UP Board Intermediate 12th Result 2025 Out: जारी हुआ यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें डाउनलोड
UP Board Intermediate 12th Result 2025 Out: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आज, 25 अप्रैल 2025 को दोपहर 12:30 बजे कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस बहुप्रतीक्षित परिणाम की घोषणा के साथ ही लाखों छात्रों और अभिभावकों का इंतजार खत्म हो गया है।
12वीं कक्षा में पास होने के लिए हर छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 फीसदी अंक लाने जरूरी हैं। अगर कोई छात्र कुछ अंकों से चूकता है तो उसे ग्रेस मार्क्स मिल सकते हैं।

रिजल्ट कहां और कैसे देखें?
छात्र अपना यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट निम्नलिखित वेबसाइट्स पर जाकर चेक कर सकते हैं:
यूपी बोर्ड रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट: upmsp.nic.in
यूपी बोर्ड 12वीं परिणाम लिंक: results.upmsp.edu.in
इन वेबसाइट्स पर विजिट करने के बाद 'Class 12th Result 2025' लिंक पर क्लिक करें और अपने रोल नंबर समेत जरूरी जानकारी भरें। सब्मिट करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे आप डाउनलोड और प्रिंट भी कर सकते हैं।
SMS से ऐसे देखें अपना रिजल्ट
जिन छात्रों के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, वे SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए:
मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं
टाइप करें: UPMSP12 Roll Number
और भेज दें: 56263 पर
कुछ ही देर में आपके मोबाइल नंबर पर परिणाम का संदेश प्राप्त हो जाएगा।
डिजीलॉकर पर भी उपलब्ध होगा रिजल्ट
यूपी बोर्ड का रिजल्ट DigiLocker प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध रहेगा। छात्र वहां अपने आधार से लिंक्ड अकाउंट से लॉग इन कर मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
इतने छात्रों ने दी परीक्षा
इस वर्ष कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में कुल 54,37,233 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 51,34,725 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। वहीं 3,02,508 छात्र अनुपस्थित रहे।
इंटरमीडिएट की परीक्षा प्रदेशभर के 8,140 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 19 मार्च से 2 अप्रैल 2025 के बीच संपन्न हुआ, जिसमें लगभग 3 करोड़ कॉपियों की जांच 15 दिनों के भीतर की गई।
टॉपर्स को मिलेगा सम्मान
रिजल्ट के साथ ही यूपी बोर्ड ने टॉपर्स की सूची भी जारी कर दी है। टॉपर्स को राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा। यूपीएमएसपी ने इस बार भी प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित किया।












Click it and Unblock the Notifications