UP Board Intermediate 12th Result 2025: यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित, यहां देखें परिणाम
UP Board Intermediate 12th Result 2025: यूपी बोर्ड यानी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी कर दिया, यूपीएमएसपी द्वारा यूपी बोर्ड 12वीं के नतीजों का ऐलान किया गया। स्टूडेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
10वीं और 12वीं की परीक्षा में कितने छात्र हुए शामिल?
यूपी बोर्ड की 2025 हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए कुल 54,38,597 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से हाई स्कूल में 27,40,151 और इंटरमीडिएट में 26,98,446 परीक्षार्थी थे। यह परीक्षा 8,140 केंद्रों पर 2.91 लाख से अधिक सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में आयोजित की गई थी।
UP Board Result 2025: CM योगी ने कही खास बात
UP Board Result 2025: 'पास होने वाले छात्रों को बधाई, फेल होने वाले निराश ना हों', CM योगी ने कही खास बात
यूपी बोर्ड 12वीं टॉपर्स लिस्ट 2025: प्रयागराज की महक जयसवाल ने पूरे राज्य में टॉप किया
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजों में प्रयागराज की छात्रा महक जयसवाल ने 97.20% अंक (500 में से 486) के साथ राज्य टॉपर का खिताब हासिल किया है।
UP Board Intermediate 12th Result 2025 Out: जारी हुआ यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट
UP Board Intermediate 12th Result 2025 Out: जारी हुआ यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें डाउनलोड
UP Board 12th Result 2025: प्रेस कॉन्फ्रेंस जल्द शुरू
UP Board 12th Result 2025: प्रयागराज स्थित उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के मुख्यालय में कुछ ही समय में अधिकारियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने वाली है। मंच सज चुका है। इसके साथ ही, लगभग 51 लाख छात्रों का इंतजार भी कुछ ही मिनटों में खत्म हो जाएगा, जब यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित किए जाएंगे।
UP Board Result LIVE Updates: छात्रों को कब मिलेगी फिजिकल मार्कशीट, सर्टिफिकेट
आज, 25 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आ रहा है। संभावना है कि छात्रों को उनकी मार्कशीट और सर्टिफिकेट मई के पहले हफ्ते से स्कूलों में उपलब्ध हो जाएंगे। रिजल्ट आने के बाद, मूल मार्कशीट पहले जोनल कार्यालयों और फिर विभिन्न जिलों को भेजी जाएंगी। छात्र अपनी मार्कशीट और सर्टिफिकेट प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में अपने स्कूलों से जानकारी ले सकेंगे।
यूपी बोर्ड परिणाम: छात्र असफल होने पर न डरें, माता-पिता मनोबल बढ़ाएं
यह छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए है। यदि आप असफल होते हैं, तो सबसे पहले आपको घबराना नहीं है और हिम्मत नहीं हारनी है। इसी के साथ, माता-पिता को भी अपने बच्चों का मनोबल बढ़ाना होगा, क्योंकि यह कोई जीवन की अंतिम परीक्षा नहीं है। इसलिए, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों से परेशान न हों।
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025: डिजिलॉकर पर ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
चरण-दर-चरण गाइड:
डिजिलॉकर एक्सेस करें
results.digilocker.gov.in पर जाएं
या
DigiLocker ऐप डाउनलोड करें (Android/iOS)
लॉगिन/रजिस्टर
पहले से अकाउंट है? आधार नंबर या मोबाइल नंबर से लॉगिन करें
नया अकाउंट बनाने के लिए OTP वेरिफिकेशन करें
रिजल्ट चेक करें
होमपेज पर "UPMSP रिजल्ट" सेक्शन ढूंढें
यूपी बोर्ड का चयन करें
अपना रोल नंबर और 2025 (परीक्षा वर्ष) दर्ज करें
रिजल्ट देखें और सेव करें
स्क्रीन पर रिजल्ट प्रदर्शित होगा
डाउनलोड/प्रिंट विकल्प से स्कोरकार्ड सेव करें
रिजल्ट आपके डिजिलॉकर अकाउंट में ऑटो-सेव हो जाएगा
UP Board Toppers Prize 2025: जानें स्टेट और जिला टॉपर्स को कितनी मिलेगी प्राइज मनी?
UP Board Toppers Prize 2025: जानें स्टेट और जिला टॉपर्स को कितनी मिलेगी प्राइज मनी?
इस नंबर पर SMS भेजते ही फोन में आ जाएगा UP बोर्ड का परिणाम
UP Board Result 2025: घर बैठे ऐसे चेक करें बोर्ड रिजल्ट, इस नंबर पर SMS भेजते ही फोन में आ जाएगा परिणाम












Click it and Unblock the Notifications