ओडिशा सरकार ने दिए सभी कोविड अस्पतालों में हेल्प डेस्क सक्रिय करने के निर्देश
कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के मद्देनजर ओडिशा सरकार ने सभी जिलों के अधिकारियों को कोरोना अस्पतालों और कोरोना देखभाल केंद्रों में मरीजों की समस्याओं के समाधान के लिए हेल्प डेस्क सक्रिय करने का निर्देश दिया है।
भुवनेश्वर, 10 जनवरी। कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के मद्देनजर ओडिशा सरकार ने सभी जिलों के अधिकारियों को कोरोना अस्पतालों और कोरोना देखभाल केंद्रों में मरीजों की समस्याओं के समाधान के लिए हेल्प डेस्क सक्रिय करने का निर्देश दिया है।

राज्य सरकार ने प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि सभी मरीज लगातार अपने परिजनों के संपर्क में रहें, उनकी अपने परिजनों से नियमित तौर पर बातचीत होती रहे इसके लिए सभी अस्पतालों में हेल्प डेस्क को सक्रिय किया जाए। इसके अलावा सभी जिलाधिकारियों को जरूरत के हिसाब से कोरोना संबंधित अस्पतालों में रिटायर्ड डॉक्टरों और नर्सों की नियुक्ति करने के लिए भी कहा गया है।
यह भी पढ़ें: कपड़े का मास्क पहने हैं ? 15 से 20 मिनट में हो सकता है कोरोना, N95 में लगेगा इतना समय
कोरोना की तीसरी लहर की तैयारियों को लेकर सभी जिलाधिकारियों से एक वर्चुअल बैठक में मुख्य सचिव सुरेश महापात्र ने कहा कि जिन जिलों में मेडिकल संसाधनों और दवाइयों की जरूरत है, उनके नाम प्राथमिकता के आधार पर सौंपे जाएं। उन्होंने जिलाधिकारियों को सभी डॉक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्यकर्मियों को प्राथमिकता के आधार पर बूस्टर डोज लगाने का भी आदेश दिया। इसके अलावा सभी जिलाधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रों में कोरोना अस्पतालों का नियमित तौर पर दौरा करने और उनमें व्यवस्थाओं की स्थिति का जायजा लेने का भी निर्देश दिया गया। महापात्र ने जोर देकर कहा कि किसी भी मरीज को इलाज से मना नहीं किया जाना चाहिए।











Click it and Unblock the Notifications