इस क्रिकेटर पर टूटा दुखों का पहाड़, पहले बेटी को खोया, अब पिता भी नहीं रहे

नई दिल्ली। बड़ौदा के क्रिकेटर विष्णु सोलंकी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, क्योंकि कुछ दिनों पहले उनकी नवजात बेटी इस दुनिया में नहीं रही। वहीं अब विष्णु के पिता की भी रविवार को देहांत हो गया। विष्णु इस वक्त रणजी ट्रॉफी खेल रहे हैं। मौजूदा सीजन के पहले मैच के बाद उनकी नवजात बेटी की मौत हो गई थी। वह फिर कटक से वडोदरा आए थे। उन्होंने अपनी बेटी का अंतिम संस्कार किया और इसके बाद फिर से दूसरे मैच के लिए भुवनेश्वर रवाना। लेकिन दूसरे मैच के चौथे दिन विष्णु सोलंकी को पिता के देहांद की दर्दनाक खबर मिली।
यह भी पढ़ें- कवर ड्राइव लगाकर राशिद ने कोहली-बाबर से पूछी उनकी राय, कामरान अकमल ने उड़ा दिया मजाक

दुखी थे, पर मैदान पर उतरे
सोलंकी को 11 फरवरी की रात को अपनी बेटी के जन्म की खबर मिली, लेकिन 24 घंटे के अंदर ही बच्ची का निधन हो गया। जब सोलंकी को बेटी की माैत की खबर मिली तो वह टूट चुके थे। लेकिन उन्होंने बेटी का अंतिम संस्कार करने के बाद हिम्मत रखते हुए फिर से टीम के लिए खेलने की इच्छा रखी। जैसे ही वह भुवनेश्वर में एलीट ग्रुप बी (राउंड 2) के मुकाबले में चंडीगढ़ के खिलाफ मैदान पर उतरे तो शतक लगाकर मैदान से बाहर लाैटे। चंडीगढ़ की पहली पारी महज 168 रनों पर सिमट गई थी। फिर बड़ौदा ने सोलंकी शतक की मदद से अपनी पहली पारी में 517 रन बना दिए। सोलंकी के लिए बल्लेबाजी करना आसान नहीं था, क्योकि उन्हें नवजात बेटी के जाने का दुख गहरा था, लेकिन फिर भी उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए नंबर पांच पर बल्लेबाजी कर 165 गेंद में 12 चौके की मदद से 105 रन बनाए। हालांकि, चंडीगढ़ ने दूसरी पारी में 7 विकेट पर 473 रन बनाते हुए मैच ड्रॉ करा लिया।

टीम मैन हैं सोलंकी
29 वर्षीय सोलंकी को लेकर बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के एक अधिकारी ने कहा कि बेटी की मौत के बाद उनके लिए खेलना आसान नहीं था और अपने परिवार के साथ वापस रह सकते थे। अधिकारी ने आगे कहा कि लेकिन सोलंकी अपनी टीम को पीछे नहीं छोड़ना चाहता था और यही वह गुण है जो विष्णु को एक विशेष व्यक्ति बनाता है। अधिकारी ने कहा, "विष्णु के पास अपनी बेटी के निधन के बाद नहीं लौटने का विकल्प था, लेकिन वह टीम मैन है। वह अपनी टीम को बीच में नहीं छोड़ना चाहते थे। यही उसे एक विशेष इंसान बनाता है।"

अगला मुकाबला 3 मार्च 2022 को हैदराबाद से होगा
गाैर हो कि बड़ौदा क्रिकेट टीम अगली बार 3 मार्च 2022 को मैदान पर उतरती दिखेगी, जब वे हैदराबाद के खिलाफ भिड़ेंगे। जहां तक प्रदर्शन का सवाल है, बड़ौदा की टीम एलीट ग्रुप बी में अंक तालिका में तीसरे स्थान पर काबिज है और अब तक 1 मैच हार चुकी है और 1 मैच ड्रॉ रहा है। बंगाल शीर्ष पर है, जिसने दोनों मैच जीते हैं। हैदराबाद की टीम अपने 2 में से 1 मैच जीतकर और एक में हारने के बाद दूसरे स्थान पर है, जबकि चंडीगढ़ को जीत का इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications