New Ethanol Rule: पेट्रोल में अब 30% तक मिलेगा एथेनॉल! आपकी जेब, पर्यावरण और माइलेज पर क्या होगा असर?

New Ethanol Rule India 2026: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में तेल आपूर्ति बाधित होने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की आसमान छूती कीमतों के बीच भारत सरकार ने अपनी ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है।

भारत सरकार ने देश में चल रहे मौजूदा E20 (20% एथेनॉल मिश्रण) प्रोग्राम को और आगे बढ़ाते हुए E22, E25, E27 और E30 ईंधन के नए तकनीकी मानकों (Standard - IS 19850:2026) को हरी झंडी दे दी है। इसका सीधा मतलब यह है कि आने वाले समय में आप अपनी गाड़ियों में जो पेट्रोल डलवाएंगे, उसमें 30 प्रतिशत तक एथेनॉल मिक्स होगा।

india-new-ethanol-blending-rules

इस नए कदम से विदेशी तेल पर निर्भरता काफी कम होगी। लेकिन एक आम नागरिक होने के नाते आपके मन में यह सवाल उठता है कि इस नए नियम का आपकी गाड़ी, माइलेज, जेब और पर्यावरण पर क्या असर पड़ेगा? आइए इसे कूटनीतिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से आसान भाषा में समझते हैं:

आखिर क्या होता है Ethanol? समझिए पूरा गणित

Ethanol एक प्रकार का बायोफ्यूल है, जिसे मुख्य रूप से गन्ने, मक्का, चावल और अन्य कृषि उत्पादों से तैयार किया जाता है। इसे पेट्रोल में मिलाकर इस्तेमाल किया जाता है ताकि पेट्रोल की खपत कम हो और प्रदूषण पर नियंत्रण पाया जा सके। फिलहाल भारत में E20 यानी 20% Ethanol मिश्रित पेट्रोल को बढ़ावा दिया जा रहा है, लेकिन अब सरकार इससे भी आगे बढ़ते हुए E30 तक की तैयारी कर रही है।

क्या हैं नए Ethanol Blend Standards? सरकार ऐसा क्यों कर रही है?

भारत दुनिया के सबसे बड़े तेल आयातक देशों में शामिल है। भारत अपनी जरूरतों का लगभग 85 से 88 फीसदी कच्चा तेल विदेशों से आयात करता है, जिससे देश के खजाने पर भारी दबाव पड़ता है। सरकार द्वारा जारी किए गए नए मानकों में:

  • E22 = 22% Ethanol मिश्रण
  • E25 = 25% Ethanol मिश्रण
  • E27 = 27% Ethanol मिश्रण
  • E30 = 30% Ethanol मिश्रण

यानी आने वाले सालों में पेट्रोल में Ethanol की मात्रा धीरे-धीरे और बढ़ाई जाएगी।

E30 Petrol Standards से आपकी गाड़ी पर क्या होगा असर?

यह इस पूरे बदलाव का सबसे संवेदनशील मुद्दा है जो चर्चा का विषय बना हुआ है। हाल में भारतीय सड़कों पर करीब 24 करोड़ दोपहिया वाहन और 4 करोड़ कारें दौड़ रही हैं। इनमें से ज्यादातर वाहन पुराने मानकों या केवल अधिकतम E20 (20% मिश्रण) के अनुकूल तैयार किए गए हैं।

एथेनॉल स्वभाव से नमी को सोखता है। यदि बिना किसी इंजन मॉडिफिकेशन के पुराने वाहनों में उच्च एथेनॉल (जैसे E25 या E30) वाला ईंधन डाला जाता है, तो इंजन के पुर्जों, रबर की पाइपों और फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम में जंग लगने या उनके खराब होने का खतरा बढ़ जाता है।

Petrol Price Hike: फ्यूल की कीमतों में महा-उछाल से छिड़ा सियासी संग्राम,कांग्रेस बोली-मोदी की वसूली शुरु
Petrol Price Hike: फ्यूल की कीमतों में महा-उछाल से छिड़ा सियासी संग्राम,कांग्रेस बोली-मोदी की वसूली शुरु

ऑटोमोबाइल कंपनियों मारुति सुजुकी और अन्य प्रमुख कार निर्माताओं का कहना है कि वे सरकार के नए नियमों के अनुसार नए इंजन (Flex-Fuel Engines) बनाने के लिए पूरी तरह सक्षम हैं। सरकार ने 'ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया' (ARAI) को निर्देश दिया है कि वह वर्तमान में चल रही गाड़ियों पर E25 ईंधन के प्रभाव और उनकी लाइफ का कड़ाई से अध्ययन करे।

आपकी जेब और माइलेज पर क्या पड़ेगा असर?

तकनीकी रूप से, एथेनॉल की ऊर्जा क्षमता शुद्ध पेट्रोल के मुकाबले लगभग 30% कम होती है। इसका सीधा गणित यह है कि पेट्रोल में जितना ज्यादा एथेनॉल बढ़ेगा, गाड़ी का माइलेज उतना ही कम होगा। ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्स के अनुसार, E30 ईंधन पर आने के बाद गाड़ियों के माइलेज में 5 से 10 प्रतिशत तक की कमी देखी जा सकती है। यानी आपकी गाड़ी थोड़े कम किलोमीटर चलेगी।

एथेनॉल से क्या कम होंगे पेट्रोल के दाम?

चूंकि एथेनॉल का उत्पादन देश के भीतर ही गन्ने के रस, मक्के और खराब अनाज से होता है, इसलिए यह कच्चे तेल से काफी सस्ता पड़ता है। वर्तमान में आम उपभोक्ता सोशल मीडिया पर मांग कर रहे हैं कि चूंकि सरकार पेट्रोल में सस्ता एथेनॉल मिला रही है, इसलिए ब्लेंडेड फ्यूल की कीमत शुद्ध पेट्रोल से कम होनी चाहिए। हालांकि, अभी तक तेल कंपनियों ने इस बचत का सीधा लाभ ग्राहकों को देने की घोषणा नहीं की है।

New Ethanol Rule से पर्यावरण और देश की अर्थव्यवस्था पर क्या होगा इसका असर?

सिक्के का दूसरा पहलू बेहद सकारात्मक है, यही वजह है कि सरकार इस नीति को कड़ाई से लागू कर रही है। दरअसल, एथेनॉल एक क्लीन-बर्निंग फ्यूल (साफ ईंधन) है। पेट्रोल में इसकी मात्रा 30% तक होने से वाहनों से निकलने वाली हानिकारक गैसों, जैसे कार्बन मोनोऑक्साइड (CO) और हाइड्रोकार्बन के उत्सर्जन में 30 से 40 फीसदी तक की कमी आएगी। यह दिल्ली-एनसीआर जैसे प्रदूषित क्षेत्रों के लिए वरदान साबित होगा।

चूंकी एथेनॉल का उत्पादन मुख्य रूप से चीनी मिलों और कृषि उत्पादों से होता है। एथेनॉल की मांग बढ़ने से देश के गन्ना और अनाज उत्पादक किसानों की आय में भारी वृद्धि होगी और उनके बकाए का भुगतान समय पर हो सकेगा।

'ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन' (AIDA) के मुताबिक-भारत की एथेनॉल उत्पादन क्षमता इस समय लगभग 20 अरब लीटर तक पहुंच चुकी है, जबकि मांग सिर्फ 11 अरब लीटर की थी। नए मानकों से देश की सरप्लस (अतिरिक्त) क्षमता का सही इस्तेमाल हो सकेगा।

क्या आपको अभी से डरने की जरूरत है?

इसका सीधा सा जवाब है- बिल्कुल नहीं! भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने अभी केवल तकनीकी और कानूनी रूपरेखा (Framework) तैयार की है। इसका मतलब यह नहीं है कि कल सुबह से ही आपको सभी पेट्रोल पंपों पर E30 पेट्रोल मिलने लगेगा। सरकार इसे चरणबद्ध (Phase-wise) तरीके से लागू करेगी।

शुरुआत में चुनिंदा शहरों में नए फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों के लिए इसकी अलग से डिस्पेंसिंग मशीनें लगाई जाएंगी। तब तक, मौजूदा गाड़ियां सामान्य रूप से उपलब्ध पेट्रोल पर चलती रहेंगी, लेकिन भविष्य पूरी तरह से हरित और स्वदेशी ईंधन (Biofuel) का ही होने वाला है।

Petrol Diesel Price Hike: मई में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली से मुंबई तक कितना महंगा हुआ तेल?
Petrol Diesel Price Hike: मई में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली से मुंबई तक कितना महंगा हुआ तेल?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+