Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Fact Check: गुर्जर समाज के इन 18 युवकों ने इस बार क्रैक नहीं की UPSC, लोग पुरानी सूची पर कर रहे प्राउड फील

Fact Check UPSC: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का अंतिम रिजल्‍ट 22 अप्रैल 2025 को घोषित कर दिया। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर यूपीएससी टॉपर्स छाए हुए हैं। लोग अपने-अपने समाज के सफल अभ्‍यर्थियों के नाम व तस्‍वीरें शेयर कर उन पर गर्व भी कर रहे हैं। एक पोस्‍ट में तो कहा जा रहा है कि गुर्जर समाज के 18 युवाओं ने इस बार यूपीएससी में बाजी मारी है। वनइंडिया हिंदी के फैक्‍ट चेक में यह दावा झूठा निकला है।

यह भी पढ़ें- 'पोतो बण्‍ग्‍यो कलक्‍टर, बहुत बढ़िया नौकरी मिली' UPSC में तन्‍मय की सफलता पर 80 वर्षीय दादी का इंटरव्‍यू

फेसबुक पर Shankar Lal Meena की यह पोस्‍ट देखिए, जिसमें लिखा है कि 'गुर्जर समाज में पहली बार 18 कलक्टर बने। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा परीक्षा 2024 में सफलता प्राप्त करने वाले राजस्थान सहित देश के सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप ईमानदारी और सत्यनिष्ठा के साथ राष्ट्र सेवा में नये मानदंड स्थापित करेंगे। साथ ही आपसे प्रेरणा लेकर सभी युवा जीवन को सफलता प्राप्त करने के लिए अपना लक्ष्य बनाएंगे।'

Fact Check UPSC 2024

सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर gurjarpm नाम की आईडी ने 22 अप्रैल 2025 को रिजल्‍ट जारी होने के बाद शाम साढ़े पांच बजे पोस्‍ट शेयर करके लिखा कि 'आप सभी को लिखते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि आज तक के इतिहास में पहली बार गुर्जर समाज के एक साथ 18 गुर्जर समाज के अभ्यर्थियों ने भारतीय सिविल सेवा परीक्षा में अंतिम रूप से सफलता प्राप्त की है, यह बहुत खुशी की बात है कि शिक्षा के क्षेत्र में भी गुर्जर समाज बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है, सभी सफल अभ्यर्थियों को बहुत-बहुत बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं।'

Fact Check UPSC 2024

सोशल मीडिया अनेक यूजर्स ने इन 18 गुर्जर उम्‍मीदवारों की सूची शेयर कर रखी है। इन्‍हें कलेक्‍टर बनना बता रहे हैं। gurjarpm की पोस्‍ट में गुर्जर समाज के 18 अभ्‍यर्थियों के नाम व उनकी रैंक की जानकारी भी शेयर की गई, जो इस प्रकार से है।
1.बसंत गुर्जर 47 रैंक
2.जतिन गुर्जर 364
3.प्राची राठी गुर्जर 443
4.सीरत बाजी खटाना गुर्जर 516
5.ईश्वर गुर्जर 555
6.अंकित बैंसला गुर्जर 593
7.शेफाली अवाना गुर्जर 606
8.हेमंत सिंह गुर्जर 609
9.दिव्यांशु पाल नागर गुर्जर 618
10.निधि गुर्जर 691
11.सिमरन भाटी गुर्जर 805
12.सचिन गुर्जर 854
13.रितिका लोहोमोर गुर्जर 935
14.राजेश जांगल गुर्जर 988
15.शिवना तंवर गुर्जर 999
16.आकाश चावड़ा गुर्जर 1007
17.महेश कुमार गुर्जर 1016
18.संत कुमार मीलू गुर्जर 969

गुर्जर समाज के दावे की पड़ताल

वनइंडिया हिंदी की फैक्‍ट चेक टीम ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में गुर्जर समाज से एक साथ 18 अभ्‍यर्थियों के चयन के दावे की पड़ताल की। सबसे यूपीएससी 2024 के रिजल्‍ट की PDF खंगाली। रैंक 47 देखी, जिसमें वायरल सूची के हिसाब से बंसत गुर्जर का नाम नहीं था। 47वीं रैंक पर NANDANAA G P का चयन हुआ है।

