IPL 2026 में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद MI करेगी बदलाव, 5 खिलाड़ियों की छुट्टी तय? लिस्ट में चौंकाने वाला नाम

IPL 2026 Mumbai Indians News: आईपीएल 2026 में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) अगले साल होने वाले आईपीएल 2027 के मेगा ऑक्शन (Mega Auction) से पहले अपनी टीम में बड़े बदलाव करने की तैयारी में है। प्लेऑफ की दौड़ से सबसे पहले बाहर होने वाली मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन की गाज कई दिग्गज खिलाड़ियों पर गिरने वाली है।

मुंबई पांच खिलाड़ियों को करेगी रिलीज ? (IPL 2026 Mumbai Indians News)

रिपोर्ट के मुताबिक फ्रेंचाइजी मैनेजमेंट अपने कोर ग्रुप को पूरी तरह से रीबिल्ड करना चाहता है, जिसके तहत कप्तान हार्दिक पंड्या और स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव सहित 5 बड़े नामों को टीम से रिलीज (बाहर) किया जा सकता है। मुंबई इंडियंस के रणनीतिक गलियारों से जो खबरें छनकर आ रही हैं, उनके मुताबिक 5 खिलाड़ियों का रिलीज करना लगभग तय माना जा रहा है।

Mumbai Indians 1

हार्दिक पंड्या

बतौर कप्तान और ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या इस सीजन में पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए हैं। वे न तो बल्ले से कोई कमाल दिखा पाए और न ही गेंदबाजी में प्रभावी रहे। टीम के भीतर उनके नेतृत्व को लेकर चल रहे आंतरिक असंतोष और मैदान पर उनके साधारण फैसलों के कारण मैनेजमेंट उन्हें रिलीज करने का मन बना चुका है।

सूर्यकुमार यादव

इस लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम मिस्टर 360 डिग्री यानी सूर्यकुमार यादव का है। मुंबई इंडियंस के भरोसेमंद मध्यक्रम के इस स्तंभ ने इस सीजन में अपनी चिर-परिचित लय पूरी तरह खो दी। सूर्या के लगातार खराब फॉर्म ने टीम मैनेजमेंट को भविष्य की रीबिल्डिंग रणनीति पर नए सिरे से विचार करने के लिए मजबूर कर दिया है।

दीपक चाहर

पावरप्ले के विशेषज्ञ गेंदबाज माने जाने वाले अनुभवी दीपक चाहर को मुंबई इंडियंस ने भारी-भरकम रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि, वे शुरुआती ओवरों में विकेट चटकाने में नाकाम रहे और उनका इकोनॉमी रेट भी बेहद चिंताजनक रहा।

CSK vs GT: गुजरात के खिलाफ मैच में खेलेंगे धोनी? चेन्नई के कोच ने दिया बड़ा अपडेट, सामने रखी यह शर्त
CSK vs GT: गुजरात के खिलाफ मैच में खेलेंगे धोनी? चेन्नई के कोच ने दिया बड़ा अपडेट, सामने रखी यह शर्त

शेरफेन रदरफोर्ड

वेस्टइंडीज के इस आक्रामक फिनिशर से मुंबई को मध्यक्रम में मैच जिताऊ पारियों की उम्मीद थी। लेकिन रदरफोर्ड पूरे सीजन में कम स्कोर पर आउट होते रहे और टीम को मजबूत फिनिशिंग देने में पूरी तरह असफल रहे।

GT vs CSK Playing 11 Today: प्लेऑफ की रेस के बीच गुजरात-चेन्नई में टक्कर, चेक करें संभावित प्लेइंग-11
GT vs CSK Playing 11 Today: प्लेऑफ की रेस के बीच गुजरात-चेन्नई में टक्कर, चेक करें संभावित प्लेइंग-11

रॉबिन मिंज

युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज रॉबिन मिंज को इस सीजन में सीमित मौके मिले, लेकिन वे उन अवसरों का फायदा उठाने में पूरी तरह नाकाम रहे। मेगा ऑक्शन को देखते हुए उनका रिलीज होना तय माना जा रहा है।

IPL 2026: KKR के नए कप्तान बनेंगे हार्दिक पंड्या? 25 करोड़ वाले खिलाड़ी की जगह होंगे शामिल! दिग्गज का दावा
IPL 2026: KKR के नए कप्तान बनेंगे हार्दिक पंड्या? 25 करोड़ वाले खिलाड़ी की जगह होंगे शामिल! दिग्गज का दावा
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+