हरिद्वार में गरजे अमित शाह, एक- एक घुसपैठिया को देश से बाहर निकालेंगे, राहुल गांधी को लेकर भी कही बड़ी बातें
Amit Shah केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हरिद्वार के बैरागी कैम्प में 'जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल' कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान गृह मंत्री ने कहा कि सरकार केदारनाथ से कन्याकुमारी तक एक- एक घुसपैठिया को देश से बाहर निकालने के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है।
इस मसले पर अमित शाह ने राहुल गांधी पर भी हमला किया। गृहमंत्री शाह ने कहा कि घुसपैठ को भारत से बाहर निकालेंगे। केदारनाथ से कन्या कुमारी तक, राहुल बाबा को जितना विरोध करना है करें। उन्हें हर चीज में नकारात्मक दिखती है।

अमित शाह ने कहा कि नौ साल में भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा। जबकि कांग्रेस की हरीश रावत सरकार पर कई भ्रष्टाचार के आरोप लगे। शाह ने कहा कि कांग्रेस से हिसाब मांगना चाहिए। 2014 से 2016 पूंजी निवेश का। एक लाख 87 हजार करोड़ मोदी सरकार ने दिए। 12 हजार करोड़ केदारनाथ बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री, दिल्ली-देहरादून, 30 राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया।
2009 से 2014 तक राज्य का औसत बजट 187 करोड़ था, नौ साल में भाजपा सरकार ने चार हजार 770 करोड़ का बजट पहुंचा। प्रतिव्यक्ति 2014 एक लाख 25 हजार रुपये से बढ़ा कर 2.73 लाख किया। जीएसडीपी 3.50 लाख करोड़ किया। भ्रष्टाचार व उत्तराखंड का निर्माण का विरोध करने वाली कांग्रेस है। चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों में तीन गुना की बढ़ोतरी हुई।
केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि 2004 से 2014 के बीच उत्तराखंड को केंद्र सरकार से सिर्फ 54 हजार करोड़ मिले, जबकि इसके बाद से उत्तराखंड को केंद्र से एक लाख 87 हजार करोड़ रुपए मिल चुके हैं, इसके अलावा केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखंड में हजारों करोड़ रुपए की ऑलवेदर रोड, दिल्ली - देहरादून इकानॉमिक कॉरिडोर, रेल, सड़क और परियोजनाओं पर भी काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि 2014 में उत्तराखंड की प्रति व्यक्ति आय 1 लाख 25 हजार रुपए थी जो अब बढ़कर 2 लाख 60 हजार हो चुकी है। जीएसडीएपी भी एक लाख 50 हजार करोड़ से बढ़कर तीन लाख पचास हजार करोड़ हो चुकी है।
कहा कि 2017 से 2026 तक का कालखंड, उत्तराखंड के विकास को समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि बीते चार सालों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की सभी समस्याओं को चुन- चुन कर समाप्त करने का काम किया है। इस कारण उत्तराखंड अब दोगुनी रफ्तार से विकास के रास्ते पर बढ़ रहा है।
केंद्रीय गृह मंत्री ने सीएए कानून के तहत भारत की नागरिकता प्राप्त करने वाले शरणार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि, पाकिस्तान, अफगानिस्तान से आने वाले हिंदू, सिख, बौध और जैन शरणार्थियों का इस देश पर उतना ही अधिकार, जितना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है। लेकिन अब तक तुष्टिकरण की नीति के चलते उन्हें भारतीय नागरिकता से विंचित रखा गया।
ये शरणार्थी अपना धर्म और परिवार की इज्जत बचाने के लिए, भारत में आए हैं, इसलिए वो किसी के भी विरोध के बावजूद, ऐसे लोगों को भारतीय नागरिकता देने के निर्णय पर अडिग रहेंगे। अमित शाह ने कहा कि तीसरी बार भाजपा को मौका दें।2027 में त्रिवेंद्र सिंह व धामी सरकार ने उत्तराखंड की सेवा की है। 2027 में तीसरी बार कमल का फूल खिलाएं। देवभूमि को छोटे राज्यों की श्रेणी में एक नंबर पर ले जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications