CM बनने के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचे सुवेंदु अधिकारी, क्या बदलेगी बंगाल की कानून व्यवस्था? PM से होगी बात

Suvendu Adhikari Meets PM Modi: पश्चिम बंगाल की सत्ता संभालने के बाद सूबे के नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी पहली बार देश की राजधानी दिल्ली पहुंच चुके हैं। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद उनका यह पहला दिल्ली दौरा है, जिस पर पूरे देश की राजनीतिक गलियारों की नजरें टिकी हुई हैं। आज शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की एक बेहद महत्वपूर्ण और हाई-प्रोफाइल बैठक होने जा रही है।

बंगाल में हुए बड़े सत्ता परिवर्तन के बाद दोनों दिग्गजों की इस पहली मुलाकात को बेहद खास माना जा रहा है, जिसमें राज्य के विकास और भविष्य की रणनीतियों पर बड़ा रोडमैप तैयार हो सकता है।

West Bengal CM Suvendu Adhikari

PM मोदी से किन मुद्दों पर होगी बात?

राजनीतिक विश्लेषकों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री का यह दिल्ली दौरा बंगाल के लिहाज से गेमचेंजर साबित हो सकता है। दिल्ली प्रस्थान करने से पहले नेतृत्व स्तर पर यह साफ किया गया कि मुख्यमंत्री राज्य के विकास, केंद्र-राज्य समन्वय और लंबित परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री से मिल रहे हैं। इस जल्दबाजी में तय हुए दिल्ली दौरे को लेकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक हलचलें और कयासबाजी का दौर भी तेज हो गया है।

पहली बार पहुंचे बेलूर मठ पहुंचे सुवेंदु अधिकारी

पश्चिम बंगाल के प्रशासनिक मुखिया के रूप में शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी गुरुवार यानि 21 मई की सुबह सबसे पहले हावड़ा स्थित रामकृष्ण मठ और मिशन के मुख्यालय 'बेलूर मठ' पहुंचे। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला बेलूर मठ दौरा था। मठ के प्रवेश द्वार पर वरिष्ठ संतों और संन्यासियों ने पारंपरिक और औपचारिक तरीके से उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए थे।

श्री रामकृष्ण मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना

मठ पहुंचने के तुरंत बाद सुवेंदु अधिकारी मुख्य श्री रामकृष्ण मंदिर गए, जहां उन्होंने पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा-अर्चना की। उन्होंने वहां सुबह की आरती देखी और पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने पवित्र कक्षों के दर्शन किए और रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष से निजी मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उनका आशीर्वाद लिया और उनके अच्छे स्वास्थ्य व लंबी उम्र की कामना की। राजनीतिक विश्लेषक इस आध्यात्मिक दौरे को बंगाल की बदली हुई राजनीति में बेहद अहम मान रहे हैं।

सुवेंदु अधिकारी को हराने के लिए TMC ने पानी की तरह बहाए 100 करोड़? लिफाफे में बंटे नोट, दावों से हड़कंप!
सुवेंदु अधिकारी को हराने के लिए TMC ने पानी की तरह बहाए 100 करोड़? लिफाफे में बंटे नोट, दावों से हड़कंप!

हावड़ा में की बड़ी प्रशासनिक रिव्यू मीटिंग

बेलूर मठ में मत्था टेकने के बाद मुख्यमंत्री सीधे प्रशासनिक बैठक के लिए रवाना हुए। उन्होंने जिला स्तर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और प्रशासनिक अमले के साथ एक 'मेगा प्रशासनिक समीक्षा बैठक' की अध्यक्षता की। इस बैठक में कानून-व्यवस्था और सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने को लेकर कड़े निर्देश दिए गए।

West Bengal में CM सुवेंदु अधिकारी ने लागू किया CAA, घुसपैठियों के खिलाफ चलेगा 'डिटेक्ट-डिलीट-डीपोर्ट’ अभियान
West Bengal में CM सुवेंदु अधिकारी ने लागू किया CAA, घुसपैठियों के खिलाफ चलेगा 'डिटेक्ट-डिलीट-डीपोर्ट’ अभियान

दिल्ली में पीएम मोदी संग महा-मंथन आज

हावड़ा की समीक्षा बैठक खत्म करने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी दिल्ली के लिए रवाना हो गए। सुबह बेलूर मठ के आध्यात्मिक माहौल से लेकर, दोपहर में प्रशासनिक कमान संभालने और फिर शाम को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होने वाली इस हाई-वोल्टेज बैठक तक, मुख्यमंत्री का यह पूरा शेड्यूल राज्य भर में जबरदस्त चर्चा का विषय बना हुआ है। आज शाम होने वाली इस बैठक में बंगाल के विकास फंड और कानून व्यवस्था को लेकर अहम बातचीत होने की उम्मीद है।

'Bhaipo tax' क्‍या है? पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी सरकार ने कसा शिकंजा, पूरा किया शाह का चुनावी वादा
'Bhaipo tax' क्‍या है? पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी सरकार ने कसा शिकंजा, पूरा किया शाह का चुनावी वादा
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+