Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Shakti Dubey UPSC Topper: कौन हैं टॉपर शक्ति दुबे, साल 2018 से कर रही थीं यूपीएससी की तैयारी

Shakti Dubey Topper UPSC CSE 2024 Final Result: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट 22 अप्रैल को जारी कर दिया है। इस बार शक्ति दुबे ने पूरे देश में टॉप करते हुए ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर रोल नंबर या नाम के ज़रिए देख सकते हैं।

इस फाइनल रिजल्ट को मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार किया गया है। इस बार कुल 1009 उम्मीदवारों को नियुक्ति के लिए सिफारिश की गई है। इनमें से 241 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी दस्तावेज़ सत्यापन पूरा होने तक अनंतिम (provisional) रखी गई है।

Who is Shakti Dubey Topper upsc cse 2024

Shakti Dubey Prayagraj: प्रयागराज की रहने वाली हैं यूपीएससी टॉपर शक्ति दुबे

बता दें कि यूपीएससी सीएसई 2024 की टॉपर शक्ति दुुुबे उत्‍तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली हैं। शक्ति दुबे ने स्कूली पढ़ाई लिखाई प्रयागराज से की है। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से स्‍नातक की डिग्री हासिल की है। बीएचयू से साल 2018 में बायोकेमिस्ट्री में पीजी किया है। मॉक इंटरव्‍यू में शक्ति दुबे ने बताया कि वह साल 2018 से यूपीएससी की तैयारी कर रही थी।

Shakti Dubey UPSC Topper

UPSC CSE 2024: टॉप 10 उम्मीदवारों की सूची (Top 10 Rank Holders)

  • शक्ति दुबे SHAKTI DUBEY AIR-1 UPSC CSE 2024
  • हर्षिता गोयल HARSHITA GOYAL AIR-2
  • डोंगरे अर्चित पराग DONGRE ARCHIT PARAG AIR-3
  • शाह मार्गी चिराग SHAH MARGI CHIRAG AIR-4
  • आकाश गर्ग AAKASH GARG AIR-5
  • कोमल पुनिया KOMAL PUNIA AIR-6
  • आयुषी बंसल AAYUSHI BANSAL AIR-7
  • राज कृष्ण झा RAJ KRISHNA JHA AIR-8
  • आदित्य विक्रम अग्रवाल ADITYA VIKRAM AGARWAL AIR-9
  • मयंक त्रिपाठी MAYANK TRIPATHI AIR-10

कब हुई थी परीक्षा और इंटरव्यू?

मुख्य परीक्षा का आयोजन सितंबर 2024 में हुआ था। इसके बाद 7 जनवरी से 17 अप्रैल 2025 तक इंटरव्यू राउंड चला, जिसमें 2845 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया।

कुल 1009 उम्मीदवार हुए सफल

इस बार कुल 1009 अभ्यर्थियों को नियुक्ति के लिए चयनित किया गया है। इनका चयन भारत की प्रतिष्ठित सेवाओं जैसे:

IAS (भारतीय प्रशासनिक सेवा)

IFS (भारतीय विदेश सेवा)

IPS (भारतीय पुलिस सेवा)

और अन्य केंद्रीय सेवाएं (Group A और B)
के लिए किया गया है।

वर्गवार चयनित उम्मीदवारों की संख्या

  • सामान्य वर्ग: 335
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 109
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 318
  • अनुसूचित जाति (SC): 160
  • अनुसूचित जनजाति (ST): 87

दिव्यांग श्रेणी में 45 उम्मीदवार सफल

समावेशिता की मिसाल पेश करते हुए, दिव्यांग (PwBD) श्रेणी से कुल 45 उम्मीदवारों का चयन हुआ है:

  • PwBD-1 (दृष्टिबाधित): 12
  • PwBD-2 (श्रवण बाधित): 8
  • PwBD-3 (चलने-फिरने में असमर्थ): 16
  • PwBD-5 (अन्य दिव्यांगता): 9
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+