Breaking LIVE: दो दिन पहले हाईकमान ने मुझे पद छोड़ने को कहा- सिद्धारमैया

Breaking LIVE: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। आज सुबह सीएम सिद्धारमैया ने ब्रेकफास्ट मीटिंग बुलाई थी, जिसे डीके शिवकुमार शामिल हुए थे, तो वहीं मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि मानसून के आनें में देरी हो सकती है,पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

dk shivkumar

LIVE Feed
May 28, 2026, 4:12 PM IST

Karnataka Power Tussle: राज्यपाल लौटेंगे तो मेरा इस्तीफा स्वीकार करेंगे

सिद्धारमैया ने कहा, “मुझे विश्वास है कि राज्यपाल वापस लौटने के बाद मेरे इस्तीफे को स्वीकार करेंगे. कानून के मुताबिक मुख्यमंत्री के इस्तीफे को राज्यपाल को स्वीकार करना होता है और नए मुख्यमंत्री के लिए रास्ता बनाना उनकी जिम्मेदारी है
May 28, 2026, 4:11 PM IST

LIVE: दो दिन पहले हाईकमान ने मुझे पद छोड़ने को कहा- सिद्धारमैया

सिद्धारमैया ने कहा, “मैं आप सभी से पहले भी कई बार कह चुका हूं कि जब पार्टी हाईकमान मुझसे इस्तीफा मांगेगा, मैं इस्तीफा दे दूंगा. दो दिन पहले हाईकमान ने मुझसे पद छोड़ने को कहा था. मैंने उनसे कहा था कि मैं आज इस्तीफा दे दूंगा. इसी वजह से मैंने आज अपना इस्तीफा सौंप दिया है.”
May 28, 2026, 3:39 PM IST

Breaking LIVE: भावुक हुए सिद्धारमैया, Video

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया अपने कार्यकाल के बारे में बात करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उनका इस्तीफा अभी कर्नाटक के राज्यपाल द्वारा स्वीकार किया जाना बाकी है।
May 28, 2026, 3:08 PM IST

Breaking LIVE: डॉ. शांतनु सेन राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद से इस्तीफ़ा दिया

TMC नेता और राज्यसभा के पूर्व सांसद डॉ. शांतनु सेन ने पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद से इस्तीफ़ा दे दिया है।
May 28, 2026, 2:56 PM IST

Breaking LIVE: मशहूर शायर बशीर बद्र का 91 की उम्र में निधन

उर्दू अदब और आधुनिक गजल के सबसे चमकदार सितारे डॉ. बशीर बद्र अब हमारे बीच नहीं रहे। 91 वर्ष की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
May 28, 2026, 2:32 PM IST

BJP के किस दिग्गज नेता के पैर छूते थे डीके शिवकुमार?

DK Shivakumar: BJP के किस दिग्गज नेता के पैर छूते थे डीके शिवकुमार? बेटी ऐश्वर्या से है खास कनेक्शन
May 28, 2026, 2:31 PM IST

Breaking LIVE: आने वाले तीन दिनों में 5 राज्यों में होगी तगड़ी बारिश-IMD

IMD के वैज्ञानिक, अखिल श्रीवास्तव ने कहा कि 'अगर हम उत्तर-पश्चिमी भारत को देखें, तो अधिकतम तापमान मुख्य रूप से ज़्यादा रहा है, जो 45 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर बना हुआ है। हमारा पूर्वानुमान बताता है कि आने वाले तीन दिनों में, एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव और उत्तर-पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में एक साथ पूर्वी हवाओं के आने के कारण, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के साथ-साथ आस-पास के मैदानी इलाकों में आंधी-तूफान की गतिविधियां होने की उम्मीद है। इसके परिणामस्वरूप, 28 से 30 तारीख के बीच अधिकतम तापमान में 5 से 8 डिग्री सेल्सियस और कुछ अलग-अलग इलाकों में 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट का अनुमान है।नतीजतन, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे क्षेत्रों में चल रही लू की स्थिति से काफी राहत मिलने की उम्मीद है। आंधी-तूफान की गतिविधियों के संबंध में, इसके काफी व्यापक होने की उम्मीद है; नतीजतन, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में हवा की गति काफी तेज़ हो सकती है, जो 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रहेगी, और संभावित रूप से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में, हवा की गति 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच हो सकती है, और कभी-कभी 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है। इसे देखते हुए, सभी को उचित सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। इसके अतिरिक्त, पश्चिमी क्षेत्रों के लिए ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है, जिसमें विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से शामिल हैं।'
May 28, 2026, 2:28 PM IST

