Kangana Ranaut ने छिपकर की शादी? BJP सांसद ने पहना मंगलसूत्र, लोगों ने बता दिया दूल्हे का नाम! क्या है सच?
Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गई हैं। इस समय उनका एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह गले में मंगलसूत्र और हाथों में हरी चूड़ियां पहने नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के इस लुक को देखकर फैंस हैरान हो गए हैं और सोशल मीडिया पर उनकी शादी को लेकर तरह-तरह की अटकलें शुरू हो गई हैं।
क्या कंगना रनौत ने छिपकर कर ली शादी?
इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में कंगना रनौत हल्के गुलाबी रंग के सूट में दिखाई दे रही हैं। उनके साथ सिक्योरिटी गार्ड्स भी नजर आ रहे हैं और वह बिना मीडिया से बातचीत किए सीधे कार में बैठ जाती हैं। हालांकि लोगों का ध्यान कंगना के मंगलसूत्र , हाथों में हरी चूड़ियां और पारंपरिक लुक पर अटक गया है, जिसके बाद इंटरनेट पर सवाल उठने लगे हैं कि क्या कंगना रनौत ने चुपचाप शादी कर ली है।

कंगना की शादी को लेकर उठ रहे ऐसे सवाल
इस वीडियो के सामने आने के बाद से कंगना रनौत के फैंस से लेकर सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। एक शख्स ने कमेंट करते हुए पूछा है- क्या कंगना रनौत शादीशुदा हो गई हैं? वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया है- क्या कंगना रनौत ने छिपकर शादी कर ली? क्या चिराग पासवान से शादी कर ली है? वहीं कुछ लोगों ने इसे फिल्म की शूटिंग से जुड़ा लुक बताया है। कई फैंस का मानना है कि ये उनके आने वाले प्रोजेक्ट का हिस्सा हो सकता है।
क्या किसी फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं कंगना?
-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंगना रनौत इन दिनों अपनी सुपरहिट फिल्म क्वीन के सीक्वल पर काम कर रही हैं। कहा जा रहा है कि 'क्वीन 2' या 'क्वीन फॉरएवर' मूवी की शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है और वायरल लुक उसी फिल्म का हिस्सा हो सकता है। कुछ का तो ये भी दावा है कि कंगना का ये शादीशुदा लुक उनकी अगली फिल्म 'तनु वेड्स मनु 3' के लिए है।
-हालांकि की ओर से अब तक शादी को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। आपको बता दें कि कंगना रनौत अपनी फिल्मों के साथ-साथ बेबाक अंदाज और निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। इससे पहले भी उनका नाम कई लोगों के साथ जोड़ा गया है लेकिन उन्होंने हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर कम ही बात की है।
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान संग जुड़ता रहा है नाम
जानकारी के अनुसार कंगना रनौत अभी 39 साल की हैं और सिंगल लाइफ जी रही हैं। हालांकि वह निजी जिंदगी को लेकर खूब सुर्खियों में रही हैं। कंगना ने जब से राजनीति की दुनिया में कदम रखे हैं, तभी से उनका नाम चिराग पासवान के साथ भी जोड़ा जाता रहा है। वह जब भी चिराग पासवान के साथ नजर आती हैं, तो दोनों की तस्वीरें-वीडियो वायरल हो जाते हैं। इसी वजह से दावा किया जाने लगा था कि चिराग पासवान और कंगना के बीच अफेयर है।
चिराग पासवान को लेकर क्या बोली थीं एक्ट्रेस?
आपको बता दें कि न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में कंगना रनौत ने चिराग पासवान के साथ अपने अफेयर होने का खंडन किया था। एक्ट्रेस ने कहा था- हम दोनों ने 10 साल पहले एक फिल्म साथ काम किया था और तब स्क्रीन पर रोमांस किया था। अगर रोमांस हुआ होता तो आज हमारे बच्चे होते। हमारे बीच रोमांस होना होता, तो हो जाता। जानकारी के अनुसार कंगना रनौत और चिराग पासवान ने साल 2011 में फिल्म 'मिले ना मिले हम' में साथ काम किया था।













Click it and Unblock the Notifications