'रोहित शर्मा को वापस मिले सम्मान', पूर्व दिग्गजों ने मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन पर मैनेजमेंट को घेरा

IPL 2026: मुंबई इंडियंस के लगातार खराब प्रदर्शन और कप्तान हार्दिक पांड्या के नेतृत्व पर पूर्व दिग्गजों ने खुलकर अपनी राय रखी है। कप्तानी में आए बदलावों के कारण अब फ्रेंचाइजी के पुराने फैसलों पर सवाल उठने लगे हैं। पांड्या की कप्तानी में तीसरी बार टीम प्लेऑफ़ से बाहर हो गई।

क्रिकेट विशेषज्ञ मुरली कार्तिक ने मुंबई इंडियंस के टीम माहौल पर गहरी चिंता जताई है। उनका मानना है कि रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव जैसे सीनियर खिलाड़ियों की मौजूदगी में अचानक किसी बाहरी खिलाड़ी को कप्तानी सौंपने से टीम का अनुशासन और माहौल पूरी तरह खराब हुआ है।

rohit sharma

रोहित शर्मा को मिले सम्मान

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने कहा कि रोहित शर्मा को उनका खोया हुआ सम्मान वापस मिलना चाहिए। उन्होंने अपनी इच्छा जताई कि मुंबई इंडियंस को एक बार फिर रोहित शर्मा को कप्तानी सौंपनी चाहिए ताकि वह इस बिखरी हुई टीम को दोबारा मजबूती से खड़ा कर सकें। उन्होंने कहा कि जिस साम्राज्य को रोहित ने खड़ा किया, उसे आंखों के सामने हार्दिक ने खत्म कर दिया।

नए कप्तान की तलाश

मनोज तिवारी ने दावा किया है कि अगले आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस निश्चित रूप से एक नया कप्तान नियुक्त करेगी। उनके अनुसार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की चोटों की आशंका को देखते हुए सूर्यकुमार यादव टीम की कप्तानी के लिए सबसे बेहतर और सुरक्षित विकल्प साबित हो सकते हैं।

खराब प्रदर्शन का असर

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का ग्राफ लगातार नीचे गिरा है। साल 2024 के सीजन में टीम सबसे निचले पायदान पर रही थी और मौजूदा प्रदर्शन को देखकर फैंस और क्रिकेट पंडितों के बीच मैनेजमेंट की रणनीति को लेकर काफी नाराजगी है। दावे तो यहां तक किए जा रहे हैं कि हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस से रिलीज कर किसी अन्य टीम में भेजा जा सकता है।

गुजरात टाइटंस में कप्तान बनकर खिताब जीतने वाले हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस में आकर बुरी तरह फ्लॉप हो गए। कप्तानी की डील के साथ उनको मुंबई इंडियंस में लाया गया था लेकिन यह फैसला उल्टा साबित हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+