बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस के साथ ईरान में हुई 'गंदी' हरकत, पुलिस ने सरेआम किया कांड और लीं 'ऐसी' फोटोज
Elnaaz Norouzi: ईरानी मूल की एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी एक बार फिर ईरान के हालात को लेकर खुलकर सामने आई हैं। इस बार उन्होंने ईरान की मोरैलिटी पुलिस (नैतिक पुलिस) पर गंभीर आरोप लगाए हैं और बताया है कि वहां महिलाओं के साथ किस तरह का गंदा बर्ताव किया जाता है।
एलनाज नौरोजी का ईरान की पुलिस पर शॉकिंग बयान
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एलनाज नौरोजी ने अपने साथ हुई एक घटना भी शेयर की है, जिसमें उन्हें कथित तौर पर मोरैलिटी पुलिस ने रोक लिया था। उन्होंने कहा कि ईरान में महिलाओं के लिए माहौल काफी भयावह है और कई बार छोटी-छोटी बातों पर भी उन्हें परेशान किया जाता है।

'मोरैलिटी पुलिस ने मेरी तस्वीरें ली थीं'
एलनाज नौरोजी ने बताया कि जब वह आखिरी बार ईरान में थीं और शॉपिंग के लिए बाहर निकली थीं, तब उन्हें मोरैलिटी पुलिस ने रोक लिया था और उनकी खूब सारी तस्वीरें ली थीं। ये सब देखकर एलनाज काफी डर गई थीं।
'ईरान में हिजाब और पहनावे को लेकर कड़े नियम'
एलनाज नौरोजी ने कहा कि वहां महिलाओं के कपड़े खासकर हिजाब और पहनावे को लेकर कड़े नियम लागू हैं। अगर किसी को लगता है कि आपने नियमों का पालन नहीं किया है तो तुरंत रोककर पूछताछ की जा सकती है।
'महिलाओं के अधिकारों पर कोई नहीं बोलता'
एक्ट्रेस एलनाज के मुताबिक ये अनुभव उनके लिए बेहद डरावना था और उन्हें लगा कि महिलाओं की आजादी वहां काफी सीमित है। एलनाज नौरोजी का कहना है कि वह ईरान में महिलाओं के अधिकारों और उनकी आजादी के मुद्दे पर खुलकर बोलना अपनी जिम्मेदारी मानती हैं।
एलनाज नौरोजी ने बताया कि भले ही इस बारे में बोलने से उनके करीबी लोग चिंतित रहते हैं लेकिन वह मानती हैं कि दुनिया को ये पता होना चाहिए कि वहां की महिलाओं को किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है।
ईरान-इजरायल तनाव के बीच हो रही ऐसी चर्चा
-जानकारी के अनुसार इस समय मिडिल ईस्ट में हालात काफी तनावपूर्ण हैं। अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद ईरान में स्थिति और संवेदनशील हो गई है जिससे आम लोगों में डर का माहौल है।
-ऐसे माहौल में एलनाज नौरोजी जैसे कलाकारों के बयान भी चर्चा का विषय बन रहे हैं क्योंकि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान के हालात को लेकर अपनी राय खुलकर रख रहे हैं।
कौन हैं एलनाज नौरोजी? कैसे पहुंचीं भारत?
-एलनाज नौरोजी ईरानी-जर्मन एक्ट्रेस और मॉडल हैं, जिन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स और भारतीय कंटेंट में भी काम किया है। उनका जन्म ईरान में हुआ था लेकिन बचपन में वह अपने परिवार के साथ जर्मनी चली गई थीं, जहां से उन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।
-एलनाज नौरोजी का बचपन भी संघर्षों से भरा रहा है। वह करीब 8 साल की उम्र तक तेहरान में रहती थीं जिसके बाद उनका परिवार जर्मनी चला गया था। वहां उन्हें शरणार्थी शिविर में रहना पड़ा था,जहां जीवन बेहद कठिन था।
-एलनाज नौरोजी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि कई बार घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद सिर्फ साधारण खाना मिलता था। आर्थिक रूप से साधारण परिवार से आने वाली एलनाज ने मुश्किल हालातों के बीच अपना करियर बनाया।
-युवावस्था में भारत आकर एलनाज ने मॉडलिंग और अभिनय की दुनिया में कदम रखा था और धीरे-धीरे हिंदी वेब सीरीज और फिल्मों में अपनी पहचान बनाई। आज वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम कर रही हैं लेकिन अपने देश से दूरी और राजनीतिक हालात अब भी उनकी जिंदगी का बड़ा हिस्सा बने हुए हैं।
एलनाज नौरोजी के विवादित बयान ने छेड़ी बहस
ईरान की जिंदगी पर बात करने और खामेनेई की मौत पर जश्न मनाने वाले एलनाज नौरोजी के बयान ने सोशल मीडिया और अंतरराष्ट्रीय मनोरंजन जगत में नई बहस छेड़ दी है। जहां कुछ लोग उनके साहस की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कई लोग उनके बयान को विवादित भी बता रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications