पूरे भारत में सबसे कम बेरोजगारी दर ओडिशा में दर्ज - रिपोर्ट
एक निजी थिंक टैंक सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) द्वारा प्रकाशित एक नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर से दिसंबर 2021 की अवधि के दौरान ओडिशा ने सभी राज्यों में सबसे कम बेरोजगारी दर दर्ज की है।
भुवनेश्वर, 24 मार्च। एक निजी थिंक टैंक सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) द्वारा प्रकाशित एक नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर से दिसंबर 2021 की अवधि के दौरान ओडिशा ने सभी राज्यों में सबसे कम बेरोजगारी दर दर्ज की है। सीएमआईई द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, ओडिशा में सबसे कम बेरोजगारी दर 1.47% है जबकि इसकी श्रम भागीदारी दर 39.96% है। रिपोर्ट में हरियाणा को 25.7 फीसदी की उच्चतम बेरोजगारी दर के साथ शीर्ष पर रखा गया है, इसके बाद राजस्थान 24.5 फीसदी के साथ दूसरे स्थान पर है। सूत्रों ने कहा कि सबसे कम बेरोजगारी दर ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में सरकार द्वारा आजीविका के अवसर पैदा करने का परिणाम है।

एक अधिकारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) ने लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अधिकारी ने कहा कि महामारी के दौरान भी ग्रामीण रोजगार योजना के कार्यान्वयन में ओडिशा एक अग्रणी राज्य था क्योंकि मनरेगा के तहत 2020-21 के दौरान 20.81 करोड़ व्यक्ति-दिवस का आयोजन किया गया। यह आंकड़ा साल 2019-20 में हालिस किए गए 11.14 करोड़ व्यक्ति-दिवस की तुलना में 187% अधिक है। यदि कोई व्यक्ति एक दिन के लिए कार्य करता है तो उसे एक व्यक्ति-दिवस के रूप में गिना जाता है। 2021-22 के दौरान फरवरी तक 18 करोड़ से अधिक व्यक्ति-दिवस कार्य प्राप्त किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: रूस ने यूक्रेन समर्थक यूरोपीय देशों की कस दी नकेल, गैस पर पुतिन के एक फैसले ने पलटी बाजी
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आजीविका के अवसर प्रदान करने क लिए सरकार बैंक ऋण के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूहों का समर्थन कर रही है जो कम बेरोजगारी दर के पीछे एक प्रमुख कारण माना जाता है। इसके अलावा लगभग 70 लाख ग्रामीण महिलाओं को मिशन शक्ति आंदोलन के अंतर्गत लाया गया है जिसका प्रमुख उद्देश्य उन्हें आजीविका के अवसर उपलब्ध कराना है।
-
26 साल बाद सामने आया सलमान खान-ऐश्वर्या राय का ऐसा वीडियो, लोगों के उड़े होश, स्टेज पर किया था ये काम -
VIDEO: Hardik Pandya की गर्लफ्रेंड से भिड़े ICC अधिकारी, मैदान से बाहर जाने को कहा? फिर मचा भयंकर बवाल -
खेल जगत में शोक की लहर, मैच के दौरान 25 साल के भारतीय खिलाड़ी का निधन, मैदान पर ही थम गई सांसें -
LPG Crisis: नहीं बंद होंगे होटल-रेस्तरां!, Commercial Cylinder के लिए हरदीप सिंह पुरी ने किया बड़़ा ऐलान -
PM Kisan 22nd Installment: कितने बजे आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त? ऐसे चेक करें अपने अकाउंट का स्टेटस -
अमिताभ बच्चन के ऊपर टूटा दुखों का पहाड़, करीबी का हुआ निधन, इमोशनल पोस्ट पढ़ दहल उठेगी आत्मा! -
LPG संकट के बीच SP नेता की जमाखोरी का खुलासा! 32 भरे सिलेंडरों के साथ धरा गया अब्दुल रेहान -
IPL से पहले क्रिकेट जगत में मचा हड़कंप, फिक्सिंग के आरोप में KKR के पूर्व खिलाड़ी सस्पेंड, ICC ने लगाया बैन -
ODI World Cup 2027: विराट कोहली-रोहित शर्मा को लेकर BCCI ले सकती है अब तक का सबसे बड़ा फैसला, फैंस हैरान! -
Vanshika Caste: बचपन की दोस्त संग Kuldeep Yadav लेंगे सात फेरे, क्या है वंशिका की कास्ट? -
Weather Delhi-NCR: दिल्ली वालों के लिए गुड न्यूज! अचानक बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट -
Alvida Jumma 2026: अलविदा जुम्मा आज, दिल्ली से लेकर लखनऊ तक क्या है आपके शहर में नमाज का टाइम?












Click it and Unblock the Notifications