ISL 2022: सेमीफाइनल के दूसरे लेग केरल से भिड़ेगी जमशेदपुर, फाइनल पर होगी निगाह
नई दिल्ली। जमशेदपुर एफसी के सामने केरला ब्लास्टर्स को रोककर हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2021-22 के फाइनल में अपनी संभावना को जीवित करने की चुनौती होगी, जब ये दोनों टीमें मंगलवार को वास्को डे गामा स्थित तिलक मैदान स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले सेमीफाइनल के दूसरे चरण में भिड़ेंगी। दो चरणों वाले सेमीफाइनल के पहले मैच में केरला ने सहल अब्दुल समाद के गोल से लीग शील्ड विजेता जमशेदपुर को 1-0 से हराया था। लेकिन केरला के कोच इवान वुकोमैनोविच को अच्छी तरह से मालूम है कि जमशेदपुर अपनी पूरी ताकत के साथ पलटवार करके कभी भी वापसी कर सकती है।

जमशेदपुर ने 20 मैचों से 43 अंक लेकर कुछ रिकॉर्ड तोड़ते हुए न केवल पहली बार लीग शील्ड पर कब्जा किया बल्कि पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाई। यह मेन ऑफ स्टील के लिए एक शानदार सीजन रहा है और कोच ओवेन कोयल चाहेंगे कि उनकी टीम पहले चरण का परिणाम भूलाकर अगले मैच पर ध्यान लगाए।
और पढ़ें: क्या IPL 2022 में खेल पायेंगे दीपक चाहर-ऋतुराज गायकवाड़, सीएसके के सीईओ ने दिया फिटनेस पर जवाब
कोयल ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा, "हम अपना दृष्टिकोण नहीं बदलेंगे। जमशेदपुर को देखने वाला प्रत्येक व्यक्ति जानता है कि हम हर मैच जीतने के लिए जाते हैं। अगर हमें फाइनल में जाना है तो हमें यह मैच जीतना होगा। इसलिए हमें गोल करने होंगे। हमारा दृष्टिकोण वही होगा, जैसे कि एटीके मोहन बागान के खिलाफ था, यही वो मैच था जिसे जीतकर हमें शील्ड पर कब्जा सुनिश्चित करना था। हम विरोधियों का सम्मान करते हैं और हम जानते हैं कि वे कितने अच्छे हैं। हम कोशिश करेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देंगे। हम शुक्रवार रात की हार से आहत थे, जिससे हमारी जीत का सिलसिला टूट गया। अब हम फाइनल में पहुंचना चाहते हैं।"
केरला से हारने से पहले जमशेदपुर ने लगातार सात मैच जीते थे। डैनियल चीमा चुक्वु ने पहले चऱण के मैच में दो सुनहरे मौके गंवाए थे जबकि ग्रेग स्टीवर्ट का दिन खऱाब था। लेकिन कोच कोयल को उम्मीद होगी कि ये दोनों फॉरवर्ड स्कोर करेंगे, क्योंकि इनसे गोल की दरकार है।
और पढ़ें: श्रीलंका को रौंद कर विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में भारत ने लगाई छलांग, जानें अब किस पायदान पर पहुंची
उधर, केरला के लिए सहल का गोल मौके पर आया। सहल के लिए यह सीजन यादगार रहा है और वह छह गोल के साथ भारतीय स्कोररों में संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं। वह लिस्टन कोलासो से महज दो गोल पीछे हैं, जो सीजन में अब तक आठ गोल कर चुके हैं। रुइवा होर्मिपम केरला की डिफेंस को मजबूती से संभाल रहे हैं। 21वर्षीय सेंटर-बैक के लिए यह सीजन सफल रहा है। होर्मिपम ने पहले चरण में मार्को लेस्कोविच के साथ मिलकर जमशेदपुर को फाइनल थर्ड में खुलकर नहीं खेलने दिया था।
कोच इवान वुकोमैनोविच ने कहा, "हम अपने पिछले मैच को भी नहीं देखते है, वो लीड कोई गारंटी नहीं देगी। कल एक नया मैच होगा, जिस पर हमें ध्यान केंद्रित करना होगा और आखिरी मैच से 1-0 हमें कुछ भी नहीं देगा, हम 0-0 की तरह शुरू करेंगे। यह पिछले मुकाबले की तुलना में अधिक कठिन होगा।"
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications