौह पाद की ह्रदय पर आयी हुयी साढ़े साती रहेगी। इस राशि वालों की छाती पर साढ़ेसाती रहने के कारण वृश्चिक राशि वालों को सावधान रहना होगा। ह्रदय रोगियों को अपने खान-पान पर विशेष सावधानी बरतनी होगी। इस राशि में जिनका जन्म ज्येष्ठा नक्षत्र में हुआ है, उन्हें अपने कार्यो के प्रति विशेष सर्तक रहना होगा। मित्रों से धोखा, स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव एंव कर्ज व व्याज आदि में हानि उठानी पड़ सकती है। इस राशि वालों को इन दिनों यात्राओं से बचना होगा।
धनु राशि के लिये 2016
इस राशि वालों के लिए ताम्रपाद की शिर पर चढ़ती हुुयी साढ़े साती रहेगी। धनु राशि वालों पर चढ़ती साढ़ेसाती धन हानि, शारीरिक पीड़ा, कार्यो में रूकावट, परिवारिक समस्याओं से जूझना होगा। क्रोध पर नियन्त्रण रखना होगा अन्यथा और मुसीबत में फॅस सकते हैं। इस वर्ष की अपेक्षा अगले वर्ष इस राशि वालों को विशेष कष्ट का सामना करना पड़ सकता है।
पढ़ें- साल 2016 का वार्षिक राशिफल
अब पढ़ेंगे उन दो राशियों के बारे में जिन पर इस साल शनि की ढैय्या लगी है।
मेष राशि के लिये 2016
इस राशि के जातकों केे लिए शनि के स्वर्णपाद की ढैय्या का रहेगी। स्त्री जातकों को विशेेष सुख रहेगा। इस राशि वालों पर शनि की ढैय्या प्रारम्भ हो गयी है। अतः आप लोगों को अपने दिल व दिमाग पर नियन्त्रण रखकर काम करना होगा। कार्यो में जल्दबाजी करने से बचना होगा। इस राशि वालों को अपने सारे काम नियत समय करना होगा। लापरवाही व आलस्य आपके कैरियर में बाधक बन सकते हैं। नौकरी वाले लोगों के बार-बार संस्थान परिवर्तन करना हितकर नहीं रहेगा।
सिंह राशि के लिये 2016
इस राशि के लिए ताम्र्रपाद की ढैय्या रहेगी। नयीं व्याधि का आरम्भ हो सकता है। सन्तान को पीड़ा हो सकती है। पूरे वर्ष सिंह राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव रहेगा। जिस कारण इन्हें धन, परिवार, स्वास्थ्य आदि से सम्बन्धित रूकावटें आयेंगी। रिस्की कार्यो से बचना होगा। व्यापारी वर्ग को ज्यादा निवेश करने से बचना होगा। स्वास्थ्य के मामलें में की गई लापरवाही मंहगी साबित हो सकती है।
-
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच












Click it and Unblock the Notifications