रवि दहिया ने यासर डोगू रैंकिंग श्रृंखला में जीता 'गोल्ड', आखिरी पलों में पलटी बाजी

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता रवि दहिया ने इस्तांबुल में यासर डोगू रैंकिंग श्रृंखला में 61 किग्रा फाइनल में उज्बेकिस्तान के गुलोमजोन अब्दुल्लाव को 11-10 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। अब्दुल्लाव के खिलाफ 8-10 से पिछड़ने के बाद, दहिया ने आखिरी पलों में बाजी पलटते हुए जंग जीत ली। रजत पदक विजेता ने इससे पहले टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में ईरान के मोहम्मदबाघेर इस्माईल यखकेशी के खिलाफ जीत हासिल की थी। उनके अलावा, पहलवान दीपक पुनिया ने 92 किग्रा के कांस्य पदक दौर में कजाकिस्तान के एलखान असदोव को 7-1 से हराया, जबकि अमन ने 57 किग्रा और ज्ञानेंद्र ने 60 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता।

Tokyo Olympics

रवि दहिया ओलंपिक खेलों में रजत पदक जीतने वाले केवल दूसरे भारतीय पहलवान बन गए थे, जब उन्होंने टोक्यो में मौजूदा विश्व चैंपियन जावुर उगुएव से पुरुषों की फ्रीस्टाइल 57 किग्रा खिताबी मुकाबले में 4-7 से हार का सामना किया था। हालांकि, 23 वर्षीय दहिया अपने पदक से संतुष्ट नहीं थे क्योंकि वह टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण जीतना चाहता था। रवि दहिया ने कहा था, "मैं रजत के लिए अच्छा महसूस करता हूं लेकिन मैं बेहतर कर सकता था। मैंने स्वर्ण जीतने की पूरी कोशिश की, लेकिन एक छोटे अंतर से चूक गया।"

यह भी पढ़ें- इस क्रिकेटर पर टूटा दुखों का पहाड़, पहले बेटी को खोया, अब पिता भी नहीं रहे

रवि उस समय प्रमुखता से उभरे जब उन्होंने नूर सुल्तान में 2019 विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतने के प्रयास के साथ टोक्यो खेलों के लिए क्वालीफाई किया। रवि ने नाहरी गांव के हंसराज ब्रह्मचारी अखाड़े में कुश्ती शुरू की और बाद में नई दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में शिफ्ट हो गए। नाहरी गांव दो ओलंपिक पहलवानों, महावीर सिंह (1980 मास्को) और अमित कुमार दहिया (2012 लंदन) का घर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+