Aaj Ka Mausam: बकरीद पर कैसा है देश का मौसम? UP समेत 11 राज्यों में Rain Alert, मानसून पर आया बड़ा अपडेट

Aaj Ka Mausam: आज पूरा देश बकरीद मना रहा है लेकिन इसी बीच चुभती गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल किया हुआ है तो वहीं सूरज की तपिश से लोग तंग है तो वहीं इ्सी बीच मौसम विभाग का अपडेट थोड़ा सा राहत भरा है। दरअसल आईएमडी ने आज के लिए दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल व राजस्थान समेत 11 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया है उसका कहना है कि अगले 15 घंटों में इन क्षेत्रों में आंधी-तूफान संभव है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

यही नहीं उसने ये भी कहा है कि अगले 48 घंटों के अंदर मानसून की एंट्री केरल में हो सकती है, जिसके कारण यूपी, बिहार, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, अरुणाचल, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और केरल में बारिश का दौर शुरू होगा और तापमान में कमी आएगी।

Aaj Ka Mausam

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-एनसीआर में 28-31 मई तक शुरुआती दो दिन भीषण गर्मी रहेगी इसके बाद यहां पर मौसम बदलेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी इस दौरान 50-60 किमी/घंटा की आंधी भी चल सकता है, फिलहाल गुरुवार को दिल्ली में शाम तक हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है।

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में 28-31 मई तक वाराणसी, लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर समेत आसपास के जिलों में गरज-चमक संग बारिश हो सकती है । 29 मई को कई जिलों में 60-70 किमी/घंटा की आंधी और ओलावृष्टि की संभावना है।

बिहार में भारी बारिश की आशंका

बिहार में 28-29 मई को कटिहार, पूर्णिया, पूर्वी चंपारण समेत कई जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक व 50-70 किमी/घंटा की तेज हवाओं का अलर्ट है, इस दौरान ओलावृष्टि भी संभव है।

पश्चिम बंगाल में रेन अलर्ट

मालदा, दुर्गापुर, वर्धमान, बांकुड़ा, मुर्शिदाबाद, बीरभूम, हुगली, पुरुलिया, झाड़ग्राम, कालिम्पोंग, उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है । आज कोलकाता का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

उत्तराखंड में भी खराब रहेगा मौसम

उत्तराखंड में मौसम तेजी से बदल रहा है। चमोली, पंतनगर, रानीखेत, चंपावत में तेज हवाएं दर्ज। 28-30 मई को बारिश, आंधी व कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि संभव है।

हिमाचल प्रदेश में बारिश की संभावना

हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा समेत कई जिलों में 28-29 मई तक मौसम बदलेगा। गरज-चमक संग बारिश व 40-50 किमी/घंटा की तेज हवाओं का अलर्ट जारी है।

राजस्थान में भीषण गर्मी की चेतावनी

राजस्थान में 'ऑरेंज' अलर्ट जारी है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर व बीकानेर संभागों में धूल भरी आंधी और बारशि होने की आशंका है, मौसम विभाग ने सभी को मौसम के प्रति सचेत रहने की हिदायत दी है।

यह पढ़ें: Delhi-NCR Weather: अगले 48 घंटे दिल्ली-एनसीआर पर भारी! आंधी और बारिश का अलर्ट, IMD का लेटेस्ट अपडेट
यह पढ़ें: Delhi-NCR Weather: अगले 48 घंटे दिल्ली-एनसीआर पर भारी! आंधी और बारिश का अलर्ट, IMD का लेटेस्ट अपडेट
यह पढ़ें:Monsoon 2026 Date: IMD का अंदाजा निकला गलत? आग उगल रहा आसमान, कब आएगा मानसून?
यह पढ़ें:Monsoon 2026 Date: IMD का अंदाजा निकला गलत? आग उगल रहा आसमान, कब आएगा मानसून?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+