इसी तरह से 364वीं रैंक पर गुर्जर समाज के जतिन गुर्जर की बजाय DOKE AJAY KASHIRAM और AIR 443 पर प्राची राठी गुर्जर ने नहीं बल्कि ANKITA RATH ने बाजी मारी है। गुर्जर समाज के सफल अभ्‍यर्थियों के नाम यूपीएससी रिजल्‍ट 2024 की सूची में नहीं है।

Fact Check UPSC 2024

'गुर्जर समाज 18' कीवर्ड से सर्च किया

पड़ताल में आगे बढ़े और सोशल मीडिया पर 'गुर्जर समाज 18' कीवर्ड से सर्च किया। सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर Kishanlal Gurjar (Nakadi) की आईडी से यही 18 सफल अभ्‍यर्थियों वाली पोस्‍ट मिली। खास बात यह है कि पोस्‍ट 21 अप्रैल 2025 को रात 9 बजकर 45 मिनट पर की गई जबकि यूपीएससी 2024 का रिजल्‍ट 22 अप्रैल 2025 की दोपहर को आया है। ऐसे में यूपीएससी के सफल उम्‍मीदवारों की सूची पुरानी होने का शक हुआ।

Fact Check UPSC 2024

हमने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 के अंतिम रिजल्‍ट की पीडीएफ खंगाली। AIR 47 पर बसंत कुमार, AIR 364 पर जतिन कुमार और AIR 443 पर प्राची राठी का नाम मिला। हालांकि इनके सरनेम गुर्जर नहीं लिखा हुआ था।
बाकी अन्‍य नाम भी यूपीएससी 2023 के रिजल्‍ट की पीडीएफ में मिल गए।

Gurjar IAS-IPS: यूपीएससी 2024 में कितने गुर्जर पास हुए?

संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में गुर्जर समाज के कुल कितने उम्‍मीदवार सफल हुए हैं? यह कहना मुश्किल है, क्‍योंकि यूपीएससी जातिवार रिजल्‍ट जारी नहीं करता। सिर्फ अभ्‍यर्थी की रैंक, रोल नंबर व नाम बताता। यह जरूरी नहीं कि गुर्जर समाज से सफल होने वाले हर उम्‍मीदवार अपने सरनेम में गुर्जर लगाया हो।

यह भी पढ़ें- Fact Check: साल 2030 तक इथेनॉल ब्लेडिंग 30% होने का दावा झूठा, क्‍या होता है Ethanol-Mixed Fuel?

हमने यूपीएससी 2024 के रिजल्‍ट की पीडीएफ में GURJAR शब्‍द सर्च किया तो चार नाम मिले। ईश्‍वर लाल गुर्जर AIR 483, रामलखन गुर्जर AIR 505, कोमल गुर्जर AIR 590 और भानूप्रिया गुर्जर AIR 631 का नाम शामिल है। इसी तरह से यूपीएससी 2023 के रिजल्‍ट में GURJAR लिखकर सर्च करने पर सिर्फ 2 नाम मिले। AIR-555 पर ईश्‍वरलाल गुर्जर और AIR 854 पर सचिन गुर्जर। जबकि वायरल सूची में गुर्जर समाज के 18 अभ्‍यर्थी बताए जा रहे हैं। इसका मतलब यह भी हो सकता है कि अभ्‍यर्थियों ने अपना सरनेम गुर्जर नहीं लिखा था, मगर स्‍थानीय स्‍तर पर उनकी पहचान करके सूची तैयार की गई। सूची अब यूपीएससी 2024 के रिजल्‍ट से जोड़कर वायरल करवाई जा रही है, जो गलत है।

यह भी पढ़ें- किसान का कांस्‍टेबल बेटा बना IPS, जानिए फिर चर्चा में क्‍यों आई विजय सिंह गुर्जर की सक्‍सेस स्‍टोरी?

यह भी पढ़ें- Fact Check: मुर्शिदाबाद हिंसा के नाम पर राजस्‍थान का पुराना वीडियो वायरल, CM के इलाके में हुआ था जमीन का विवाद

Fact Check

दावा

यूपीएससी सीएसई 2024 में गुर्जर समाज के 18 उम्‍मीदवारों का चयन हुआ है।

नतीजा

यूपीएससी सीएसई 2024 में गुर्जर समाज 18 उम्‍ममीदवारों का चयन नहीं है। यूपीएससी 2023 की सूची के नाम अब वायरल करवाए जा रहे हैं।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+