Karisma Kapoor-संजय कपूर के बीच तलाक के लिए क्या हुई थी डील? 10 साल बाद सेटलमेंट-एलिमनी का सच आया सामने
Karisma Kapoor and Sunjay Kapur: 90 के दशक में बॉलीवुड पर राज करने वाली एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। 'राजा हिंदुस्तानी', 'दिल तो पागल है', 'बीवी नं.1' और 'हम साथ-साथ हैं' जैसी फिल्मों से उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई। प्रोफेशनल लाइफ में जहां करिश्मा कपूर ने अपार सफलता हासिल की, वहीं उनकी निजी जिंदगी उतनी आसान नहीं रही।
2003 में हुई थी करिश्मा-संजय की रॉयल वेडिंग
जानकारी के अनुसार करिश्मा कपूर की शादी दिल्ली के मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर से साल 2003 में हुई थी। दोनों की ग्रैंड वेडिंग उस दौर की सबसे हाई-प्रोफाइल शादियों में गिनी गई थी। मुंबई में सिख रीति-रिवाज से हुई इस शादी की तस्वीरें लंबे समय तक चर्चा में रही थीं। शुरुआत में सबकुछ परफेक्ट नजर आ रहा था लेकिन वक्त के साथ रिश्ते में दरारें बढ़ती चली गई।

शादी के 11 साल बाद टूटा रिश्ता
-दो बच्चों, बेटी समायरा और बेटे कियान के जन्म के बाद भी करिश्मा कपूर और संजय कपूर का रिश्ता नहीं संभल पाया। आखिरकार साल 2014 में दोनों ने अलग होने का फैसला लिया था। शुरुआत में मामला आपसी सहमति से तलाक का था लेकिन बाद में ये एक बड़ी कानूनी लड़ाई में बदल गया था।
-तलाक की प्रक्रिया के दौरान दोनों ने एक-दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। करिश्मा कपूर ने अपनी याचिका में संजय कपूर पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करिश्मा कपूर ने दावा किया था कि शादी के बाद उन्हें कई बार अपमान और दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा था।
-वहीं दूसरी ओर संजय कपूर ने भी करिश्मा कपूर पर तीखे आरोप लगाए थे और उन्हें गोल्ड डिगर तक कह दिया था। इस विवाद ने उस समय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
साल 2016 में आपसी सहमति से हुआ था तलाक
-करीब दो साल तक चली कानूनी जंग और सार्वजनिक आरोप-प्रत्यारोप के बाद साल 2016 में करिश्मा कपूर और संजय कपूर का तलाक हो गया था। हालांकि कोर्ट ने इस समझौते की कई शर्तों को गोपनीय रखा था लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में इससे जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आई थीं।
-करिश्मा कपूर और संजय कपूर का तलाक उस समय बॉलीवुड के सबसे महंगे सेटलमेंट्स में से एक माना गया था। बताया गया था कि इस समझौते में करिश्मा कपूर को बच्चों की कस्टडी के साथ-साथ भारी एलिमनी भी मिली थी।
बच्चों की कस्टडी करिश्मा कपूर को मिली
-तलाक के बाद दोनों बच्चों (समायरा और कियान) की कस्टडी करिश्मा कपूर को सौंप दी गई थी। हालांकि संजय कपूर को बच्चों से मिलने और उनके साथ छुट्टियां बिताने का अधिकार मिला था।
-आपको बता दें कि तलाक होने के बाद करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों को लेकर दिल्ली से मुंबई शिफ्ट हो गई थीं और आज भी वहीं रहती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर बच्चों के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
बांद्रा का आलीशान बंगला हुआ करिश्मा के नाम
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तलाक के समझौते के तहत संजय कपूर ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने पिता का आलीशान घर करिश्मा कपूर को दे दिया था। इसके अलावा शादी के दौरान दिए गए गहने भी करिश्मा को वापस कर दिए गए थे। बताया जाता है कि ये प्रॉपर्टी करोड़ों रुपये की कीमत की थी और मुंबई के पॉश इलाकों में गिनी जाती है।
बच्चों के भविष्य के लिए खरीदे गए करोड़ों के बॉन्ड
रिपोर्ट्स की मानें तो संजय कपूर ने अपने दोनों बच्चों के लिए करीब 14 करोड़ रुपये के बॉन्ड खरीदे थे। कहा जाता है कि इन बॉन्ड्स से हर महीने लगभग 10 लाख रुपये का ब्याज मिलता था, जिससे बच्चों की पढ़ाई और बाकी जरूरतों का खर्च उठाया जाता था।
करिश्मा कपूर को मिली थी 70 करोड़ रुपये की एलिमनी
तलाक के बाद सबसे ज्यादा चर्चा जिस बात की हुई, वह थी करिश्मा कपूर को मिली एलिमनी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संजय कपूर ने करिश्मा कपूर को करीब 70 करोड़ रुपये बतौर एलिमनी दिए थे। हालांकि इस रकम को लेकर कभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई लेकिन लंबे समय तक ये मामला बॉलीवुड की चर्चित खबरों में शामिल रहा था।
सभी कानूनी मामले वापस लिए गए
तलाक के समझौते के बाद करिश्मा कपूर ने संजय कपूर के खिलाफ दर्ज घरेलू हिंसा समेत अन्य कानूनी मामले वापस ले लिए थे। दोनों ने आगे बढ़ने का फैसला किया और बच्चों की परवरिश को प्राथमिकता दी।
तलाक के बाद संजय कपूर ने की थी तीसरी शादी
करिश्मा कपूर से अलग होने के बाद संजय कपूर ने मॉडल और बिजनेसवुमेन प्रिया सचदेव से शादी की थी। इस शादी से उनका एक बेटा, अजारियस कपूर भी है। आपको बता दें कि संजय कपूर बिजनेस वर्ल्ड का एक बड़ा नाम थे और ऑटोमोटिव कंपोनेंट कंपनी सोना कॉमस्टार के चेयरमैन थे।
पोलो मैच के दौरान हुई संजय कपूर की मौत
-12 जून 2025 को यूके में पोलो खेलते समय संजय कपूर की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मैच के दौरान उनके मुंह में मधुमक्खी चली गई थी, जिसके बाद उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया और उनकी मौत हो गई।
-संजय कपूर के निधन के बाद उनकी हजारों करोड़ रुपए की संपत्ति को लेकर परिवार में कानूनी विवाद की खबरें भी सामने आ रही है। बताया जाता है कि संजय कपूर करीब 30 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक थे, जिसके बंटवारो को लेकर पूरे परिवार में विवाद छिड़ा हुआ है।













Click it and Unblock the Notifications