बंगाल चुनाव- भाजपा का रोड शो रद्द किए जाने पर नाराज हुए मिथुन चक्रवर्ती, बोले 'मैं कारण जानना चाहता हूं'
भाजपा का रोड शो रद्द किए जाने पर नाराज मिथुन चक्रवर्ती ने पूछा ये सवाल
कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 के चौथे चरण के लिए मतदान 10 अप्रैल को होगा। सभी पार्टियां अपनी जीत के लिए रैली और चुनावी सभाएं कर रही हैं। वहीं ममता बनर्जी सरकार ने एक्टर और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती के चुनावी रोड शो को रद्द कर दिया है। मिथुन चक्रवर्ती का रोड शो रद्द होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोलकाता के परनासरी पुलिस स्टेशन के पास धरना दे रहे हैं। वहीं मिथुन चक्रवती ने ममता सरकार से कहा कि मैं रोड शो रद्द होने का कारण जानना चाहता हूं।

मिथुन चक्रवर्ती ने कहा मैंने आज लगभग 37 अभियान किए हैं। मैं रोड शो रद्द करने का कारण जानना चाहता हूं। क्या आपने हमारी तरफ से कुछ भी देखा जो हिंसा शुरू कर सकता है? यह सब उस तरफ से हो रहा था। हमारी ओर से कानून और व्यवस्था के लिए कहां पर समस्या उत्पन्न की गई।
https://www.filmibeat.com/photos/sezal-sharma-60441.html?src=hi-oiसेजल शर्मा की बिकनी वाली तस्वीरें हो रही हैं वायरल












Click it and Unblock the Notifications