हमें 2028 का चुनाव जीतना है: राज्य मंत्री के. एच. मुनियप्पा

मुख्यमंत्री और PCC अध्यक्ष ने मिलकर एक योजना बनाई है कि हमें 2028 का चुनाव जीतना है, और इस उद्देश्य के लिए हमें एकजुट रहना चाहिए-राज्य मंत्री के. एच. मुनियप्पा
May 28, 2026, 1:04 PM IST

Breaking LIVE: डीके शिवकुमार अपने आवास पर लौटे

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के आवास पर नाश्ते की बैठक के बाद अपने आवास लौट आए हैं। बैठक के बाद कर्नाटक कैबिनेट के मंत्रियों ने कहा कि मुख्यमंत्री आज दोपहर 3:30 बजे तक इस्तीफा दे देंगे।
May 28, 2026, 12:33 PM IST

Breaking LIVE: CM सिद्धारमैया दोपहर 3.30 बजे तक देंगे इस्तीफा-रामलिंगा रेड्डी

CM सिद्धारमैया के साथ नाश्ते पर हुई बैठक के बाद कर्नाटक के मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने कहा, "दोपहर 3.30 बजे तक वह इस्तीफा देने जा रहे हैं... उन्होंने हमारे सहयोग के लिए हमारे सभी मंत्रियों का धन्यवाद किया है..."
May 28, 2026, 12:32 PM IST

Breaking LIVE: अकासा एयर की फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग

बेंगलुरु से भुवनेश्वर जा रही थी, मौसम खराब, फ्यूल कम; 194 लोग सवार थे। Akasa Air के प्रवक्ता ने दी जानकारी।
May 28, 2026, 11:53 AM IST

Breaking LIVE: हर्ष मल्होत्रा बने भाजपा दिल्ली इकाई के अध्यक्ष

BJP ने हर्ष मल्होत्रा ​​को भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
May 28, 2026, 11:51 AM IST

Breaking LIVE: जयनगर-उधना अंत्योदय एक्सप्रेस के खाली डिब्बों में लगी आग

बिहार के मधुबनी रेलवे स्टेशन पर जयनगर-उधना अंत्योदय एक्सप्रेस के खाली डिब्बों में आग लग गई। यह घटना उस समय हुई, जब ट्रेन मधुबनी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर खड़ी थी और शंटिंग का काम चल रहा था।
May 28, 2026, 11:41 AM IST

LIVE: 'एकता ही हमारी शक्ति है', कर्नाटक कांग्रेस ने ट्वीट किया

कर्नाटक कांग्रेस ने ट्वीट किया, "...एकता ही हमारी शक्ति है! जनसेवा ही हमारी शाश्वत प्रतिबद्धता है!"
May 28, 2026, 11:16 AM IST

Karnataka Politics Live: सिद्धारमैया दोपहर 3 बजे देंगे इस्तीफा

कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी सस्पेंस खत्म हो चुका है, सूत्रों के मुताबिक आज यानी 28 मई को दोपहर 3 बजे सिद्धारमैया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे।
May 28, 2026, 11:12 AM IST

Breaking LIVE: सिद्धारमैया ने CM पद से इस्तीफा देने का किया ऐलान
May 28, 2026, 10:36 AM IST

Breaking LIVE 'शिवकुमार 100% CM बनेंगे'

डी.के. शिवकुमार के एक समर्थक ने कहा, "डी.के. शिवकुमार और कर्नाटक के सभी कांग्रेस नेताओं को तहे दिल से बधाई। आज का दिन बहुत अच्छा है... डी.के. शिवकुमार 100% CM बनेंगे।
May 28, 2026, 10:33 AM IST

Breaking LIVE सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार मिले गले

बेंगलुरु में CM आवास पर नाश्ते की बैठक के दौरान, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने एक-दूसरे को गले लगाया। उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के पैर भी छुए।
May 28, 2026, 10:30 AM IST

Breaking LIVE : अयोध्या में बकरीद पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

