Cockroach Janata Party के INSTA पर 12M पार हुए फॉलोअर्स, बॉलीवुड के ये बड़े स्टार्स जुड़े, BJP को कैसे पछाड़ा?
Cockroach Janata Party: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नाम तेजी से वायरल हो रहा है- 'कॉकरोच जनता पार्टी'। शुरुआत में इसे लोगों ने महज एक मजाक या मीम पेज समझा था लेकिन कुछ ही दिनों में ये इंटरनेट पर बड़े डिजिटल मूवमेंट का रूप ले चुका है। इंस्टाग्राम पर इस अकाउंट की पॉपुलैरिटी इतनी तेजी से बढ़ी है कि इसने फॉलोअर्स के मामले में देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी BJP (भारतीय जनता पार्टी) को भी पीछे छोड़ दिया है।
सिर्फ 6 दिन में करोड़ों लोगों का ध्यान खींचा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कॉकरोच जनता पार्टी नाम का ये इंस्टाग्राम पेज लॉन्च होने के महज कुछ दिनों के अंदर 11 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हासिल कर चुका है। सोशल मीडिया यूजर्स के बीच इसकी लोकप्रियता इतनी तेजी से बढ़ी है कि लोग इसे इंटरनेट का नया डिजिटल विरोध आंदोलन कहने लगे हैं। दिलचस्प बात ये है कि इस पेज को सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि कई फिल्मी सितारे और चर्चित हस्तियां भी फॉलो कर रही हैं।

इन बॉलीवुड सेलेब्स ने ज्वॉइन की 'कॉकरोच जनता पार्टी'
कॉकरोच जनता पार्टी को फॉलो करने वालों की लिस्ट में कई बॉलीवुड सेलेब्स का नाम शामिल हो गया है जिनमें दिया मिर्जा, फातिमा सन शेख, कोंकणा सेन शर्मा और अनुराग कश्यप प्रमुख हैं। इन सेलेब्स के जुड़ने के बाद ये पेज और तेजी से चर्चा में आ गया है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इसे युवाओं की नाराजगी और व्यंग्य का नया तरीका बता रहे हैं। कुछ इसे Gen-Z के विरोध करने का नया आइडिया कह रहे हैं।

आखिर क्या है कॉकरोच जनता पार्टी?
-जानकारी के अनुसार ये पूरा मामला एक व्यंग्यात्मक ऑनलाइन अभियान से जुड़ा माना जा रहा है। इंटरनेट पर वायरल हो रहे पोस्ट्स में खुद को आलसी और बेरोजगारों की आवाज बताया गया है। इस प्लेटफॉर्म पर राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को मजाकिया अंदाज में पेश किया जा रहा है जो खासकर Gen-Z यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है।
-बताया जा रहा है कि इस ट्रेंड की शुरुआत एक विवादित टिप्पणी के बाद हुई, जिसमें कॉकरोच शब्द सोशल मीडिया पर बहस और कटाक्ष का हिस्सा बन गया था। इसके बाद इंटरनेट यूजर्स ने उसी शब्द को लेकर एक व्यंग्यात्मक अभियान शुरू कर दिया। https://www.instagram.com/CockroachJantaParty/
बीजेपी से ज्यादा फॉलोअर्स होने पर बढ़ी चर्चा
सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा इस बात को लेकर हो रही है कि Cockroach Janata Party ने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के मामले में BJP को पीछे छोड़ दिया है। जहां BJP के इंस्टाग्राम पर करीब 8.7 मिलियन फॉलोअर्स बताए जा रहे हैं, वहीं इस नए वायरल पेज ने उससे कहीं ज्यादा संख्या (11.3 मिलियन) हासिल कर ली। हालांकि ये कोई आधिकारिक राजनीतिक पार्टी नहीं है लेकिन इंटरनेट पर इसकी वायरल मौजूदगी ने लोगों का ध्यान जरूर खींचा है।

व्यंग्य या नए दौर की डिजिटल राजनीति?
सोशल मीडिया एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये सिर्फ एक मीम ट्रेंड नहीं बल्कि इंटरनेट की बदलती राजनीतिक संस्कृति की झलक भी हो सकती है। आज के दौर में युवा वर्ग पारंपरिक राजनीतिक बहसों से हटकर मीम्स, व्यंग्य और डिजिटल कंटेंट के जरिए अपनी बात रखना ज्यादा पसंद कर रहा है। यही वजह है कि कॉकरोच जनता पार्टी अब सिर्फ एक वायरल नाम नहीं बल्कि सोशल मीडिया की सबसे चर्चित घटनाओं में से एक बन चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications