'राहुल गांधी मोस्ट रिजेक्टेड माल', कांग्रेस सांसद पर क्यों भड़के महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा प्रहार किया है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने राहुल गांधी को भारतीय राजनीति का 'सबसे रिजेक्टेड माल' बताया है। सीएम फडणवीस ने दावा किया कि राहुल को हर जगह और हर राज्य में नकारा गया है, जबकि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है और उन्हें लगातार समर्थन दे रहा है।
क्यों राहुल गांधी पर फडणवीस हुए आगबबूला
दरअसल, राहुल गांधी ने सोमवार को गुवाहाटी में डेरा डाले उन शिवसेना विधायकों को 'गद्दार' कहा था, जो उद्धव ठाकरे से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) और कांग्रेस से गठबंधन तोड़ने की मांग कर रहे हैं। राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि शिंदे गुट ने पैसे के लिए शिवसेना-कांग्रेस गठबंधन सरकार गिराई।

इस पर पलटवार करते हुए फडणवीस ने गांधी परिवार के विभाजनकारी इतिहास का हवाला दिया।नासिक के मालेगांव में फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र "बिकाऊ" नहीं है। उन्होंने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि उन्हें राज्य की राजनीति और यहां के लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
'राहुल गांधी कांग्रेस परिवार के 'दामाद' हैं जिन्हें...'
फडणवीस ने गांधी पर सीधे पलटवार करते हुए कहा, "आपने उन्हें 'गद्दार' कहा। आप उन्हें 'गद्दार' कहने वाले कौन होते हैं? आप भारत में 'रिजेक्टेड माल' हैं। आप कांग्रेस परिवार के 'दामाद' हैं, जिन्हें महाराष्ट्र के बारे में कुछ भी नहीं पता।"
महाराष्ट्र में राजनीतिक बगावत
दरअसल, महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट एमएलसी चुनावों के बाद शुरू हुआ है जब कैबिनेट मंत्री एकनाथ शिंदे सहित कई शिवसेना विधायकों ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व के खिलाफ बगावत कर पहले गुजरात के सूरत और फिर गुवाहाटी का रुख किया है।
'शिवसेना-भाजपा गठबंधन तोड़ने वाले ही सच्चे गद्दार'
फडणवीस ने आगे इस बात पर जोर दिया कि 2019 में शिवसेना-भाजपा गठबंधन तोड़ने वाले ही सच्चे "गद्दार" थे महा विकास अघाड़ी (MVA) सरकार का हवाला देते हुए, उन्होंने टिप्पणी की, "जिन्होंने एनसीपी और कांग्रेस के साथ सरकार बनाई, वे 'गद्दार' थे। आपने केवल सत्ता के लिए उनके साथ गठबंधन किया। उद्धव ठाकरे को 2019 के विधानसभा चुनावों के जनादेश का सम्मान करना चाहिए था।" याद रहे एमवीए सरकार में शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) और कांग्रेस शामिल हैं।













Click it and Unblock the Notifications