SBI Bank Holiday: निपटा लें जरूरी काम! अगले 6 दिन बंद रह सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, ATM-UPI पर क्या असर?
SBI Bank Holiday: अगर आपका खाता देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में है और आने वाले दिनों में आपको बैंक शाखा जाकर कोई जरूरी काम निपटाना है, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। 23 मई से 28 मई 2026 के बीच SBI की शाखाएं लगातार 6 दिनों तक बंद रह सकती हैं।
इस दौरान ऑफलाइन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी, हालांकि डिजिटल बैंकिंग सुविधाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी।

बैंक ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे चेक क्लियरेंस, कैश डिपॉजिट, लोन से जुड़े दस्तावेज, नया खाता खुलवाने या अन्य जरूरी शाखा संबंधी काम समय रहते निपटा लें, ताकि बाद में परेशानी का सामना न करना पड़े।
SBI Branch Holiday Calendar May 2026: आखिर क्यों लगातार 6 दिन बंद रह सकती हैं SBI शाखाएं?
SBI में छुट्टियों का यह लंबा सिलसिला कई कारणों की वजह से बन रहा है। इसमें चौथा शनिवार, रविवार, कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल और बकरीद की छुट्टियां शामिल हैं।
23 मई (चौथा शनिवार): नियमानुसार, देश के सभी सरकारी और निजी बैंकों में महीने के चौथे शनिवार को आधिकारिक अवकाश रहता है।
24 मई (रविवार): साप्ताहिक अवकाश होने के कारण पूरे देश में बैंकों के ताले बंद रहेंगे।
25 और 26 मई (देशव्यापी कर्मचारी हड़ताल): 'ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन' (AISBISF) ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार और मंगलवार को दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का एलान किया है। इस हड़ताल के कारण शाखाओं में कामकाज पूरी तरह प्रभावित रहने के आसार हैं।
27 और 28 मई (ईद-उल-अज़हा / बकरीद): इस्लामी कैलेंडर के अनुसार, 27 और 28 मई को देश के विभिन्न हिस्सों में बकरीद के त्योहार की राजपत्रित (Gazetted) छुट्टियां रहेंगी। विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में दोनों दिन बैंक बंद रहेंगे।
ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन ने 25 और 26 मई को देशव्यापी हड़ताल का भी ऐलान किया है। अगर यह हड़ताल होती है, तो इन दो दिनों में SBI शाखाओं में कामकाज पूरी तरह ठप हो सकता है।
ऑनलाइन और डिजिटल सेवाएं रहेंगी 24/7 चालू
भले ही शाखाओं के शटर छह दिनों तक बंद रहने वाले हों, लेकिन एसबीआई के 50 करोड़ से अधिक खाताधारकों को पैनिक करने की जरूरत नहीं है। बैंक की सभी डिजिटल और ऑनलाइन सेवाएं निर्बाध रूप से चालू रहेंगी:
नेट बैंकिंग और YONO ऐप: फंड ट्रांसफर (NEFT, IMPS, RTGS), फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) खोलना या स्टेटमेंट चेक करने जैसे काम घर बैठे ऐप से किए जा सकेंगे।
UPI भुगतान: गूगल पे (Google Pay), फोनपे (PhonePe), और पेटीएम के जरिए दैनिक लेनदेन हमेशा की तरह चलते रहेंगे।
SBI ATM: देशभर में फैले एसबीआई के रीसाइक्लर और कैश विड्रॉल एटीएम में नकद जमा करने और निकालने की सुविधा खुली रहेगी। हालांकि, लगातार 6 दिन बैंक बंद होने के कारण एटीएम में कैश की कमी न हो, इसके लिए बैंक ने कैश-लोडिंग वेंडरों को पहले ही अतिरिक्त स्टॉक जारी करने के निर्देश दिए हैं।
क्यों हो रही है SBI में दो दिवसीय हड़ताल?
एसबीआई कर्मचारियों के सबसे बड़े संगठन 'ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन' (AISBISF) ने बैंक प्रबंधन और मानव संसाधन विभाग (HRMS) के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए 16 सूत्रीय मांगों का चार्टर सौंपा है। यूनियन की मुख्य मुद्दों पर है:
यूनियन का आरोप है कि बैंक कूटनीतिक रूप से स्थायी पदों को खत्म कर बाहरी कंपनियों (Outsourcing) के जरिए काम करा रहा है, जिससे युवाओं की नौकरियों की सुरक्षा खतरे में है। बैंक शाखाओं में कर्मचारियों और विशेषकर सशस्त्र गार्डों (Armed Guards) की भारी कमी है, जिससे हाल ही में बैंक डकैती जैसी घटनाएं भी सामने आई हैं।
नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के तहत कर्मचारियों को फंड मैनेजर चुनने की आजादी न मिलना, वेतन विसंगतियां और क्रॉस-सेलिंग के नाम पर कर्मचारियों पर गलत तरीके से प्रोडक्ट बेचने का दबाव बनाना। यदि आपके पास कोई बड़ा चेक क्लियरिंग पर है या लोन डिस्बर्समेंट के दस्तावेज जमा करने हैं, तो उसे अगले हफ्ते के लिए टालने के बजाय आज ही अपनी नजदीकी शाखा में जाकर पूरा कर लें।













Click it and Unblock the Notifications