Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जम्‍मू कश्‍मीर में आतंकी हमले के बीच कामयाबी की चर्चा, J&K व लद्दाख से 15 ने क्रैक की UPSC, टॉपर इरम चौधरी कौन

UPSC Toppers Jammu Kashmir: जम्‍मू-कश्‍मीर में आतंकी हमले के बीच कामयाबी के भी चर्चा हो रही है। 22 अप्रैल 2025 की दोपहर को एक तरफ जम्‍मू-कश्‍मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ, जिसमें आतंकियों ने 26 पर्यटकों की जान ले ली, वहीं दूसरी ओर उसी दिन जारी संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2024 में जम्‍मू कश्‍मीर के एक दर्जन से ज्‍यादा युवाओं ने सफलता का परचम लहराया है।

यूपीएससी सीएसई 2024 अंतिम रिजल्‍ट में कुल 1009 अभ्‍यर्थी पास किए गए हैं। मीडिया की खबरों में दावा किया जा रहा है कि इस बार जम्‍मू-कश्‍मीर के कुल 13 और लद्दाख के 2 युवाओं ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल की है। पहलगाम में जहां गोलियां चलीं, वहीं इसी कश्मीर की सरज़मीं से निकले भावी युवाओं ने देश की सर्वोच्च सेवा में जगह बना यह संदेश दिया है कि आतंक से नहीं, प्रतिभा से देश आगे बढ़ेगा।

UPSC Toppers from Jammu Kashmir Ladakh

Who is Iram Chaudhary: इरम चौधरी हैं जम्‍मू कश्‍मीर की टॉपर

यूपीएससी 2024 की टॉपर शक्ति दुबे हैं। उत्‍तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वालीं शक्ति दुबे ने अखिल भारतीय स्‍तर पर 1 नंबर रैंक हासिल की है। हरियाणा के हिसार की हर्षिता गोयल ने दूसरा व पुणे के डोंगरे अर्चित पराग ने तीसरा स्‍थान हासिल किया। वहीं, इरम चौधरी को यूपीएससी में जम्‍मू-कश्‍मीर की टॉपर कहा जा सकता है। इरम चौधरी ने AIR-40 हासिल की है, जो जम्‍मू कश्‍मीर के सभी सफल अथ्‍यर्थियों में सबसे बेस्‍ट रैंक है। यहीं नहीं बल्कि इरम चौधरी ऑल इंडिया मुस्लिम अभ्‍यर्थियों में टॉपर हैं।

Jammu & Kashmir UPSC Toppers: जम्मू-कश्मीर के UPSC टॉपर्स 2024

नाम व ऑल इंडिया रैंक

1 इरम चौधरी 40वीं (J&K में टॉपर)
2 मोहम्मद मुनिब भट 131वीं
3 अक्षय परिहार 261वीं
4 हैरिस मीर 314वीं
5 मनील बिजोत्रा 401वीं
6 विशाल 439वीं
7 आकाश गुप्ता 467वीं
8 ग़ुलाम हादिर 633वीं
9 सदाफ़ मलिक 742वीं
10 यासिर अहमद भट्टी 768वीं
11 नाज़िर अहमद बिजरान 847वीं
12 हरजोत सिंह 948वीं
13 अरशद अज़ीज़ कुरैशी 993वीं

वहीं, kashmirobserver.net वेबसाइट की खबर में दावा किया जा रहा है कि लद्दाख के दो अभ्‍यर्थियों ने यूपीएससी 2024 में सफलता हासिल की। हालांकि दोनों अभ्‍यर्थियों के नाम व रैंक का उल्‍लेख नहीं किया गया है।

Success story of Nazir Ahmed Bijran: नाज़िर अहमद बिजरान की सक्‍सेस स्‍टोरी

जम्‍मू कश्‍मीर के कंगन (गांदरबल) के रहने वाले नाज़िर अहमद बिजरान ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2024 में ऑल इंडिया लेवल पर 847वीं रैंक हासिल की है। यूपीएससी से पहले ही JKAS परीक्षा पास कर चुके नाजिर वर्तमान में BDO लैंगेट के पद पर कार्यरत हैं। नाजिर ने IUST अवंतीपोरा से B.Tech (सिविल इंजीनियरिंग) और JNU, दिल्ली से अर्थशास्त्र में मास्टर्स किया।

यह भी पढ़ें- Shakti Dubey UPSC Topper: कौन हैं टॉपर शक्ति दुबे, साल 2018 से कर रही थीं यूपीएससी की तैयारी

यूपीएससी सीएसई का अंतिम परिणाम जारी होने के बाद मीडिया से बातचीत में नारिज अहमद बिजरान ने कहा कि "UPSC पास करना आसान नहीं था। हर वह पद जहां से जनता की सेवा हो सकती है, अतिरिक्त मेहनत की मांग करता है। मेरी इस सफलता के पीछे मेरे परिवार का बड़ा हाथ है।"

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 के आकंड़े

5,83,213 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी। 14,627 मेन्स परीक्षा के लिए चयनित हुए। 2,845 इंटरव्यू के लिए चुने गए और 22 अप्रैल 2025 को जारी यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 के अंतिम रिजल्‍ट में 1,009 ने जगह बनाई।

यूपीएससी टॉपर्स की खबरें

जम्मू-कश्मीर से आने वाले प्रसिद्ध IAS अफसर

1. शाह फैसल (Shah Faesal)
विशेष उपलब्धि: 2009 में UPSC CSE टॉप करने वाले पहले कश्मीरी
प्रोफ़ाइल: डॉक्टर से IAS, फिर राजनीति और अब सेवा में वापसी
नोट: भारत सरकार में उच्च पद पर कार्यरत

2. डॉ. सैयद आबिद राशिद शाह (Syed Abid Rashid Shah)
बैच: 2011
प्रोफ़ाइल: अनंतनाग के डिप्टी कमिश्नर, श्रीनगर स्मार्ट सिटी CEO
नोट: प्रशासनिक दक्षता के लिए खासे लोकप्रिय

3. यूनुस मलिक (Younis Malik)
प्रोफ़ाइल: J&K के शिक्षा विभाग में महत्वपूर्ण भूमिका
पहचान: शिक्षा व्यवस्था सुधारने में बड़ी भूमिका

4. बशीर अहमद खान (Baseer Ahmad Khan)
प्रोफ़ाइल: पूर्व डिविजनल कमिश्नर, कश्मीर
नोट: उपराज्यपाल के सलाहकार के रूप में भी कार्य किया

5. अतहर आमिर उल शफी खान (Athar Aamir-ul-Shafi Khan)
बैच: 2015
UPSC रैंक: ऑल इंडिया 2nd रैंक (IAS 2015)
होमटाउन: अनंतनाग, जम्मू-कश्मीर
शिक्षा: IIT Mandi (इंजीनियरिंग बैकग्राउंड)
प्रोफ़ाइल: ट्रेनिंग के दौरान ही पूरे देश में चर्चित हो गए थे। टॉपर टीना डाबी से लव मैरिज की। तलाक के बाद डॉ. महरीन काजी से दूसरी शादी।
श्रीनगर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के CEO रहे। राजस्थान कैडर में रहते हुए कई पदों पर सेवाएं दी। तलाक के बाद जम्‍मू कश्‍मीर आ गए। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव, युवाओं के लिए एक रोल मॉडल अफसर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+