IND vs NZ: फाइनल से पहले गरजे कीवी कप्तानी मिचेल सैंटनर, टीम इंडिया और दर्शकों को दे डाली चुनौती
IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाना है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस मैच को लेकर चारों तरफ उत्साह का माहौल है। भारतीय टीम भी टाइटल जीतने के लिए कमर कस चुकी है। इस बीच मिचेल सैंटनर की अहम प्रतिक्रिया आई है।
फाइनल से पहले न्यूज़ीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने बड़ा बयान देकर मुकाबले का रोमांच और बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि अगर ट्रॉफी जीतने के लिए भारतीय फैंस का दिल तोड़ना पड़े, तो उनकी टीम इससे पीछे नहीं हटेगी।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल अहमदाबाद में खेला जाएगा। मैच से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में सैंटनर ने कहा कि उनकी टीम को पता है कि घरेलू मैदान पर खेल रही भारतीय टीम काफी मजबूत है, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाड़ी भी बड़े मुकाबलों में दबाव झेलने का अनुभव रखते हैं। उन्होंने कहा कि फाइनल जैसे बड़े मैच में छोटी-छोटी गलतियां भी परिणाम बदल सकती हैं, इसलिए टीम का फोकस अपनी योजना पर टिके रहने का है।
सैंटनर ने दोहराया कमिंस वाला बयान (IND vs NZ)
साल 2023 में हुए वनडे वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने कहा था कि भारतीय दर्शकों को शांत कराने में मजा आएगा और उस समय ऑस्ट्रेलिया की जीत पर वही देखने को मिला था। मिचेल सैंटनर ने भी उसी अंदाज में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर उनकी टीम जीतती है तो वह भारतीय दर्शकों के बीच जश्न मनाने से नहीं हिचकेगे।
सैंटनर का मानना है कि घरेलू मैदान और लाखों दर्शकों की उम्मीदों के कारण भारतीय टीम पर ज्यादा दबाव होगा। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड की टीम इस स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश करेगी और मैच में शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाना चाहेगी।
टीम इंडिया का खराब है रिकॉर्ड (IND vs NZ)
अब यह देखना होगा कि सैंटनर की कप्तानी में कीवी टीम का प्रदर्शन फाइनल मुकाबले के दौरान कैसा रहेगा। भारतीय टीम का रिकॉर्ड टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छा नहीं रहा है, टीम इंडिया को सभी तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications