Israel Iran War: ईरान के नेवी बेस पर इजरायल के जोरदार हमले, बंदर अब्बास और मेहराबाद धुआं-धुआं
Iran Israel War: मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध अब और तेज हो गया है। Israel की सेना ने शनिवार को बताया कि उसने रात भर Iran की राजधानी Tehran और देश के मध्य हिस्सों में बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए। इजरायली सेना के मुताबिक ये हमले तब किए गए जब युद्ध अपने दूसरे हफ्ते में पहुंच चुका है और ईरान भी पूरे क्षेत्र में मिसाइलों और ड्रोन से जवाबी हमले कर रहा है। इसी बीच इजरायल ने मेहराबाद एयरपोर्ट और बंदर अब्बास नेवल बेस को निशाना बनाया है।
ईरान के राष्ट्रपति का बयान
शनिवार सुबह ईरान के राष्ट्रपति Masoud Pezeshkian ने नेशनल टीवी पर कहा कि अब ईरान पड़ोसी देशों पर हमला नहीं करेगा। यह बयान इसलिए अहम था क्योंकि इससे पहले ईरान कई बार खाड़ी देशों की तरफ रॉकेट और ड्रोन दाग चुका है। इसके साथ ही ईरानी राष्ट्रपति ने रूसी राषट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की।

बयान के तुरंत बाद फिर बजने लगे सायरन
हालांकि राष्ट्रपति के इस बयान के तुरंत बाद हालात कुछ और ही दिखे। Qatar और Bahrain ने एयर-रेड सायरन बजने की जानकारी दी और लोगों को संभावित हमले से सावधान किया। इन सायरनों से संकेत मिला कि क्षेत्र में मिसाइल या ड्रोन हमले का खतरा अभी भी बना हुआ है और स्थिति में ज्यादा बदलाव नहीं आया है।
तेहरान और इस्फहान में बड़े हमले
इजरायली सेना ने कहा कि उसने एक और बड़े हमले की शुरुआत कर दी है। सेना के मुताबिक इन हमलों का निशाना ईरानी शासन से जुड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर था। यह कार्रवाई खास तौर पर Tehran और मध्य ईरान के शहर Isfahan में की गई। वहीं ईरानी मीडिया ने भी इस्फहान में जोरदार धमाकों की खबर दी है।
80 से ज्यादा फाइटर जेट्स ने किया हमला
इजरायली सेना ने यह भी बताया कि शनिवार से पहले की रात उसके 80 से ज्यादा फाइटर जेट्स ने तेहरान और मध्य ईरान के कई इलाकों में अलग-अलग ठिकानों को निशाना बनाया। इन हमलों को इजरायल ने अपनी सुरक्षा के लिए जरूरी कार्रवाई बताया है, जबकि ईरान लगातार इसका जवाब मिसाइल और ड्रोन हमलों से दे रहा है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications