दिल्ली सरकार की नई योजना, अब प्रवासियों को किराये पर मिलेंगे सस्ते फ्लैट्स
नई दिल्ली. दिल्ली सरकार ने अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग काम्प्लेक्स योजना (Affordable Rental Housing Complex Scheme) को मंजूरी दे दी है. इससे आने वाले दिनों में जो लोग दिल्ली के बाहर से यहां काम करने आए हैं उन्हें किराए पर सस्ते फ्लैट्स (Cheap Rental Flats) मिल सकेंगे. दो साल से अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग काम्प्लेक्स योजना का विरोध हो रहा था लेकिन अब इस योजना को मंजूरी मिल गई है. ऐसे में दिल्ली में यूपी-बिहार (UP-Bihar) से आने वाले मजदूर वर्ग के लोगों को खासा फायदा होगा. इस योजना के जरिए उन्हें सस्ते फ्लैट्स किराए पर मिल जाएंगे.

इस योजना के तहत कोशिश की जाएगी कि जो बाहरी व्यक्ति जिस क्षेत्र में काम कर रहा है, उसी के आस पास उन्हें फ्लैट्स दिए जाएं. इससे उनके रहने की समस्या का समाधान होगा, साथ ही काम के लिए दूर भी नहीं जाना पड़ेगा. इन फ्लैट्स को किफायती दरों पर उपलब्ध करवाया जाएगा ताकि गरीब लोगों को आर्थिक समस्याओं का सामना ना करना पड़े. इसके साथ ही इन फ्लैट्स में पानी, बिजली समेत अन्य जरूरी सुविधाएं दी जाएंगी. इसके अलावा यातायात कनेक्टिविटी का भी ध्यान रखा जाएगा.
जनाकारी के लिए बता दें कि दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड, शहर में शहरी गरीबों को आवास प्रदान करने के लिए नोडल एजेंसी है. दैनिक जागरण में छपी खबर के अनुसार दिल्ली सरकार एआरएचसी योजना को लागू करने के लिए सहमत हो गई है. मंत्रालय से लगभग 18000 फ्लैटों को छूट देने का अनुरोध किया गया है. इसके लिए दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी को लैटर भी लिखा है. बैजल ने आग्रह किया है कि दिल्ली सरकार द्वारा जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण मिशन (जेएनएनयूआरएम) के तहत निर्मित 18639 फ्लैटों को एआरएचसी योजना से छूट दी जाए.
दूसरी तरफ स्लम एरिया में रहने वाले लोगों को भी जल्द ही फ्लैट्स में शिफ्ट करने की कवायद चल रही है. शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डूसिब) और दिल्ली स्टेट इंडस्टि्रयल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन द्वारा ये फ्लैट तैयार किए जा रहे हैं.
-
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर












Click it and Unblock the Notifications