अयोध्या ईदगाह में ईद-उल-अज़हा की नमाज़ के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतज़ामों पर अयोध्या के SSP, डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा, “उन सभी जगहों पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं, जहाँ नमाज़ अदा की जा रही है। राजपत्रित अधिकारियों की देखरेख में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी ड्यूटी पर तैनात हैं... CCTV, ड्रोन और अन्य तकनीकों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है...”
May 28, 2026, 10:01 AM IST

Breaking LIVE : शिवकुमार के समर्थक शिवकुमार के घर पहुंचें

CM पद को लेकर चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम और अटकलों के बीच, उपमुख्यमंत्री और KPCC अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार के समर्थक बेंगलुरु स्थित उनके आवास पर पहुंचे हैं। दूसरी ओर, CM सिद्धारमैया ने अपने आवास पर पार्टी नेताओं की नाश्ते पर एक बैठक बुलाई है।
May 28, 2026, 9:59 AM IST

Breaking LIVE : सिद्धारमैया की ब्रेकफास्ट मीटिंग का मेन्यू आया सामने

मसाला डोसा (लाइव काउंटर) खाराभात (उपमा) केसरीभात इडली उद्दिना वड़ा खारा पोंगल कॉफी और चाय सांभर, चटनी और सागू-पल्या
May 28, 2026, 9:55 AM IST

Breaking LIVE : मंत्री सतीश जारकीहोली ख्यमंत्री सिद्धारमैया के घर पहुंचे

कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहोली, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया द्वारा बुलाई गई नाश्ते की बैठक के लिए उनके आवास पर पहुंचे।
May 28, 2026, 9:54 AM IST

Breaking LIVE : बेंगलुरु के मेखरी सर्कल पर डी.के. शिवकुमार का पोस्टर

राज्य में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही अटकलों के बीच, बेंगलुरु के मेखरी सर्कल पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और KPCC अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार का एक पोस्टर लगाया गया है।
May 28, 2026, 9:41 AM IST

ट्विशा शर्मा केस पर फूटा ममता का गुस्सा लेकिन भड़क गए लोग

Twisha Sharma Case: 'बच्चा पैदा करने की मशीन', ट्विशा केस पर फूटा ममता कुलकर्णी का गुस्सा लेकिन भड़क गए लोग
May 28, 2026, 9:40 AM IST

Breaking LIVE : शिवकुमार के समर्थकों ने मिठाइयां बांटीं

मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही अटकलों के बीच, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और KPCC अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार के समर्थकों ने उनके आवास के बाहर मिठाइयां बांटीं और उनके समर्थन में नारे लगाए।
May 28, 2026, 8:36 AM IST

गिरिबाला सिंह को CBI करेगी अरेस्ट? अग्रिम जमानत रद्द

Twisha Sharma Case: गिरिबाला सिंह को CBI करेगी अरेस्ट? ट्विशा के सास की अग्रिम जमानत रद्द, सामने आया Video
May 28, 2026, 8:35 AM IST

Breaking LIVE: गाय को 'राष्ट्रीय पशु' घोषित करें: सपा नेता हसन

गाय को आधिकारिक तौर पर 'राष्ट्रीय पशु' घोषित किया जाना चाहिए। हमारे लाखों हिंदुओं के लिए गाय का गहरा धार्मिक महत्व है। ठीक इसी कारण से, हम मुसलमान इसका सेवन करने से परहेज़ करते हैं, ताकि हमारे हिंदू भाइयों की धार्मिक भावनाओं को किसी भी तरह से ठेस न पहुंचे-समाजवादी पार्टी के नेता एस.टी. हसन
May 28, 2026, 8:33 AM IST

Breaking LIVE: भाईचारे की भावना गहरी हो-पीएम मोदी

ईद-उल-अजहा पर पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- भाईचारे की भावना गहरी हो
May 28, 2026, 7:30 AM IST

Breaking LIVE: भोपाल में बकरीद की धूम, लोगों ने पढ़ी नमाज

ईद-उल-अज़हा (बकरीद) के अवसर पर भोपाल में श्रद्धालुओं ने सुबह की नमाज़ अदा की।
May 28, 2026, 7:29 AM IST

Breaking LIVE: सिद्धारमैया आज कर्नाटक के सीएम पद से दे सकते हैं इस्तीफा

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया आज सीएम पद से इस्तीफा दे सकते है, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस्तीफे के लिए उन्होंने कुछ शर्तें आलाकमान के सामने रखी हैं, इसमें उनके बेटे को कैबिनेट मंत्री बनाया जाना शामिल है।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+