Shakti Dubey Welcome: UPSC टॉपर शक्ति दुबे वंदे भारत से पहुंचीं प्रयागराज, रेलवे स्‍टेशन पर जश्‍न जैसा माहौल

UPSC Topper Shakti Dubey Prayagraj: वंदे भारत एक्सप्रेस रोजाना की तरह से 23 अप्रैल 2025 को भी दिल्‍ली से यूपी प्रयागराज के लिए रवाना हुई, मगर आज वंदे भारत ट्रेन का सफर यादगार था। प्रयागराज रेलवे स्‍टेशन पर सैकड़ों लोग इस ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। वजह किसी सफर के लिए ट्रेन में चढ़ना नहीं था बल्कि यूपीएससी टॉपर बेटी शक्ति दुबे थीं।

यह भी पढ़ें- Youngest IAS: आस्था सिंह ने 21 की उम्र में क्रैक की UPSC, अंसार शेख को पीछे छोड़ बनीं यंगेस्‍ट आईएएस

दरअसल, यूपीएससी ने 22 अप्रैल 2025 को सिविल सेवा परीक्षा 2024 का अंतिम रिजल्‍ट घोषित किया। प्रयागराज की बेटी शक्ति दुबे ने ऑल इंडिया लेवल नंबर वन रैंक हासिल की। यूपीएससी टॉपर बनने के अगले ही दिन 23 अप्रैल को शक्ति दुबे दिल्‍ली से वंदे भारत ट्रेन में सवार होकर अपने होम टाउन प्रयागराज पहुंचीं।

Shakti Dubey Prayagraj

प्रयागराज रेलवे स्‍टेशन पर यूपीएससी टॉपर बेटी शक्ति दुबे का जोरदार स्‍वागत किया गया। मानों पूरी संगम नगरी उनके इस्‍तकबाल किया गया। इस दौरान प्रयागराज रेलवे स्‍टेशन पर नजारा किसी जश्‍न से कम नहीं था। जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म पर रुकी, उनके स्वागत में खड़े परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने फूल-मालाओं और तालियों की गूंज के साथ उनका भव्य स्वागत किया।

ट्रेन से उतरते ही शक्ति दुबे के चेहरे पर सफलता की चमक और विनम्रता साफ झलक रही थी। उन्होंने सबसे पहले अपने पिता देवेंद्र कुमार दुबे और ताऊ ए.के. दुबे का आशीर्वाद लिया, जिन्होंने मिठाई खिलाकर और माला पहनाकर अपनी बेटी को गले लगाया।

Shakti Dubey Prayagraj

Vande Bharat Express की यात्रा बनी यादगार

दिल्ली से प्रयागराज तक वंदे भारत ट्रेन से सफर करते हुए शक्ति दुबे ने मीडिया से बातचीत में बताया कि यह यात्रा उनके जीवन की सबसे यादगार यात्राओं में से एक बन गई है। "जिस ट्रेन को देश के प्रधानमंत्री ने लॉन्च किया था, उसी में टॉपर बनकर घर लौटना एक अनोखा अनुभव है," उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा।

UPSC Topper Shakti Dubey Welcome

सपनों की उड़ान और सफलता का सूत्र

शक्ति दुबे ने कहा कि उन्हें आईएएस बनने की प्रेरणा अपने पिता से मिली, जो उनके सबसे बड़े आदर्श हैं। विज्ञान विषय से पढ़ाई करने के बावजूद उन्होंने यूपीएससी के लिए पॉलिटिकल साइंस और इंटरनेशनल रिलेशन को चुना क्योंकि यह उनकी रूचि का क्षेत्र था।

यह भी पढ़ें- Shakti Dubey UPSC Topper: कौन हैं टॉपर शक्ति दुबे, साल 2018 से कर रही थीं यूपीएससी की तैयारी

उन्होंने बताया कि यह उनकी पांचवीं कोशिश थी और इस बार उनकी मेहनत रंग लाई। उन्होंने अभ्यर्थियों को संदेश दिया कि सफलता के लिए गंभीरता, निरंतरता और संयम सबसे ज़रूरी हैं।

सोशल मीडिया पर संतुलन की सलाह

शक्ति दुबे ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पूरी तरह छोड़ना जरूरी नहीं है, लेकिन उसका संतुलित उपयोग होना चाहिए। "इंटरनेट एक अच्छा टूल है, लेकिन किताबों से जुड़ाव बनाकर ही सिविल सर्विस जैसी परीक्षा में सफलता पाई जा सकती है," उन्होंने कहा।

शक्ति दुबे की भविष्य की प्राथमिकताएं

आईएएस बनने के बाद शक्ति दुबे की प्राथमिकता है कि सरकारी योजनाएं जनता तक सही तरीके से पहुंचे। साथ ही एक महिला होने के नाते वे महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी खास काम करना चाहती हैं।

उन्होंने यह भी कहा, "टॉपर बनना मेरे लिए एक सरप्राइज था, लेकिन मेरे पिता को मुझ पर पूरा विश्वास था। आज जो कुछ भी हूं, वो माता-पिता, भाई-बहनों और गुरुजनों के सहयोग और आशीर्वाद की वजह से हूं।"

यह भी पढ़ें- Fact Check: गुर्जर समाज के इन 18 युवकों ने इस बार क्रैक नहीं की UPSC, लोग पुरानी सूची पर कर रहे प्राउड फील

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+