Youngest IAS: आस्था सिंह ने 21 की उम्र में क्रैक की UPSC, अंसार शेख को पीछे छोड़ बनीं यंगेस्ट आईएएस
Aastha Singh Youngest IAS of India: संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी हो चुका है। इस बार देश को आस्था सिंह के रूप में सबसे कम उम्र की IAS अधिकारी भी मिली हैं। आस्था सिंह ने महज 21 साल की उम्र में इतिहास रच दिया। अपने पहले ही प्रयास में UPSC क्रैक की। आस्था सिंह से पहले भारत में सबसे कम उम्र में आईएएस अधिकारी का रिकॉर्ड गुजरात के अंसार शेख के नाम था। शेख वर्तमान में पश्चिम बंगाल कैडर में कार्यरत हैं।

Aastha Singh Biography in Hindi: कौन हैं आस्था सिंह?
आस्था सिंह का मूल निवास उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के डोभी तहसील स्थित कुशहां कनौरा गांव में है। उनका पालन-पोषण पंजाब के पंचकूला में हुआ, जहां उनके पिता ब्रिजेश सिंह एक फार्मा कंपनी में क्वालिटी हेड के पद पर कार्यरत हैं।

Aastha Singh Education: आस्था सिंह की शिक्षा
आस्था ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) से इकनॉमिक्स ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी शुरू कर दी थी। खास बात यह है कि उन्होंने बिना किसी कोचिंग के, सिर्फ सेल्फ-स्टडी से UPSC परीक्षा पास की।
Aastha Singh UPSC First Attempt: आस्था सिंह का यूपीएससी में पहला प्रयास
यूपीएससी 2024 में आस्था सिंह ने ऑल इंडिया रैंक 61 प्राप्त की। इससे पहले वह हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) की परीक्षा में भी सफल रही थीं और वर्तमान में हरियाणा सरकार में एडिशनल एक्साइज एंड टेक्सेशन ऑफिसर (अंडर ट्रेनी) के पद पर कार्यरत हैं।
Aastha Singh Age 21: आस्था सिंह की उम्र 21 साल
यूपीएससी रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद यूट्यूब चैनल RAM IAS Coaching से बातचीत में आस्था सिंह ने अपनी सक्सेस स्टोरी शेयर करते हुए बताया कि वे अभी 21 साल की है। पिछले साल ही डीयू से स्नातक की डिग्री ली है। गाने सुनने और पढ़ने का शौक है। हरियाणा पीसीएस और यूपीएससी पहले ही प्रयास में क्रैक की है।

Aastha Singh UPSC Interview: आस्था सिंह यूपीएससी इंटरव्यू
मीडिया से बातचीत में आस्था सिंह ने कहा कि यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2024 के लिए उसका इंटरव्यू 7 मार्च 2025 को हुआ था। हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) और संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) का इंटरव्यू पहली बार दिया और सफल भी हुईं। गाने सुनने व किताबें पढ़ने का शौक है।

भारत में 21 साल की उम्र में UPSC क्लियर करने वाले अभ्यर्थियों की सूची
- आस्था सिंह (2024) - RANK 61, सबसे कम उम्र की IAS अधिकारी (21 वर्ष)
- अंसार शेख (2016) - RANK 361, महाराष्ट्र से, 21 साल की उम्र में IAS बने
- Roman Saini (2013) - RANK 18, AIIMS डॉक्टर से IAS अधिकारी, उम्र 22 से कुछ महीने कम
- Tina Dabi (2015) - RANK 1, UPSC टॉपर, पहले प्रयास में सफलता, उम्र 22 के करीब (21+)
Aastha Singh AIR 61 UPSC 2024: आस्था सिंह की यूपीएससी रैंक 61
स्पष्ट कर दें कि आस्था सिंह आईएएस ही बनेंगे यह अभी तय नहीं है, मगर उनकी रैंक 61 को देखते हुए कहा जा सकता है कि उन्हें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) कैडर में जगह मिल सकती है। अगर वे आईएएस बनती हैं तो देश में सबसे कम उम्र की नई आईएएस मानी जाएंगीं।
यह भी पढ़ें- IAS Ansar Shaikh : टीना डाबी वाले बैच में अतहर की प्रेम कहानी से भी रोचक है अंसार शेख की सक्सेस स्टोरी
यूपीएससी में कैसे तय होता आईएएस-आईपीएस बनना?
UPSC ने 22 अप्रैल 2025 को सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी किया है। 1009 अभ्यर्थियों को पास किया है। इनमें से IAS के 180, IPS 147 व IFS के 55 पद भरे जाएंगे। रिजल्ट जारी करने के बाद राज्य कैडर व सर्विस कैडर आवंटित किए जाएंगे। राज्य कैडर तो रिक्त पदों की उपलब्धता, आउटसाइड-इनसाइडर के हिसाब से मिलेगा जबकि सर्विस कैडर उम्मीदवार की सर्विस प्राथमिकता के आधार पर मिलता है। प्राथमिकता का उल्लेख DAF फॉर्म (डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म) में होता है।
यह भी पढ़ें- Ankita Kanti ने हिंदी मीडियम से निकाला UPSC, सिक्योरिटी गार्ड की Topper बेटी की सक्सेस स्टोरी
यह भी पढ़ें- Fact Check: गुर्जर समाज के इन 18 युवकों ने इस बार क्रैक नहीं की UPSC, लोग पुरानी सूची पर कर रहे प्राउड फील
यह भी पढ़ें- 'पोतो बण्ग्यो कलक्टर, बहुत बढ़िया नौकरी मिली' UPSC में तन्मय की सफलता पर 80 वर्षीय दादी का इंटरव्यू
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications