Meloni को Melody के अलावा दिए और भी खास तोहफे, दूसरे नेताओं को क्या मिला पीएम मोदी से गिफ्ट?- List
PM Modi Gift: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में UAE, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की अपनी पांच देशों की यात्रा पूरी की। इस यात्रा की शुरुआत UAE से शुरू होकर इटली में खत्म हुई। जिसमें सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं उनके इटली दौरे ने। जिसमें उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को भारत की Parle Melody टॉफी गिफ्ट की। जिसके बाद एक्स समेत हर जगह #Melody ट्रेंड करने लगा। लेकिन पीएम मोदी ने मेलॉडी के अलावा भी जॉर्जिया मेलोनी काफी खास तोहफे दिए हैं। जानेंगे पीएम मोदी ने इस दौरे में किस राष्ट्राध्यक्ष को क्या तोहफा दिया।
स्वीडन के प्रधानमंत्री को मिले चार खास भारतीय गिफ्ट
स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन को पीएम मोदी ने चार स्पेशल गिफ्ट दिए। इनमें शांतिनिकेतन का एक दूत बैग, रवींद्रनाथ टैगोर की रचनाओं का संग्रह, मणिपुर की प्रसिद्ध लोकतक झील के आसपास उगाई जाने वाली चाय और लद्दाख की चांगथांग बकरी से निकलने वाली शुद्ध ऊनी से बना पश्मीना शॉल शामिल थी।

नीदरलैंड की रानी को दिया झुमका
नीदरलैंड के राजा को राजस्थान के जयपुर से लाए गए नीली मिट्टी के सुंदर बर्तन भेंट किए गए।वहीं, रानी को मीनाकारी और कुंदन के शानदार झुमके दिए। जबकि नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेट्टन को बिहार के मिथिला क्षेत्र की मछली डिजाइन वाली मधुबनी पेंटिंग भेंट की गई।
FAO प्रमुख को भारत की खास चावल किस्में मिलीं
खाद्य और कृषि संगठन (FAO) के महानिदेशक डॉ. क्यू डोंगयु को भारत के अलग-अलग हिस्सों से विशेष चावल की किस्में गिफ्ट में दी गईं। इनमें केरल का लाल चावल, पश्चिम बंगाल का गोविंदभोग, गंगा के मैदानों का बासमती, असम का जोहा और उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र का कला नमक चावल शामिल था। इसके अलावा महाराष्ट्र से बाजरे के बार भी गिफ्ट किए गए।
इटली के राष्ट्रपति को पंडित भीमसेन जोशी की सीडी
इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मैटारेला को पीएम मोदी ने पंडित भीमसेन जोशी और एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी की सीडी का संग्रह गिफ्ट में दिया। इसके साथ ही एक संगमरमर जड़ित बॉक्स भी भेंट किया गया।
जॉर्जिया मेलोनी के लिए असम-मणिपुर के खास तोहफे
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को Parle Melody के अलवा असम का मूगा सिल्क स्टोल और मणिपुर का शिरुई लिली सिल्क स्टोल भेंट किया गया। ये शॉल बेहद खास, गर्म और खूबसूरती के लिए जाना जाता है।
नॉर्वे के नेताओं को क्या दिया?
नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर को सिक्किम की प्रेस की गई ऑर्किड पेंटिंग और ऑर्किड पेपरवेट भेंट किए गए। नॉर्वे के राजा हेराल्ड पंचम को ओडिशा के कटक से बना चांदी का नौका मॉडल दिया गया।
रानी सोन्या को मिली ताड़ के पत्तों की कला
नॉर्वे की रानी सोन्या को ताड़ के पत्तों पर बनी पटचित्र कला भेंट की गई, जिसे स्थानीय भाषा में “ताला पटचित्र” कहा जाता है। यह ओडिशा की सबसे पुरानी और जटिल कला शैलियों में से एक मानी जाती है।
क्राउन प्रिंस को मिली कलमकारी पेंटिंग
नॉर्वे के क्राउन प्रिंस हाकोन को आंध्र प्रदेश की प्रसिद्ध कलमकारी पेंटिंग दी गई। इस पेंटिंग में सूर्य और चंद्रमा के डिजाइन बने थे, जो भारतीय पौराणिक और आध्यात्मिक कला का प्रतीक माने जाते हैं। साथ ही स्वीडन की क्राउन प्रिंसेस विक्टोरिया को मध्य प्रदेश की प्रसिद्ध गोंड पेंटिंग भेंट की गई। गोंड जनजाति मध्य प्रदेश के सबसे बड़े आदिवासी समुदायों में से एक है।
आइसलैंड की पीएम को मिली एवरेस्ट से जुड़ी खास चीज
आइसलैंड की प्रधानमंत्री क्रिस्ट्रन फ्रोस्टाडोट्टिर को तेनजिंग नोर्गे द्वारा 1953 में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई के दौरान इस्तेमाल की गई आइस-एक्स की रेप्लिका (कॉपी) भेंट की गई। साथ ही, डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेट्टे फ्रेडरिकसन को बिदरी चांदी का खूबसूरत फूलदान भेंट किया गया। वहीं, फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेट्टेरी ओर्पो को राजस्थान की प्रसिद्ध “कमल तलाई पिछवाई” दी गई, जो मंदिरों में सजाई जाने वाली धार्मिक कला के लिए मशहूर है।
यूएई राष्ट्रपति को मिले आम और पाइनएप्पल
यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को जीआई-टैग वाले मेघालय अनानास, जूनागढ़ के केसर आम और गुजरात के कच्छ की रोगन पेंटिंग भेंट की गई। यूएई की महारानी मां शेख फातिमा बिंट मुबारक को मणिपुर का 'चक हाओ’ काला चावल, मध्य प्रदेश का माहेश्वरी सिल्क स्कार्फ और करीमनगर का फिलिग्री बॉक्स गिफ्ट में दिया गया।
क्यों दिए गए ये तोहफे?
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिए गए ये सभी गिफ्ट सिर्फ कूटनीतिक औपचारिकताएं नहीं थे, बल्कि भारत की सॉफ्ट पावर, सांस्कृतिक विविधता और पारंपरिक कला को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने का माध्यम भी थे। इन गिफ्टों ने यह दिखाया कि भारत अपनी संस्कृति, हस्तशिल्प, साहित्य और कृषि विरासत को दुनिया के साथ साझा करने में कितना गर्व महसूस करता है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।















Click it and Unblock the Notifications